Saturday, Apr 20 2024 | Time 10:55 Hrs(IST)
 logo img
  • Crime News: हैवान बना पति, प्रेग्नेंट पत्नी को जिंदा जलाया, गर्भ में पल रहे थे जुड़वां बच्चे
  • पाकुड़: चुनावी माहौल में भी जारी है मजदूरों का पलायन
  • पाकुड़: चुनावी माहौल में भी जारी है मजदूरों का पलायन
  • दो नाबालिग बच्चियों के दुष्कर्म मामले के आरोप में 3 नाबालिग चढ़े पुलिस के हत्थे
  • 14 वर्षो से फरार नक्सली बोदन मुण्डा को अड़की पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • 14 वर्षो से फरार नक्सली बोदन मुण्डा को अड़की पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • लैंड स्कैम मामले में ED शेखर कुशवाहा व उसकी पत्नी से करेगी पूछताछ
  • JAC 12th Result: इस दिन जारी हो सकता है झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, पढ़ें ताजा अपडेट
  • रांची के प्रभात तारा मैदान में एसएसपी ने उलगुलान न्याय महारैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
  • उपायुक्त ने किया झरिया के अग्नि प्रभावित मतदान केंद्रों का निरीक्षण
  • उपायुक्त ने किया झरिया के अग्नि प्रभावित मतदान केंद्रों का निरीक्षण
  • Summer Diet: गर्मियों में हेल्दी रहने के लिए रोज खाएं ये 4 फाइबर फूड, कंट्रोल में रहेगा वजन
  • स्वयं सहायता समूह की दीदीओं ने वोटिंग पर मीटिंग कार्यक्रम में लिया हिस्सा, 796 गांवों में हुई वोटिंग पर मीटिंग
  • स्वयं सहायता समूह की दीदीओं ने वोटिंग पर मीटिंग कार्यक्रम में लिया हिस्सा, 796 गांवों में हुई वोटिंग पर मीटिंग
  • जैक बोर्ड 10वीं में चंदवा के ख्रीस्त राजा विद्यालय के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम
झारखंड


झारखंड में अब दोबारा सत्ता में नहीं आएगी भाजपा : तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने पार्टी को दिया स्पष्ट निर्देश जो काम करेंगे उन्हें ही मिलेगा पद
झारखंड में अब दोबारा सत्ता में नहीं आएगी भाजपा : तेजस्वी यादव
रांची : बिहार प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि झारखंड में अब भाजपा दोबारा सत्ता में नहीं आएगी. उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में भी यूपीए गठबंधन पूरे मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और फिर से सत्ता में आएगी. तेजस्वी यादव ने रांची में आयोजित पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिया है कि अगर पार्टी को झारखंड में पुराने जन आधार पर लौटना है तो कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर जाना होगा. उन्होंने कहा अब पार्टी में गणेश परिक्रमा करने वालों की कोई जगह नहीं होगी जो लोग काम करेंगे उन्हें ही पार्टी में जगह मिलेगी और सम्मान मिलेगा. उन्होंने कहा कि पार्टी को खड़ा करने के लिए झारखंड में काम करने की जरूरत है.उन्होंने कहा कि वे हर महीने हर विधानसभा क्षेत्र में दो दिन का समय देंगे.

 

लोगों को जोड़ने विश्वास रखती है RJD: तेजस्वी

 

तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड उनके लिए नया नहीं है. वह झारखंड से क्रिकेट भी खेल चुके हैं इसलिए झारखंड के एक-एक चीज से वह वाकिफ है. उन्होंने कहा कि झारखंड एक प्राकृतिक संपदा राज्य है. राज्य के विकास की असीम संभावनाएं हैं, मगर झारखंड का विकास तभी हो सकता है जब बृहद बिहार का विकास होगा. बृहद का मतलब है, बिहार झारखंड और उड़ीसा उन्होंने कहा कि महंगाई को डायन बताने वाली भाजपा अब उसकी भौजाई बन गई है. अच्छे दिन का वादा करने वाले अब भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी यह नारा याद नहीं होगा. साथ ही  उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल धर्म निरपेक्ष पार्टी है या लोगों को जोड़ने में विश्वास रखती है जबकि भाजपा लोगों को तोड़ने में.

 

इससे पहले राजद के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि झारखंड के विकास में लालू यादव की अहम भूमिका रही है चाहे वह सिद्धू कानू विश्वविद्यालय की स्थापना हो या नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय की या फिर विनोबा भावे विश्व विद्यालय की. लालू यादव ने ही इसकी स्थापना की, लालू यादव को झारखंड से बहुत प्रेम और लगाव था. लालू के कारण ही झारखंड का गठन हुआ, उन्होंने कहा कि झारखंड का केवल बंटवारा हुआ है. झारखंड और बिहार में एक ही मिट्टी है, दोनों जगह एक ही संस्कृति के लोग हैं.

 


 

कार्यक्रम में प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष अभय सिंह, पार्टी महासचिव संजय प्रसाद यादव, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश पासवान, चतरा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुभाष यादव, राधा कृष्ण किशोर सहित कई पार्टी नेता और पदाधिकारी उपस्थित थें. राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी संख्या में लोगों की भागीदारी रही, हरमू बायपास स्थित कार्निवल हॉल पूरी तरह खचाखच भरा रहा, वहीं हॉल के बाहर पूरे परिसर में भी लोग जमा रहे.

 

 

अधिक खबरें
पाकुड़: चुनावी माहौल में भी जारी है मजदूरों का पलायन
अप्रैल 20, 2024 | 20 Apr 2024 | 10:40 AM

पाकुड़ लोकतंत्र का महापर्व भी मजदूरों को नहीं रोक पा रहा है.1 जून को जिले में मतदान होना है और प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में मजदूर अन्य प्रांत पलायन कर रहे है.

सौहार्दपूर्ण माहौल में रहेंगे सभी तो नहीं होगी कोई समस्या, चास बीडीओ व सीओ के पहल पर घटियाली में दोनों पक्षों के साथ हुई बैठक
अप्रैल 20, 2024 | 20 Apr 2024 | 10:04 AM

रामनवमी पर्व के दौरान चास प्रखंड के दो पक्षों में हुए विवाद का पटापेक्ष शुक्रवार को हो गया. चास बीडीओ डॉ प्रदीप कुमार, सीओ दिवाकर दूबे तथा पुलिस निरीक्षक चास एवं थाना प्रभारी के पहल पर पंचायत भवन में देर शाम दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई.

14 वर्षो से फरार नक्सली बोदन मुण्डा को अड़की पुलिस ने किया गिरफ्तार
अप्रैल 20, 2024 | 20 Apr 2024 | 9:52 AM

अड़की थाना क्षेत्र के गितिलबेड़ा से नक्सली घटनाओं में संलिप्त आरोपी को शुक्रवार को खूंटी से पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस अधीक्षक खूंटी को अड़की थाना के गितिलबेड़ा निवासी नक्सली बोदन मुण्डामिली सूचना मिली.

लैंड स्कैम मामले में ED शेखर कुशवाहा व उसकी पत्नी से करेगी पूछताछ
अप्रैल 20, 2024 | 20 Apr 2024 | 9:41 AM

रांची जमीन घोटाला मामले में ईडी की कार्रवाई जारी है. अब इस मामले में ईडी शेखर कुशवाहा और उनकी पत्नी से पूछताछ करने वाली है. ईडी

डीसी–डीडीसी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन किया रवाना, वीआर बॉक्स के माध्यम से मतदान के महत्व को जानेंगे बोकारो वासी
अप्रैल 20, 2024 | 20 Apr 2024 | 9:23 AM

समाहरणालय परिसर से शुक्रवार शाम डीसी विजया जाधव, डीडीसी संदीप कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर टीवी स्क्रीन, वीआरयंत्र, ध्वनि विस्तारक यंत्र युक्त वाहन को रवाना किया.