Saturday, Apr 20 2024 | Time 08:20 Hrs(IST)
 logo img
  • जैक बोर्ड 10वीं में चंदवा के ख्रीस्त राजा विद्यालय के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम
  • जैक बोर्ड 10वीं में चंदवा के ख्रीस्त राजा विद्यालय के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम
  • लातेहार: गाजे-बाजे के साथ शादी के मंडप में पहुंचा दूल्हा, सात फेरों से पहले ही फरार हो गई दुल्हन
  • लातेहार: गाजे-बाजे के साथ शादी के मंडप में पहुंचा दूल्हा, सात फेरों से पहले ही फरार हो गई दुल्हन
  • रांची के बड़ा तालाब में अफरा-तफरी, तैर कर युवक पहुंचा तालाब के बीचों-बीच
  • जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन ने टाटा कंपनी प्रबंधन पर मनमाना रवैया अपनाने का लगाया आरोप
  • जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन ने टाटा कंपनी प्रबंधन पर मनमाना रवैया अपनाने का लगाया आरोप
  • BJP ने चुनाव आयोग से की बोकारो SP को हटाने की मांग, सौंपा ज्ञापन
झारखंड


राज्य के सभी जिलों के लंबित रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन में करायें सुधारः मनरेगा आयुक्त

सामाजिक अंकेक्षण के क्रम में प्राप्त मामलों पर कार्यवाही नहीं होने पर व्यक्त की नाराजगी
राज्य के सभी जिलों के लंबित रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन में करायें सुधारः मनरेगा आयुक्त
रांची: आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत मनरेगा की योजनाओं को गति दी जायेगी. इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है.आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के निर्धारित कैलेंडर के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा और प्रत्येक इवेंट का प्रत्येक प्रखंड से सक्सेस स्टोरी, वीडियो एवं फोटोग्राफ विभाग को उपलब्ध कराना होगा. उक्त निदेश मनरेगा आयुक्त  राजेश्वरी बी ने दी. वे आज वीडियो कांफ्रेंसिंग कर जिले के परियोजना पदाधिकारियों को निदेश दे रहीं थीं.

शत प्रतिशत सफल ट्रांजेक्शन करने का निदेश 

मनरेगा आयुक्त श्रीमती राजेश्वरी बी ने मनरेगा अंतर्गत पलामू प्रमंडल के लातेहार जिले के 1386 लंबित रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन (Rejected Transaction) में सुधार करते हुए शत प्रतिशत सफल ट्रांजेक्शन (Successful Transaction) सुनिश्चित करने का निदेश दिया.साथ ही उन्होंने एरिया ऑफिसर ऐप  (Area Officer App) के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता को 50-50 चालू योजनाओं का प्रतिमाह निरीक्षण करने एवं उसका प्रतिवेदन ऐप पर अपलोड करने का सख्त निदेश दिया. उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में मेठ के माध्यम से मस्टर रोल में निहित मजदूरों की उपस्थिति NMMS App  के माध्यम से Capture करते हुए अपलोड करने का भी निदेश दिया. 

सामाजिक अंकेक्षण के क्रम में प्राप्त मामलों पर कार्यवाही नहीं होने पर नाराजगी 

मनरेगा आयुक्त ने सामाजिक अंकेक्षण के क्रम में प्राप्त मामलों पर कार्यवाही नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की. साथ ही निर्णायक मंडली द्वारा  लिए गए निर्णय के अनुसार राशि की वसूली करते हुए ATR MGNREGA SOFT पर अपलोड करने का सख्त निदेश दिया.उन्होंने कहा कि मनरेगा के माध्यम से आम नागरिकों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में बेहतर कार्य किया जा रहा है.इसके तहत ग्रामीण परिवारों को निश्चित रोजगार उपलब्ध कराकर, उन्हें मुख्यधारा में शामिल किया जा रहा है. जिससे उनकी आमदनी बढ़े और उनके क्षेत्र का सतत विकास हो सके. इसलिए सभी को इस दिशा में बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है और जो लोग बेहतर कार्य कर रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहित भी करना है.

 


 
अधिक खबरें
लातेहार:  गाजे-बाजे के साथ शादी के मंडप में पहुंचा दूल्हा, सात फेरों से पहले ही फरार हो गई दुल्हन
अप्रैल 20, 2024 | 20 Apr 2024 | 7:44 AM

लातेहार जिले के चंदवा प्रखण्ड अंतर्गत हुटाप पंचायत के सुदूरवर्ती गांव में शादी से ठीक पहले दुल्हन अचानक फरार हो गई. जबकि घर पर गाजे-बाजे के साथ बारात पहुंच गई थी.

पायलट बन जहाज उड़ाना चाहते है जैक बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के टॉपर प्रोबिन मुर्मू,  संजय बनेंगे इलेक्ट्रिकल इंजीनियर
अप्रैल 20, 2024 | 20 Apr 2024 | 7:23 AM

साकची के विवेकानंद हाईस्कूल में पढ़ने वाले प्रोबिन मुर्मू ने जिले में टॉप किया है. प्रोबिन मुर्मू ने बताया कि वह हवाई जहाज उड़ाना चाहते हैं.

ईचागढ़ विधानसभा में भाजपा की बैठक, पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के साथ की मंत्रणा
अप्रैल 20, 2024 | 20 Apr 2024 | 7:08 AM

रांची लोकसभा क्षेत्र के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ की भारी मतों से जीत सुनिश्चित करने को लेकर बैठकों का सिलसिला जारी है.

जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन ने टाटा कंपनी प्रबंधन पर मनमाना रवैया अपनाने का लगाया आरोप
अप्रैल 20, 2024 | 20 Apr 2024 | 6:45 AM

जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन ने टाटा कंपनी प्रबंधन के अधिकारीयों पर मनमाना रवैया अपनाने का आरोप लगाया है, और इसके खिलाफ आंदोलन की चेतावनी भी दी है.

कांग्रेस के घमासान पर कौन लगाए लगाम ?
अप्रैल 19, 2024 | 19 Apr 2024 | 7:56 PM

लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा के महीनों बाद काफी सोच विचार के साथ ही कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा की. लेकिन घोषणा के साथ ही राज्यभर में घमासान छिड़ गया है. अब इस घमासान पर लगाम कौन लगाएगा, क्योंकि घमासान के लिए प्रदेश कमिटी के शीर्ष नेताओं को ही जिम्मेदार बताया जा रहा है.