Friday, Sep 29 2023 | Time 12:37 Hrs(IST)
 logo img
" "; ";
  • AJSU का तीन दिवसीय महाधिवेशन आज से, देश-विदेश से जुटेंगे कई बुद्धिजीवी और विशेषज्ञ
  • झारखंड में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार, वज्रपात की भी संभावना
  • बिरसा चौक के महतो होटल में अगलगी, कई सामान जलकर खाक
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नया अंदाज पहुंचे कीर्ति नगर फर्नीचर मार्केट, बढ़ई के साथ किया काम
  • रांची के बुढ़मू में अपराधियों ने अवैध बालू से लदे हाइवा को जलाया
  • जामताड़ा पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार
  • ATS की कार्रवाई, 5 किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
  • पंडरा गोलीकांड: 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने मनीष के सिर से निकाली गोली
झारखंड


समरी लाल के निर्चाचन को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में जारी है सुनवाई

समरी लाल के निर्चाचन को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में जारी है सुनवाई
न्यूज 11 भारत

रांची. 2019 में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में सुरक्षित कांके विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार रहे सुरेश बैठा की निर्वाचन याचिका पर हाईकोर्ट में गुरुवार को जारी रही. मामले पर शुक्रवार को भी सुनवाई होगी. मामले में भाजपा विधायक समरी लाल के आठवें गवाह बसंत राम का दर्ज किया गया. बसंत राम ने भी अपने बयान में कहा कि समरी लाल का परिवार आजादी से पहले से रांची में रह रहा है, इसका कोई दस्तावेजी प्रमाण उपलब्ध नही है. अदालत में समरी लाल की ओर से यह बताया गया कि कुल 15 गवाह उनके द्वारा प्रस्तुत जायेंगे. याचिकाकर्ता सुरेश बैठा की ओर से हाईकोर्ट के अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा, विभाष सिन्हा और अविनाश अखौरी ने पक्ष रखा. वहीं विधायक समरी लाल की ओर से अधिवक्ता अमर कुमार सिन्हा ने दलीलें प्रस्तुत की.. बता दें कि वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में कांके विधानसभा की आरक्षित सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सुरेश बैठा और बीजेपी के प्रत्याशी समरी लाल चुनाव लड़े थे. इसमें भाजपा प्रत्याशी समरी लाल को निर्वाचित घोषित किया गया था. कांग्रेस उम्मीदवार रहे सुरेश बैठा ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर समरी लाल के निर्वाचन को रद्द करने की मांग की है. इसके पीछे उन्होंने आधार दिया है कि समरी लाल द्वारा चुनाव के दौरान दिया गया जाति प्रमाण पत्र गलत है.
अधिक खबरें
AJSU का तीन दिवसीय महाधिवेशन आज से, देश-विदेश से जुटेंगे कई बुद्धिजीवी और विशेषज्ञ
सितम्बर 29, 2023 | 29 Sep 2023 | 11:48 AM

राजधानी रांची के मोरहाबादी में आजसू पार्टी आज से तीन दिवसीय महाधिवेशन कार्यक्रम शुरू हो रहा है. जिसे लेकर सारी तैयारियां कर ली गई है. इस महाधिवेशन में बुद्धिजीवी और सामाजिक लोगों का जुटान होगा

रांची के बुढ़मू में अपराधियों ने अवैध बालू से लदे हाइवा को जलाया
सितम्बर 29, 2023 | 29 Sep 2023 | 10:16 AM

जधानी रांची के बुढ़मू में अवैध बालू से लदे हाइवा को अपराधियों ने जला दिया. घटना बुढ़मू केरेडारी सिमांत क्षेत्र अंतर्गत हेंदेगीर मुख्य मार्ग का है.

ईद मिलादुन्नबी पर आज निकाला जाएगा जुलूस, प्रशासन ने कई रूट में किए बदलाव
सितम्बर 28, 2023 | 28 Sep 2023 | 7:35 AM

ईद मिलादुन्नबी पर राजधानी के कई इलाकों से गुरूवार को जुलूस निकाला जाएगा. इससे लेकर रांची में ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है.

पंडरा गोलीकांड: 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने मनीष के सिर से निकाली गोली
सितम्बर 29, 2023 | 29 Sep 2023 | 7:18 AM

राजधानी रांची के पंडरा ओपी इलाके में मनीष नामक युवक पर गोलीबारी मामला सामने आया था. यह घटना बुधवार की दोपहर पंडरा ओपी क्षेत्र के एलएन मिश्रा कॉलोनी के पास हुई थी.

चाईबासा में नक्सलियों ने बनाया सुरक्षाबल के जवानों को निशाना, घायल तीनों जवान एयरलिफ्ट कर रांची लाये गए
सितम्बर 28, 2023 | 28 Sep 2023 | 2:12 AM

झारखंड में एक बार फिर नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया है.चाईबासा के तुम्बाहाका और सुरजुमबुरू के बीच सुरक्षाबल के जवान आईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गए .