Thursday, Apr 25 2024 | Time 13:06 Hrs(IST)
 logo img
  • जेएमएम में आज हो सकते हैं तीन बड़े फैसले
  • अवैध शराब की बिक्री पर चला पुलिस का हंटर, एक युवक गिरफ्तार
  • हवा के झोंके बर्दाश्त नहीं कर पा रहे नल-जल योजना के तहत लगे जलमीनार
  • टेल्को में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता के लिए निकाली गई जागरूकता रैली
  • शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, नगदी समेत अन्य सामान जलकर राख
  • मुंबई: 8 साल के नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में दोषी को 20 साल की सजा
  • एक फ्लैट आठ दिन से था बंद, पुलिस ने तोड़ा दरवाजा तो उड़ गए होश
  • जाहिद हत्याकांड में फरार मुख्य आरोपी अरशद खान को नहीं गिरफ्तार कर पाई पुलिस, चिपकाया इश्तिहार
  • जाहिद हत्याकांड में फरार मुख्य आरोपी अरशद खान को नहीं गिरफ्तार कर पाई पुलिस, चिपकाया इश्तिहार
  • टिकट मिलने के बाद पहली बार महागामा कांग्रेस कार्यालय पहुंचे प्रदीप यादव, कहा: गोड्डा में परिवर्तन की लहर
  • टिकट मिलने के बाद पहली बार महागामा कांग्रेस कार्यालय पहुंचे प्रदीप यादव, कहा: गोड्डा में परिवर्तन की लहर
  • जारी हुआ JEE Mains सेशन-2 का रिजल्ट, फटाफट करें परिणाम चेक
  • जारी हुआ JEE Mains सेशन-2 का रिजल्ट, फटाफट करें परिणाम चेक
  • जमशेदपुर कोर्ट में बने पार्क में ई कोर्ट का कंटेनर रखने पर अधिवक्ताओं ने किया हंगामा, हड़ताल का ऐलान
  • जमशेदपुर कोर्ट में बने पार्क में ई कोर्ट का कंटेनर रखने पर अधिवक्ताओं ने किया हंगामा, हड़ताल का ऐलान
झारखंड


हजारीबाग के ढेंगा गोलीकांड में गृह सचिव को हाजिर होने का निर्देश

एडवोकेट अभिषेक कृष्ण गुप्ता ने हाईकोर्ट में दायर की थी क्रिमिनल रिट याचिका 127 ऑफ 2021
हजारीबाग के ढेंगा गोलीकांड में गृह सचिव को हाजिर होने का निर्देश

न्यूज 11 भारत


रांचीः झारखंड हाईकोर्ट ने हजारीबाग के ढेंगा गोलीकांड मामले में गृह सचिव को हाजिर होने का निर्देश दिया है. जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में क्रिमिनल रिट याचिका 127 ऑफ 2021 पर सुनवाई हुई. अदालत ने कहा कि मामले की अगली सुनवाई आठ जुलाई 2022 को होगी, उस दिन गृह सचिव कोर्ट में उपस्थित होकर सरकार का पक्ष रखें. अदालत को एडवोकेट अभिषेक कृष्ण गुप्ता ने बताया कि 14 अगस्त 2015 को हजारीबाग के ढेंगा में किसान महारैली आयोजित की गयी थी. इसमें बड़कागांव थाना पुलिस की ओर से महारैली में शामिल लोगों पर फायरिंग की गयी थी. इसमें से पीड़ित मंटू सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. वह पुलिस की गोली से घायल भी हुए थे और बड़कागांव थाने में इनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गयी थी. यह मामला झारखंड विधानसभा में भी उठा था. सरकार ने माना था कि घटना में गन शॉट इंज्यूरी हुई थी. गोलीकांड में श्रीचंद राम, संजय राम, संतोष राम, जुबैदा खातून को गोली लगी थी. कुल आधा दर्जन लोगों को गोली लगी थी. बड़कागांव थाना पुलिस ने गन शॉट इंज्यूरी की बात नहीं मानी थी, जो प्राथमिकी और चार्जशीट में लिखे गये थे. झारखंड हाईकोर्ट में अब तक पुलिस ने अपना पक्ष नहीं रखा है.



 
अधिक खबरें
रांची में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, पुष्टि के बाद प्रशासन अलर्ट
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 12:14 PM

रांची में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है. होटवार स्थित कुकुट प्रक्षेत्र के मुर्गियों से सैंपल लेकर भोपाल भेजे गए थे. जहां H5N1 (Avian Influenza) की पृष्टि हुई है. बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन अलर्ट पर है.

जाहिद हत्याकांड में फरार मुख्य आरोपी अरशद खान को नहीं गिरफ्तार कर पाई पुलिस, चिपकाया इश्तिहार
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 10:57 AM

मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में साल 2022 में हुए मोहम्मद जाहिद हत्याकांड के नामजद आरोपी अरशद खान उर्फ लंगड़ा को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है. अरशद खान उर्फ लंगड़ा इस मामले में फरार चल रहा है.

टिकट मिलने के बाद पहली बार महागामा कांग्रेस कार्यालय पहुंचे प्रदीप यादव, कहा: गोड्डा में परिवर्तन की लहर
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 10:39 AM

गोड्डा में इस बार फिर निशिकांत दुबे के खिलाफ प्रदीप यादव चुनाव में ताल ठोकते हुए नजर आएंगे. कांग्रेस ने पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव पर भरोसा जताते हुए गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है.

लोहरदगा लोकसभा सीट से इंडी गठबंधन व कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत, शक्ति प्रदर्शन के साथ आज करेंगे नामांकन, मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सहित कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 8:00 AM

लोहरदगा लोकसभा सीट पर इंडी गठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी सुखदेव भगत आज पर्चा दाखिल करेंगे. इससे पूर्व हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस की शक्ल में गुमला पहुंचेंगे. बताया जा रहा है कि नामांकन जुलूस में राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन,

जमशेदपुर कोर्ट में बने पार्क में ई कोर्ट का कंटेनर रखने पर अधिवक्ताओं ने किया हंगामा, हड़ताल का ऐलान
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 10:22 AM

बाराद्वारी स्थित जमशेदपुर कोर्ट परिसर में गुरुवार को अधिवक्ताओं ने हंगामा कर दिया. गुरुवार को अधिवक्ता कोर्ट पहुंचे तो उन्होंने देखा की बार बिल्डिंग के सामने पार्क में ई कोर्ट का कंटेनर रख दिया गया है.