Tuesday, May 21 2024 | Time 10:16 Hrs(IST)
 logo img
  • बिहार के सारण में चुनाव के बाद दो पक्षों के बीच गोलीबारी, एक की मौत 2 की हालत गंभीर
  • बिहार के सारण में चुनाव के बाद दो पक्षों के बीच गोलीबारी, एक की मौत 2 की हालत गंभीर
  • कंपनी ने नहीं दी सैलरी, हरियाणा के युवक ने दे दी अपनी जान, 2 बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
  • जयंत सिन्हा के बाद अब BJP ने धनबाद विधायक समेत 5 मंडल अध्यक्षों को भेजा नोटिस, दो दिनों में मांगा जवाब
  • जयंत सिन्हा के बाद अब BJP ने धनबाद विधायक समेत 5 मंडल अध्यक्षों को भेजा नोटिस, दो दिनों में मांगा जवाब
  • ईसीएल राजमहल प्रोजेक्ट के तीन अधिकारी गिरफ्तार, सीबीआई की टीम ने शिकायत की, जांच जारी
  • Chandra Grahan 2024: इस दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं
  • थायराइड, शुगर और BP के लिए रामबाण इलाज है धनिया का पानी, पेट साफ और गैस-कब्ज से मुक्ति
  • थायराइड, शुगर और BP के लिए रामबाण इलाज है धनिया का पानी, पेट साफ और गैस-कब्ज से मुक्ति
  • बड़कागांव में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न, कई जगह हुए बंपर वोटिंग
  • हेलीकॉप्टर क्रैश में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत पर भारत ने किया 'राष्ट्रीय शोक' का ऐलान
  • सर्पदंश की चपेट में आए दो लोग, एक की हालत गंभीर
  • कैसे रहेगा आज झारखंड का मौसम, जानें weather Update
  • मतदान कक्ष में मोबाइल पर प्रवेश निषेध, सेल्फी वीडियो रिल्स बनाने पर 3 महीने जेल या आर्थिक दंड अथवा दोनों संभव
  • एक को बचाने के चक्कर गंगा नदी में डूब गए 5 युवक, गांव में मचा हाहाकार
झारखंड


हजारीबाग में भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की हुई अहम बैठक, जुड़े हजारीबाग के कई कलाकार

हजारीबाग में भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की हुई अहम बैठक, जुड़े हजारीबाग के कई कलाकार
प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत

हजारीबाग/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की बैठक झंडा चौक स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में हुई. बैठक में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, संस्कृत प्रदेश सहसंयोजक अमित गुप्ता, सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल, जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, लोकसभा प्रभारी शशि भूषण भगत, लोकसभा संयोजक टुन्नू गोप, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक यादव, अनिल मिश्रा, सुदेश चंद्रवंशी, केपी ओझा के उपस्थिति में दीपक प्रकाश के द्वारा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा बनाया गया चुनावी प्रचार गाना का लोकार्पण किया गया. 

 

बैठक में उपस्थित अतिथियों का स्वागत माला अर्पण एवं भारतीय जनता पार्टी का अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि कलाकारों के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों को एवं हजारीबाग के लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के कामों को जन-जन तक पहुंचाना एवं अपने कला से भारतीय जनता पार्टी का प्रचार प्रसार करने का दायित्व कलाकारों को दी गई है. 

नविन जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग के लिए सांस्कृतिक प्रकोष्ठ गठन कर हजारीबाग के अच्छे-अच्छे कलाकारों को जोड़ने का बहुत ही सराहनीय कार्य प्रदेश के द्वारा किया गया है.

 

बैठक में उपस्थित कलाकारों को जिला संयोजक सुबोध आकाश सिन्हा के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कामों को जन-जन तक पहुचाने एवं कलाकारों को संस्कृत प्रकोष्ठ से जुड़ने की बात कही गई. इस अवसर पर हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट के अध्यक्ष रामकिशोर सावंत ने कहा कि कमल का फूल हजारीबाग में पहले भी खीलते आया है इस बार भी खीलेगा. हम सभी कलाकार एकजुट होकर मनीष जायसवाल को संसद भवन भेजने का काम करेंगे एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करेंगे.

 


 

मौके पर हजारीबाग जिला के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक बबलू सिन्हा नगर संयोजक शशिकांत उर्फ चुन्नू सह संयोजक मनोज कुमार पुरी प्रवीण राठौर, बद्री राम, राजपाल नारायण, राजू वर्मा, अशोक कुमार, अखिलेश वर्मा, मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद नियाज, सीमा गुप्ता, पंकज सिन्हा, पिंकी सिन्हा, ज्योतिष्ण देवी, अनिता कुमारी, सा एक्सनिया कुमारी, रोहित कुमार, सुभाष सेनगुप्ता और सोनू अभिजीत अन्य कलाकार उपस्थित थे.
अधिक खबरें
जयंत सिन्हा के बाद अब BJP ने धनबाद विधायक समेत 5 मंडल अध्यक्षों को भेजा नोटिस, दो दिनों में मांगा जवाब
मई 21, 2024 | 21 May 2024 | 8:58 AM

हजारीबाग के मौजूद सांसद जयंत सिन्हा के बाद अब BJP ने धनबाद विधायक राज सिन्हा और 5 मंडल अध्यक्षों को भी नोटिस जारी किया है. महामंत्री आदित्य साहू ने उन्हें पत्र लिखते हुए कहा है कि धनबाद लोकसभा सीट से जब से ढुल्लू महतो को प्रत्याशी बनाया गया है तब से संगठनिक और चुनावी कार्यों में उनकी रूची नहीं दिख रही है.

कैसे रहेगा आज झारखंड का मौसम, जानें weather Update..
मई 21, 2024 | 21 May 2024 | 7:14 AM

राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में लगातर मौसम बदल रहा है. अभी सूबे में तेज धूप और लू का कहर रहता है. तो कभी अचानक तेज हवा व आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश होने लगती है.

BJP ने जयंत सिन्हा पर लगाया चुनाव प्रचार से दूर रहने का आरोप, दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने की मांग
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 10:19 AM

जैसे ही हजारीबाग में चुनाव सम्पन्न हुआ, भाजपा के राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा को पत्र लिखा है. पत्र में आदित्य साहू ने लोकसभा चुनाव के प्रचार में हिस्सा नहीं लेने को लेकर जयंत सिन्हा से सवाल किये हैं. बीजेपी ने उनसे इस मामले में दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है. भाजपा ने जयंत सिन्हा पर पार्टी के संगठनात्मक कार्य में रुचि नहीं लेने का आरोप लगाया है. साथ ही उनपर मताधिकार का प्रयोग नहीं करने का आरोप भी लगाया है. पत्र में आदित्य साहू ने जयंत सिन्हा से जवाब मांगा है कि आखिर क्यों वह चुनावी अभियान से दूर रहें.

सेंदरा पर्व में नहीं हुआ वन्य प्राणियों का शिकार, बहुत कम शिकारी पहुंचे दलमा जंगल
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 10:47 PM

सरायकेला जिला के दलमा वन्य प्राणी आश्रयनी में आदिवासियों-मूलवासियों का शिकार पर्व सेंदरा इस वर्ष न के बराबर हुआ. इस वर्ष वन विभाग ने सेंदरा पर वन्य प्राणियों का संहार रोकने के लिए एड़ी चोटी एक कर दी और वन्य प्राणी को राहत मिली है. दलमा सेंदरा में लगभग 100 से भी कम लोग शिकार करने दलमा पहुंचे. पुरे दलमा में वन्य प्राणी आश्रयणी के प्रभारी और वन कर्मचारी भी वन्य प्राणियों की हत्या नहीं होने देने के लिए पूरा जोर लगाए हुए थे. डीएफओ डॉ अभिषेक कुमार खुद दिन भर दलमा के जंगल में गस्ती कर छानबीन करते रहे.

झारखंड की 16 वर्षीय पर्वतारोही काम्या कार्तिकेयन ने Everest फतह कर रचा नया कीर्तिमान, चोटी पर लहराया तिरंगा
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 9:41 AM

टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन की 16 वर्षीय पर्वतारोही काम्या कार्तिकेयन एवरेस्ट फतह कर नया कीर्तिमान बनाया है. भारतीय समय के अनुसार काम्या कार्तिकेयन ने सोमवार को दोपहर 12:35 बजे एवरेस्ट के शिखर पर पहुंची और चोटी पर भारत का तिरंगा लहराया. साथ ही उन्होंने टाटा स्टील का भी झंडा फहराया. काम्या के साथ उनके पिता एस कार्तिकेयन भी इस अभियान में शामिल रहे. एस कार्तिकेयन दोपहर 2.15 बजे एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचे.