Friday, Mar 29 2024 | Time 02:08 Hrs(IST)
 logo img
खेल


कल भारत व न्यूजीलैंड के खिलाड़ी 3:15 बजे पहुंचेंगे रांची

दोनों टीमों के खिलाड़ी जयपुर से चार्टड प्लेन से आएंगे
कल भारत व न्यूजीलैंड के खिलाड़ी 3:15 बजे पहुंचेंगे रांची

न्यूज11 भारत 


रांची: 19 नवंबर को जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले टी-20 मैच को लेकर टीम इंडिया व न्यूजीलैंड के खिलाड़ी कल यानी गुरुवार के दिन 4 बजे रांची पहुंच जाएंगे. दोनों टीमों के खिलाड़ी जयपुर से सीधे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से खिलाड़ी भारी सुरक्षा के बीच सीधे होटल रेडिसन ब्लू के लिए रवाना हो जाएंगे. होटल में आराम करने के बाद 19 को शाम 7 बजे से दोनों टीमों के खिलाड़ी जेएससीए स्टेडियम में दूसरा टी-20 मैच खेलने उतरेंगे. 


बायो-बबल में रहेंगे खिलाड़ी 

जयपुर से रांची आने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी बायो बबल में रहेंगे. एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद खिलाड़ियों के पास कोई नहीं जा सकेगा. यहां तक की सुरक्षाकर्मी भी नहीं जा सकेंगे. खिलाड़ियों से 2 गज की दूरी में सभी रहेंगे. टर्मिनल के पास ही दोनों टीमों के लिए अलग-अलग बस रहेंगे. एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही खिलाड़ी सीधे बस में सवार हो जाएंगे. एयरपोर्ट में खिलाड़ियों के कोई करीब नहीं जा सके इसको लेकर बैरेकेडिंग की व्यवस्था रहेगी.  

 


 

जमशेदपुर के ईशान किशन भी टीम इंडिया में

टीम इंडिया में जमशेदपुर के ईशान किशन भी शामिल हैं. वर्ल्ड कप टी-20 में भारत की ओर से खेल चुके ईशान किशन का यह होम ग्राउंड है. ईशान ने जेएससीए स्टेडियम में अपना जलवा दिखा चुके हैं. 19 को खेले जाने वाले मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा रांची के लोकल ब्वॉय को प्लेइंग-11 में शामिल करके राज्य के लोगों को खुश करेंगे.  

 

ये खिलाड़ी रांची आएंगे

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, अश्विन, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, दीपक चहर, गायकवाड, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, वेंकेटेश अय्यर, भुवनेश्वर कुमार, मो. सिराज, ऋक्षभ पंत, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, सूर्यकुमार यादव

 

न्यूजीलैंड: टीम साउदी (कप्तान), टोड एस्टले, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, लोकी फॉरग्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, कायले जेमिसन, एडम मिल्ने, डैरियल मिचेल, जिम्मी निशाम, ग्लैन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंनटेनर, टीम सिफर्ट, ईश सोढ़ी

 
अधिक खबरें
IPL 2024: MS धोनी ने छोड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी
मार्च 21, 2024 | 21 Mar 2024 | 4:12 AM

IPL 2024 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी छोड़ दी है.

IPL 2024: 22 मार्च से होगा IPL का आगाज, लोकसभा चुनाव के बावजूद भारत में ही होगा पूरा टूर्नामेंट, यहां देखें फ्री आईपीएल
मार्च 19, 2024 | 19 Mar 2024 | 11:33 AM

बस चंद दिनों में क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है. 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग ((IPL) का आगाज होने वाला है. इस सीजन का पहला मैच महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और फाफ डु प्लेसिस(Faf du Plessis) की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होने वाली है. यह मैच एमए चिदम्बरम स्टेडियम में रात 8 बजे खेला जाएगा.

WPL 2024 Final: Delhi को हराकर RCB ने जीता WPL 2024 का खिताब, खत्म किया ट्रॉफी का 'सूखा
मार्च 18, 2024 | 18 Mar 2024 | 7:15 AM

रविवार (17 मार्च) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए महिला प्रीमियर लीग 2024 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(Royal Challengers Bangalore) ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर इतिहास रच दिया है. स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है. आपको बता दें कि आरसीबी का यह पहला ख‍िताब है.आरसीबी(RCB) पहली बार फाइनल में पहुंची थी. वहीं टीम ने

IPL 2024: गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका ! राबिन मिंज IPL से बाहर
मार्च 17, 2024 | 17 Mar 2024 | 2:16 PM

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024 ) का आगाज 22 मार्च को होने वाला है. लेकिन इस बीच गुजरात टाइटंस और झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रांची के युवा वि

सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप : झारखंड ने आंध्र प्रदेश को 13-0 से हरा जीत के साथ किया टूर्नामेंट में आगाज
मार्च 13, 2024 | 13 Mar 2024 | 6:22 AM

13 से 23 मार्च 2024 तक पुणे महाराष्ट्र में आयोजित 14 हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 में आज हॉकी झारखंड ने अपने पहले मैच में हॉकी आंध्र प्रदेश को 13-0 से पराजित कर बड़ी जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना दिमाग दिखाते हुए आगाज किया है. झारखंड टीम की ओर संगीता कुमारी ने 4 गोल, दीपिका सोरेंग और दीप्ति कुल्लू ने 2-2 गोल तथा सलीमा टेटे, रजनी केरकेट्टा, दीप्ति कुल्लू और निक्की कुल्लू ने एक-एक गोल दागा. बताते चलें कि झारखंड की दीपिका सोरेंग को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार मिला है.