Friday, Mar 29 2024 | Time 04:06 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


रांची विश्वविद्यालय में 109 करोड़ के एरियर संबंधी संचिका गायब होने पर FIR करने का निर्देश

वर्तमान कुलपति अजीत कुमार सिन्हा को मिला जांच का जिम्मा
रांची विश्वविद्यालय में 109 करोड़ के एरियर संबंधी संचिका गायब होने पर FIR करने का निर्देश
न्यूज11 भारत




रांचीः कुलाधिपति सह राज्यपाल रमेश बैस ने रांची विश्वविद्यालय से 109 करोड़ के एरियर संबंधी संचिका गायब होने के मामले पर दोषी पदाधिकारियों और अधिकारियों के खिलाफ FIR करने का निर्देश दिया है. जानकारी के अनुसार, रांची विश्वविद्यालय के शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाये एरियर के रूप में राज्य सरकार से अनियमित तरीके से लिए गये 109 करोड़ रुपये से संबंधित संचिका गायब हो गया है. इसमें पूर्व प्रभारी कुलपति और प्रति कुलपति डॉ कामिनी कुमार का नाम सामने आ रहा है. उनका तबादला राज्यपाल के आदेश पर कोल्हान विश्वविद्यालय में कर दिया गया है. 

 


 

कुलाधिपति ने रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा को जांच का जिम्मा दिया है. राज्यपाल ने रांची यूनिवर्सिटी के तत्कालीन प्रोवीसी डॉ कामिनी कुमार को प्रभारी कुलपति के रूप में अनियमितता बरतने का दोषी पाया है. इसकी जांच करने का निर्देश कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा को दिया है. राज्यपाल ने डॉ कामिनी से 15 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है. कुलपति ने डॉ कामिनी द्वारा प्रभारी कुलपति के रूप में बरती गयी अनियमितताओं की ओर राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट कराया था. इस पर कुलाधिपति कार्यालय द्वारा समीक्षा की गयी. इसमें कई बिंदुओं पर डॉ कामिनी को प्रथम दृष्टया दोषी माना गया है.
अधिक खबरें
राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा एनडीए : सुदेश महतो
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 7:12 PM

आज भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने आजसू पार्टी अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो से उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय पर मुलाकात की

BJP और AJSU के बीच सीट बंटवारे पर बनी सहमति
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 6:39 PM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड में लोकसभा सीटों को लेकर आजसू के साथ समझौता कर लिया है. झारखंड में भाजपा 13 सीटों पर और आजसू . सीट पर अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारेगी

बीजेपी या जेएमएम आखिर कहा के कुणाल ?
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 6:33 PM

जेएमएम आज शाम 4:30 बजे जेएमएम का दामन थमने वाले थे कुणाल षाड़ंगी . मगर जेएमएम की जमशेदपुर जिला कमेटी ने विरोध किया जिससे षाड़ंगी की जॉइनिंग टल गया . अब अधर में लटक गई कुणाल की टिकट.

BJP के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी ने थामा कांग्रेस का दामन, गुलाम अहमद मीर ने दिलायी सदस्यता
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 4:23 PM

बीजेपी के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी कांग्रेस में हुए शामिल. झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने दिलायी सदस्यता. चौधरी ने कहा कांग्रेस की मीटिंग से प्रभावित होकर मैंने कांग्रेस ज्वाइन की. भाजपा ने मुझसे कहा चुनाव की 2 महीने पहले आप चुनाव नहीं लड़ोगे. यह तानाशाही रवैया था उस वक्त हमने बीजेपी से रिजाइन किया और निर्दलीय चुनाव लड़ा.

JMM में वह सम्मान नहीं मिला जिसकी मैं हकदार थी- सीता सोरेन
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 4:01 PM

आज दिल्ली से रांची लौटी सीता सोरेन, झारखंड पहुंचते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया उनका भव्य स्वागत किया. बता दें कि मीडिया से बात करते हुए सीता सोरेन ने कहा कि 'केंद्रीय नेतृत्व और प्रधानमंत्री मोदी आभार जताती हूं 'मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी, मैं इस जिम्मेवारी पर खरा उतरने की प्रयास करूंगी, झारखंड की सभी 14 सीटों पर कमल खिल कर रहेगा, दुमका से मेरे सामने मैदान में कोई रहे, मेरी जीत तय है'.