Thursday, Apr 25 2024 | Time 21:31 Hrs(IST)
 logo img
  • राजधानी की तपती धरती के लिए वर्षा जल संचयन जरूरी, रांची नगर निगम चला रही जन जागरूकता अभियान
  • विद्युत के सामने कितने दमदार हैं लोकसभा चुनाव में झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती
  • मतदान के लिए प्रवासी मजदूरों से संपर्क साधेगा झारखंड चुनाव आयोग
  • रांची पुलिस के हत्थे चढ़ा करोड़ों रुपए की ठगी करने वाला शातिर अपराधी
  • आमगाछी राशिपाड़ा में जलमीनार खराब, ग्रामीण ने जल्द ठीक करने की उठाई मांग
  • चतरा लोकसभा सीट से कल पर्चा भरेंगे BJP प्रत्याशी कालीचरण सिंह
  • 16 हजार क्षमता वाली टंकी बनने के बाद भी गोटीडीह टोलावासियों के प्यासे कंठ
  • झारखंड के 2 IPS पदाधिकारियों की भारतीय निर्वाचन आयोग ने की ट्रांसफर पोस्टिंग
  • विधायक समीर मोहंती को जमशेदपुर संसदीय सीट पर झामुमो से टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी
  • 10 साल पुराने एचईसी में हुए टेंडर घोटाला मामले में CBI कोर्ट में हुई सुनवाई
  • वाईके दास नहीं मानते हाईकोर्ट का आदेश, सवाल पूछा तो कोर्ट से कहा- आदेश की एक कॉपी लाकर दीजिए
  • बिजली उपभोक्ता हो जाए सावधान, नहीं किया यह काम तो देना होगा भारी जुर्माना
  • BJP के कोडरमा विधानसभा की कोर कमेटी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक
  • गांडेय से चुनाव लड़ेंगी कल्पना सोरेन, लोकसभा चुनाव के लिए JMM ने जारी की आखिरी लिस्ट
  • डड़गांव के समीप सड़क दुर्घटना, युवक गंभीर रूप से घायल
झारखंड


झारखंड में अब दोबारा सत्ता में नहीं आएगी भाजपा : तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने पार्टी को दिया स्पष्ट निर्देश जो काम करेंगे उन्हें ही मिलेगा पद
झारखंड में अब दोबारा सत्ता में नहीं आएगी भाजपा : तेजस्वी यादव
रांची : बिहार प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि झारखंड में अब भाजपा दोबारा सत्ता में नहीं आएगी. उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में भी यूपीए गठबंधन पूरे मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और फिर से सत्ता में आएगी. तेजस्वी यादव ने रांची में आयोजित पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिया है कि अगर पार्टी को झारखंड में पुराने जन आधार पर लौटना है तो कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर जाना होगा. उन्होंने कहा अब पार्टी में गणेश परिक्रमा करने वालों की कोई जगह नहीं होगी जो लोग काम करेंगे उन्हें ही पार्टी में जगह मिलेगी और सम्मान मिलेगा. उन्होंने कहा कि पार्टी को खड़ा करने के लिए झारखंड में काम करने की जरूरत है.उन्होंने कहा कि वे हर महीने हर विधानसभा क्षेत्र में दो दिन का समय देंगे.

 

लोगों को जोड़ने विश्वास रखती है RJD: तेजस्वी

 

तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड उनके लिए नया नहीं है. वह झारखंड से क्रिकेट भी खेल चुके हैं इसलिए झारखंड के एक-एक चीज से वह वाकिफ है. उन्होंने कहा कि झारखंड एक प्राकृतिक संपदा राज्य है. राज्य के विकास की असीम संभावनाएं हैं, मगर झारखंड का विकास तभी हो सकता है जब बृहद बिहार का विकास होगा. बृहद का मतलब है, बिहार झारखंड और उड़ीसा उन्होंने कहा कि महंगाई को डायन बताने वाली भाजपा अब उसकी भौजाई बन गई है. अच्छे दिन का वादा करने वाले अब भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी यह नारा याद नहीं होगा. साथ ही  उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल धर्म निरपेक्ष पार्टी है या लोगों को जोड़ने में विश्वास रखती है जबकि भाजपा लोगों को तोड़ने में.

 

इससे पहले राजद के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि झारखंड के विकास में लालू यादव की अहम भूमिका रही है चाहे वह सिद्धू कानू विश्वविद्यालय की स्थापना हो या नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय की या फिर विनोबा भावे विश्व विद्यालय की. लालू यादव ने ही इसकी स्थापना की, लालू यादव को झारखंड से बहुत प्रेम और लगाव था. लालू के कारण ही झारखंड का गठन हुआ, उन्होंने कहा कि झारखंड का केवल बंटवारा हुआ है. झारखंड और बिहार में एक ही मिट्टी है, दोनों जगह एक ही संस्कृति के लोग हैं.

 


 

कार्यक्रम में प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष अभय सिंह, पार्टी महासचिव संजय प्रसाद यादव, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश पासवान, चतरा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुभाष यादव, राधा कृष्ण किशोर सहित कई पार्टी नेता और पदाधिकारी उपस्थित थें. राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी संख्या में लोगों की भागीदारी रही, हरमू बायपास स्थित कार्निवल हॉल पूरी तरह खचाखच भरा रहा, वहीं हॉल के बाहर पूरे परिसर में भी लोग जमा रहे.

 

 

अधिक खबरें
मतदान के लिए प्रवासी मजदूरों से संपर्क साधेगा झारखंड चुनाव आयोग
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 8:17 PM

झारखंड के प्रवासी मजदूरों से संपर्क कर चुनाव आयोग उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करेगा. इसे लेकर चुनाव आयोग कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार ने श्रम विभाग के साथ बैठक की.

झारखंड के 2 IPS पदाधिकारियों की भारतीय निर्वाचन आयोग ने की ट्रांसफर पोस्टिंग
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 7:13 AM

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड सरकार के गृह कारा एंव आपदा प्रबंधन विभाग के दो IPS पदाधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की है

चतरा लोकसभा सीट से कल पर्चा भरेंगे BJP प्रत्याशी कालीचरण सिंह
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 7:34 AM

चतरा लोकसभा सीट के लिए बीजेपी प्रत्याशी कालीचरण सिंह कल यानी 26 अप्रैल को अपना नामांकन पर्चा भरेंगे.

10 साल पुराने एचईसी में हुए टेंडर घोटाला मामले में CBI कोर्ट में हुई सुनवाई
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 6:55 PM

10 साल पुराने एचईसी में हुए टेंडर घोटाला मामले में एचईसी के पूर्व सीनियर डीजीएम अनिल कुमार सिंह और कोलकाता की कंपनी मेसर्स कंसल्टिंग डिजाइन इंजीनियरिंग सेंट्रल प्रा. लिमिटेड के संचालक पार्थ चक्रवर्ती को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है.

वाईके दास नहीं मानते हाईकोर्ट का आदेश, सवाल पूछा तो कोर्ट से कहा- आदेश की एक कॉपी लाकर दीजिए
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 6:39 PM

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव वाईके दास के खिलाफ दायर रिट याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बोर्ड सचिव वाइके दास को आदेश देते हुए बतौर बोर्ड के सचिव के तौर पर किसी भी काम को करने से रोक लगा दी है