Thursday, Mar 28 2024 | Time 18:05 Hrs(IST)
 logo img
  • जल नल योजना में अब तक सोलर जलमीनार भी लगा मोटर
  • किसी उम्मीदवार पर धार्मिक या जातिगत टिप्पणी की तो,आदर्श आचार संहिता के तहत होगी कार्रवाई
  • मतदान केंद्रों पर उपलब्ध होने वाले एएमएफ (सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं) का करें व्यापक प्रचार–प्रसार सचिव
  • JMM में वह सम्मान नहीं मिला जिसकी मैं हकदार थी- सीता सोरेन
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची पहुंचे तमाड़, लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश
  • ईश्वर की शरण में तलाश रहे जीत की राह लोकसभा के प्रत्याशी
  • CBSE 10th Result: जल्द जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, जानें समय और तारीख
  • CBSE 10th Result: जल्द जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, जानें समय और तारीख
  • इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बढ़ी धड़कन, हो रहा उम्मीदवार के एलान का इंतजार
  • इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बढ़ी धड़कन, हो रहा उम्मीदवार के एलान का इंतजार
  • कुणाल षाड़ंगी की होगी घर वापसी, आज JMM में होंगे शामिल
  • पटमदा के गोबरघुसी पंचायत में चुड़ुबुड़ू पहाड़ पर मिली अधजली अज्ञात लाश
  • उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अगुवाई में, लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में औचक निरीक्षण
  • मानगो के डिमना बस्ती में एक महीने से जलापूर्ति नहीं होने से हाहाकार, लोगों ने किया हंगामा
  • अनुमंडल पदाधिकारी ने किया जराईकेला इंटर स्टेट चेकनाका का औचक निरीक्षण
झारखंड


डरने-वरने की कोई जरुरत नहीं, बर्ड फ्लू जब-जब आया है तब-तब हम ज्यादा मुर्गा खाए है- स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

डरने-वरने की कोई जरुरत नहीं, बर्ड फ्लू जब-जब आया है तब-तब हम ज्यादा मुर्गा खाए है- स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता
न्यूज11 भारत


रांचीः अभी होली के आने में दो-तीन दिन ही बचे है वहीं बर्ड फ्लू ने राज्य में पांव पसारना शुरू कर दिया है. बीते कुछ दिन पहले ही राज्य के बोकारो जिले में बर्ड फ्लू ने सैकड़ों मुर्गियों को अपनी चपेट में ले ली थी जिसके कारण हजारों मुर्गियों को प्रशासन ने मारने के आदेश दिए थे. अब बोकारो के बाद बर्ड फ्लू ने राजधानी रांची में भी दस्तक दे दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार (24 फरवरी) को डेढ़ सौ मुर्गियों की मौत हो गई है.  वहीं, क्षेत्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया है. 




जब-जब बर्ड फ्लू आया, तब-तब हम ज्यादा मुर्गा खाएं- बन्ना गुप्ता

राजधानी में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है इधर इसी बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का एक बयान सामने आया है जिसमें गुप्ता ने कहा है कि बर्ड फ्लू के मामले अभी समाचार पत्रों के माध्यम से आए है. पशुपालन मंत्री इसमें तुरंत संज्ञान लेंगे और इसमें यथा उचित कार्रवाई करेंगे. 

 

आगे मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि अरे..डरने-वरने की कोई जरुरत नहीं है जब-जब बर्ड फ्लू आया है तब-तब हम ज्यादा मुर्गा खाएं है. बता दें, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने लोगों को चिकन कैसे पकाकर खाना है यह भी बताया, उन्होंने कहा कि उसको (चिकन) ज्यादा आग में भूनकर खाना है.  


बोकारो के बाद रांची में हुई पुष्टि

जानकारी के लिए आपको बता दें, झारखंड में सबसे पहले बोकारो जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. इसके बाद अब राजधानी रांची में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. राजधानी में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद लोगों में भय का माहौल आ गया है. इतना ही नहीं चिकन बेचने वाले दुकानदार भी मायूष हो गए है. उनका कहना है कि राजधानी में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद लोग चिकन खरीदने के लिए कम आ रहे है. 

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के रांची स्थित आवास पर भी करीब 10 मुर्गियों की मौत हो चुकी है. वहीं मुर्गियों की मौत के बाद पशुपालन विभाग ने सैंपल की जांच के लिए कोलकाता और भोपाल भेजे गए थे जिसकी रिपोर्ट में बर्ड फ्लू से मुर्गियों की मौत की पुष्टि की गई है. 
अधिक खबरें
JMM में वह सम्मान नहीं मिला जिसकी मैं हकदार थी- सीता सोरेन
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 4:01 PM

आज दिल्ली से रांची लौटी सीता सोरेन, झारखंड पहुंचते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया उनका भव्य स्वागत किया. बता दें कि मीडिया से बात करते हुए सीता सोरेन ने कहा कि 'केंद्रीय नेतृत्व और प्रधानमंत्री मोदी आभार जताती हूं 'मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी, मैं इस जिम्मेवारी पर खरा उतरने की प्रयास करूंगी, झारखंड की सभी 14 सीटों पर कमल खिल कर रहेगा, दुमका से मेरे सामने मैदान में कोई रहे, मेरी जीत तय है'.

कुणाल षाड़ंगी की होगी घर वापसी, आज JMM में होंगे शामिल
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 12:59 PM

कुणाल षाड़ंगी आज जेएमएम का दामन थामेंगे. आज शाम 4:30 बजे कुणाल की घर वापसी करेंगे.

पुराने तेवर में लौटे TMC नेता यशवंत सिन्हा, सोशल मीडिया में हो गए सक्रिय, विरोधियों को दी चेतावनी
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 10:53 AM

पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा सोशल मीडिया पर कभी इतना एक्टिव नहीं रहें, जितना अब उन्हें देखा जा रहा है. परिवार में सिर्फ उनकी पत्नी नीलिमा सिन्हा आज से नहीं पिछले कई सालों से सोशल मीडिया में सक्रिय रही हैं. उनके फेसबुक एकाउंट से ही लोगों को उनके पति यानी यशवंत सिन्हा के बाबत थोड़ी-बहुत जानकारी मिलती रही थी.

पुराने तेवर में लौटे TMC नेता यशवंत सिन्हा, सोशल मीडिया में हो गए सक्रिय, विरोधियों को दी चेतावनी
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 10:53 AM

पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा सोशल मीडिया पर कभी इतना एक्टिव नहीं रहें, जितना अब उन्हें देखा जा रहा है. परिवार में सिर्फ उनकी पत्नी नीलिमा सिन्हा आज से नहीं पिछले कई सालों से सोशल मीडिया में सक्रिय रही हैं. उनके फेसबुक एकाउंट से ही लोगों को उनके पति यानी यशवंत सिन्हा के बाबत थोड़ी-बहुत जानकारी मिलती रही थी.

Jharkhand Weather Update: आंख-मिचौली खेल रहा मौसम, कभी बारिश तो कभी तेज धूप
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 7:28 AM

झारखंड में मौसम की आंख मिचौली चल रही है. मौसम का मिजाज बार- बार बदल रहा है. राजधानी रांची समेत कई जिलों में मौसम का मिजाज लगातार बदलाव हो रहा है. कभी बारिश, कभी गर्मी.. सूबे में सुबह धूप खिलने से लोगों को गर्मी का अहसास होता है.