Monday, May 20 2024 | Time 08:46 Hrs(IST)
 logo img
  • हजारीबाग में मतदान शुरू: युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग मतदाता भी दिख रहे है उत्साहित
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड के मौसम का लगातार बदल रहा मिजाज, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
  • गांडेय विधानसभा उपचुनावः चुनावी दंगल में JMM की Kalpana Soren और BJP के Dilip Verma के बीच सीधी टक्कर
  • जहरीले सांप के काटने से एक युवक की बिगड़ी हालत
  • लोकसभा चुनाव 2024 LIVE: दूसरे चरण में झारखंड के तीन सीटों पर मतदान आज
  • सोनारी में जमीन कारोबारी से करीब साढ़े 3 लाख रुपए की लूट
  • सिमडेगा में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर
झारखंड » सरायकेला


यशस्विनी सहाय के नामांकन में इंडिया गठबंधन का कार्यकर्ता रांची रवाना

यशस्विनी सहाय के नामांकन में इंडिया गठबंधन का कार्यकर्ता रांची रवाना

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत


चांडिल/डेस्क: ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से सोमवार को इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार यशस्विनी सहाय के नामांकन में कार्यकर्ताओं का जत्था रांची के लिए रवाना हुए. ईचागढ़, चांडिल, नीमडीह, कपाली व कुकड़ु क्षेत्र के कांग्रेस व झामुमो कार्यकर्ताओं का जत्था टीकर मोड़ व रांगामाटी में जमावड़ा हुए व कार्यकर्ताओं का हुजूम नारेबाजी करते हुए रांची के लिए कुच किया. वहीं रांगामाटी में कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय जिंदाबाद, राहुल सोनिया जिंदाबाद, हेमंत सोरेन जिंदाबाद, इंडिया गठबंधन जिंदाबाद का नारे लगाते हुए रांची में नामांकन सभा में भाग लेने के लिए कार्यकर्ताओं का विशाल फौज रवाना हुआ.

 

वहीं कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के महासचिव मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि आज इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय का रांची में नामांकन है, जिसमें हम ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं का विशाल समुह नामांकन सभा में भाग लेने जा रहे है. उन्होंने कहा कि केंद्र की जुमले बाज सरकार से जनता त्रस्त है. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय हमेशा क्षेत्र के लोगों के साथ खड़े रहे और उनकी बेटी यशस्विनी सहाय भी लोगों के बीच हमेशा सुख-दुख में शामिल रहेगी. वहीं कपाली नगर अध्यक्ष सानुर रहमान ने बताया कि आज नामांकन में लोगों का काफिला से प्रतित होता है कि इंडिया गठबंधन को कोई रोक नहीं सकता.

 


 

उन्होंने केन्द्र की भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताते हुए झारखंड के सभी लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित बताया. उन्होंने कहा कि लोग बदलाव चाह रहे हैं और कार्यकर्ताओं का हुजूम से लग रहा है कि बदलाव होकर रहेगा. पंचायत से लेकर हर गांवों से वाहनों पर भर-भर कर समर्थक रांची के लिए रवाना हुए. लोग महंगाई और जुमले बाजी से त्रस्त है. मौके पर दिगम्बर सिंह मुण्डा, तपन गोप, कांग्रेस जिला महासचिव रूकया खातुन, मनोज कुमार मंडल, समीम अंसारी, भावतरं महतो, सफाई अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. 
अधिक खबरें
काण्ड्रा पुलिस ने लखना सिंह जंगल से पाटलिपुत्र कंपनी से चीरी का 45P.V.C पाईप बनाने का कलपुर्जे एवं 8पीस बैट्री बरामद किया
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 8:58 PM

काण्ड्रा थाना क्षेत्र के पाटलिपुत्र कंपनी में गत 15/05/2024को अज्ञात चोरों ने भारी मात्रा में PVC पाईप बनाने वाले कलपुर्जे एवं एक्साईज बैट्री चोरी कर लिया था.

लोकसभा चुनाव को लेकर बीडीओ ने की बीएलओ के साथ बैठक
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 2:10 PM

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चांडिल अनुमंडल के कुकड़ू प्रखंड कार्यालय सभागार में कुकड़ू प्रखंड के बीडीओ कीकू महतो के अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक हुई. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ एवं बीएलओ से जुड़े सुपरवाइजर शामिल थे.

नीमडीह प्रखंड में जंगली हाथियों का कहर, फसल को कर रहें नष्ट
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 9:53 PM

नीमडीह प्रखंड के सिमा, गुण्डा गांव में दो जंगली हाथी विचरण कर रहा है. गांव में गर्मी धान का फसल खेतों में काफी मात्रा में लगा हुआ है. जिसके कारण जंगल छोड़कर हाथी गांव में आ जाता है और फसल को चट कर देता है.सुवर्णरेखा परियोजना चांडिल डैम के पानी एवं डैम के अगल बगल गांव में लहलहाती फसल को देखते हुए गजराज अपना आश्रयणी बना लिया है. प्रतिदिन हाथी द्वारा 5-10 एकड़ फसल को खाकर एवं पैरों से रोंद कर नष्ट कर रहा है.

डीसी ने राजनितिक दल के सदस्यों के साथ की बैठक, लोकसभा चुनाव के तैयारियों की दी जानकारी
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 9:37 PM

लोकसभा आम निर्वाचन-2024 की तैयारी की निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में आज पंजीकृत राजनीतिक दल के सदस्यों के साथ बैठक आहूत की गई. बैठक में मुख्य रुप से अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल शुभ्रा रानी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी गौतम प्रसाद साहू एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें. बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा रांची लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए की जा रही तैयारी के संबंध में बिंदुवार जानकारी साझा की गई.

दलमा वन्य प्राणी संग्रहालय में विशु शिकार रोकथाम को लेकर हुई बैठक
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 9:50 AM

दलमा वन्य प्राणी संग्रहालय माकुलाकोचा चांडिल में आगामी 20 मई को विशु शिकार रोकथाम के लिए 85 गांव के वन समितियों के साथ बैठक किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी रांची एसआर नोटेश उपस्थित थे. इनके अलावा वन प्रमंडल पदाधिकारी दलमा डॉ अभिषेक कुमार, वन क्षेत्र पदाधिकारी दिनेश चन्द्रा, चाकुलिया वन क्षेत्र पदाधिकारी अर्पणा चंद्रा एवं सैकड़ों वन समिति के सदस्य उपस्थित थे.