न्यूज़11 भारत / डेस्क :
13 से 23 मार्च 2024 तक पुणे महाराष्ट्र में आयोजित 14 हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 में आज हॉकी झारखंड ने अपने पहले मैच में हॉकी आंध्र प्रदेश को 13-0 से पराजित कर बड़ी जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना दिमाग दिखाते हुए आगाज किया है. झारखंड टीम की ओर संगीता कुमारी ने 4 गोल, दीपिका सोरेंग और दीप्ति कुल्लू ने 2-2 गोल तथा सलीमा टेटे, रजनी केरकेट्टा, दीप्ति कुल्लू और निक्की कुल्लू ने एक-एक गोल दागा. बताते चलें कि झारखंड की दीपिका सोरेंग को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार मिला है.
ये है झारखंड की टीम
सोनल मिंज, अंशु लकड़ा, निक्की प्रधान, रोपनी कुमारी, रीमा बखला, पुनीता मिंज, सलीमा टेटे, दीप्ति टोप्पो, रेशमा सोरेंग, दीप्ति कुल्लू, महिमा टेटे, सुप्रिया मुंडू, संगीता कुमारी, दीपिका सोरेंग, निक्की कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, प्रमोदनी लकड़ा, किरण बड़ा.
मुख्य कोच सुमराय टेटे, सहायक कोच, रेणुका सोरेंग और मैनेजर मनोज कोनबेगी.
झारखंड टीम की इस पहली जीत पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, असरीता लकड़ा, रजनीश कुमार, माइकल लाल, ,जयंत केरकेट्टा सहित हॉकी झारखंड ,खेलकूद विभाग झारखंड सरकार , रांची रेलवे के पदाधिकारियों ने बधाई और अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी है. झारखंड टीम का अगला मैच कल हॉकी उत्तर प्रदेश के साथ है.