Friday, Mar 29 2024 | Time 11:55 Hrs(IST)
 logo img
  • पुरुलिया के बलरामपुर क्षेत्र की नाबालिग को आरपीएफ ने किया रेस्क्यू
  • सभी कोषांग चुनाव से संबंधित सभी तैयारियों को समय रहते पूर्ण करें: डीसी, सिमडेगा
  • धर्म जाति की राजनीति करती है भाजपा और कांग्रेस: एनोस एक्का
  • जमशेदपुर के आजाद नगर में एमओ एकेडमी स्कूल की शिक्षक के फ्लैट में लगी आग, मची अफरा तफरी
  • रंका रघुनाथ अखाड़ा में रामनवमी पूजा महोत्सव मनाने को लेकर किया गया बैठक
झारखंड


आज गढ़वा से शुरु होगी ऐतेहासिक खतियानी जोहार यात्रा, जनवरी और फरवरी में नौ जिलों में होगी यात्रा

सीएम करेगे सरकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण
आज गढ़वा से शुरु होगी ऐतेहासिक खतियानी जोहार यात्रा, जनवरी और फरवरी में नौ जिलों में होगी यात्रा
न्यूज़ 11 भारत

 

रांची: खतियानी जोहार यात्रा को ले कर पुरे राज्य की जनता में काफी उत्साहित दिखाई दे रही हैं. शुरुआती खतियानी जोहर यात्रा गढ़वा जिले से की जा रही हैं. इस यात्रा के माध्यम से झारखंड सरकार अपनी कार्यों की विस्तृत जानकारी देंगे. तो वहीं दूसरी तरफ जनता सरकार द्वारा किये गए ऐतिहासिक कार्यों के लिए आभार जताएगी. गढ़वा से विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि राज्य में जब से हेमंत सोरेन की सरकार आई हैं तब से पूरे झारखंड की अलग ही तस्वीर बन गई हैं. पूरे राज्य की जनता काफी उत्साहित हैं. इसी को लेकर 8 दिसम्बर को गढ़वा से ही खतियानी जोहर यात्रा की शुरुआत CM हेमंत सोरेन कर रहे हैं. इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होंगे.

 

यात्रा की रूप-रेखा

गढ़वा से शुरु होने के बाद यह यात्रा आगे बढ़ते हुए 9 को पलामू, 10 को गुमला, 11 को लोहरदगा, 15 को गोड्‌डा और 16 दिसंबर को देवघर में जाएगी. इस कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए जनवरी में नौ और फरवरी में नौ जिलों की यात्रा होगी. उनके साथ ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी शामिल होंगे. विकास योजनाओं का निरीक्षण करेंगे. यात्रा के दौरान CM हेमंत सोरेन जिला स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और साथ ही साथ विकास योजनाओं का निरीक्षण करेंगे.

 


 

 

इस यात्रा में अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की जाएगी

यात्रा के दौरान सीएम उत्कृष्ट विद्यालय, मॉडल स्कूल व अन्य सरकारी स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों, अस्पतालों, छात्रावासों, पेयजल आपूर्ति, सड़क और पुल की स्थिति, सिंचाई, पुलिस स्टेशन, आंगनबाड़ी केंद्र, जनवितरण प्रणाली की दुकान सहित आम लोगों से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करेंगे. मुख्यमंत्री ने इस दौरान सचिव, उच्च अधिकारियों और जिला अधिकारियों को मौजूद रहने का निर्देश दिया है, ताकि लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जा सके. इसके अलावा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, पशुधन विकास योजना, सर्वजन पेंशन योजना, केसीसी, कृषि ऋण माफी योजना, मनरेगा, स्कॉलरशिप, पर्यटन, खेल व अन्य गतिविधियों की भी जानकारी लेंगे. इस ऐतेहासिक यात्रा को सफ़र बनाने के लिए राज्य सरकार के साथ साथ राज्ये की जनता भी लगी हैं

 

अधिक खबरें
झारखंड में 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 8:59 PM

झारखंड के लोकसभा सीटों को लेकर कांग्रेस, RJD और JMM ने समझौता कर लिया है सूत्रों की मने तो कांग्रेस 7 सीटों (रांची, लोहरदगा, हजारीबाग, गोड्डा, खूंटी, धनबाद और चतरा) पर चुनाव लड़ेगी

राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा एनडीए : सुदेश महतो
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 7:12 PM

आज भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने आजसू पार्टी अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो से उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय पर मुलाकात की

BJP और AJSU के बीच सीट बंटवारे पर बनी सहमति
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 6:39 PM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड में लोकसभा सीटों को लेकर आजसू के साथ समझौता कर लिया है. झारखंड में भाजपा 13 सीटों पर और आजसू . सीट पर अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारेगी

बीजेपी या जेएमएम आखिर कहा के कुणाल ?
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 6:33 PM

जेएमएम आज शाम 4:30 बजे जेएमएम का दामन थमने वाले थे कुणाल षाड़ंगी . मगर जेएमएम की जमशेदपुर जिला कमेटी ने विरोध किया जिससे षाड़ंगी की जॉइनिंग टल गया . अब अधर में लटक गई कुणाल की टिकट.

BJP के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी ने थामा कांग्रेस का दामन, गुलाम अहमद मीर ने दिलायी सदस्यता
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 4:23 PM

बीजेपी के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी कांग्रेस में हुए शामिल. झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने दिलायी सदस्यता. चौधरी ने कहा कांग्रेस की मीटिंग से प्रभावित होकर मैंने कांग्रेस ज्वाइन की. भाजपा ने मुझसे कहा चुनाव की 2 महीने पहले आप चुनाव नहीं लड़ोगे. यह तानाशाही रवैया था उस वक्त हमने बीजेपी से रिजाइन किया और निर्दलीय चुनाव लड़ा.