Thursday, May 2 2024 | Time 01:44 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


रांची में लचर ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त, आज ट्रैफिक SP को उपस्थित होने का दिया निर्देश

रांची में लचर ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त, आज ट्रैफिक SP को उपस्थित होने का दिया निर्देश
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर झारखंड हाईकोर्ट सख्त है. रांची की सड़कों पर जाम की समस्या को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने रांची ट्रैफिक एसपी को बुधवार यानी आज अदालत के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिया गया है. साथ शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार से सवाल पूछा और कहा कि शहर के कई ट्रैफिक सिग्नल क्यों खराब पड़े है. कोकर, सुजाता चौक सहित कई अन्य जगहों पर मल्टी स्टोरेज पार्किंग की अबतक व्यवस्था क्यों नहीं की गई है. वहीं कोर्ट के सवालों का जवाब देते हुए रांची निगम की तरफ से अदालत को बताया गया कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में पहले की तुलना में काफी सुधार हुआ है. आपको बता दें, राजधानी रांची में लचर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है जिसपर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान रांची नगर निगम के अधिवक्ता से अदालत ने सवाल पूछते हुए जानना चाहा कि राजधानी में जाम की समस्या दिनभर क्यों बनी रहती है.

 

अधिक खबरें
ओडिशा के मयूरभंज से JMM ने अंजनी सोरेन को बनाया प्रत्याशी
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 8:21 PM

ओडिशा के मयूरभंज लोकसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अंजनी सोरेन को अपना प्रत्याशी बनाया है. बता दें, अंजनी सोरेन जेएमएम सुप्रीमो दिशोम गुरू शिबू सोरेन की बेटी है

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर वाहनों के आने-जाने और पार्किंग की नई व्यवस्था लागू
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 7:59 PM

राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आज से यानी कि 1 मई से एक नई व्यवस्था लागू कर दी गई है. दरअसल, एयरपोर्ट पर पार्किंग और आवागमन की व्यवस्था पर बदलाव कर दिए गए हैं.

कल झारखंड दौरे पर आएंगे उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी और उत्तरप्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 7:27 PM

रांची लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ 2 मई को नामांकन पत्र भरेंगे. जिसमें शामिल होने के लिए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी रांची पहुंचेंगे.

एक ही घर से 12 घंटे में निकली दो लाश, जाने क्या मामला
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 6:34 PM

झारखंड के रांची में, एक दुखद घटना सामने आई जब एक ही घर में 12 घंटे के भीतर दो व्यक्तियों ने अपनी जान ले ली.

जयराम महतो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 2:01 AM

जयराम महतो गिरफ्तार हो गए है. उन्हें गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए नामांकन के बाद रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद उन्होंने जनसभा करने के लिए पुलिस से अनुमति मांगी