Monday, May 20 2024 | Time 03:08 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » गिरिडीह


इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कल्पना मुर्मु सोरेन ने बेंगाबाद में चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कल्पना मुर्मु सोरेन ने बेंगाबाद में चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन

मनीष मंडल/न्यूज11 भारत


बेंगाबाद/डेस्कः सोमवार की देर शाम पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी, इंडिया गठबंधन के गांडेय उपचुनाव के प्रत्याशी कल्पना मुर्मु सोरेन के द्वारा देर शाम बेंगाबाद चौक पर चुनावी कार्यालय का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है. इंडिया गठबंधन इस भार भारी मतों से विजयी होगी और सीटों में बढ़ोतरी होगी आपलोगों को उलगुलान रैली में ही इसका असर दिख चुका है. इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. इस बार दिल्ली की सरकार भी बदलेगी. झारखंड का परिणाम घोषित हो चुका है. औपचरिकता बाकी है. आगामी 4 तारीख को देश मे गद्दी हिलने वाली है. मौके पर मुख्य रूप से राज्य सभा सांसद डॉ सरफराज अहमद, गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू,बेंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष नूनूराम किस्कू किस्कू,मुखिया प्रतिनिधि विजय सिंह, चंद्रकांत मंडल,सुरेंद्र सोरेन,नीलकंठ मंडल,शिव शंकर मंडल,मिथलेश्वर् साव,इनामुल हक सहित सैकड़ो की संख्या में आरजेडी,माले,कांग्रेस,झामुमो व गठबंधन दल के नेता लोग उपस्थित थे.

 
अधिक खबरें
अवैध माइका खदान में चाल धंसने से दो महिला मजदूरों की मौत, एक की स्थिति गंभीर
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 2:40 PM

गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र के परसौनी इलाके में धड़ल्ले से अभ्रख (माइका) की अवैध खदान चल रही है. शुक्रवार को माइका के अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई. वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है. घायल का इलाज धनबाद के अस्पताल में चल रहा है. मृतक महिलाओं की पहचान बिहार के गोविन्दपुर निवासी फुलवा देवी व गावां थाना क्षेत्र की निवासी टुनी देवी के रूप में हुई है.

गांडेय विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने बाइक रैली कर झोकीं ताकत
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 8:46 AM

गांडेय उपचुनाव निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने शुक्रवार को पैदल एवं बाइक रैली कर शक्ति प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा के नेतृत्व में निकली बाइक रैली धोबिया मोड़ से महुदा मोड़, गांडेय बाजार होते हुए लोहारी, महेशमुंडा तक पहुची.

दासडीह मुखिया आवास के सामने से झामुमो प्रचार चार पहिया वाहन की हुई चोरी जांच में जुटी पुलिस
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 9:02 PM

गांडेय थाना क्षेत्र के दासडीह पंचायत के लोहारी गांव स्थित पंचायत की मुखिया निर्मला कुमारी के आवास से गुरुवार की रात को झामुमो की चारपहिया प्रचार वाहन (जेएच10सीपी2932) की चोरी हो गई. वाहन के मालिक प्रदीप पंडित के लिखित आवेदन के आधार गांडेय पुलिस ने कांड संख्या 47/24 के तहत मामला दर्ज करते हुए वाहन की खोजबीन शुरू की है.

अनुमंडल पदाधिकारी ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 7:54 PM

डुमरी अनुमंडल पदाधिकारी शहजाद परवेज ने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के चुनाव के नियमित अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र रांची के लिए अपना मताधिकार का प्रयोग पोस्टल बैलेट से मताधिकार का प्रयोग किया है.

पुलिस ऑब्जर्वर ने चेक पोस्टो का किया निरिक्षण
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 7:25 PM

लोकसभा चुनाव को लेकर डुमरी के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए चेक पोस्टों का पुलिस ऑब्जर्वर गिरिडीह लोकसभा मोहित चावला ने निमियाघाट डुमरी पीरटांड़ नावाडीह चेक पोस्टों का निरीक्षण किया है.