Monday, May 20 2024 | Time 09:46 Hrs(IST)
 logo img
  • हुसैनाबाद में मानव अधिकार मिशन के पदाधिकारियों की हुई बैठक
  • पांचवें चरण में आज 49 लोकसभा सीटों पर वोटिंग शुरू, अनिल अंबानी, अक्षय कुमार, फरहान अख्तर और BSP अध्यक्ष मायावती ने डाला वोट
  • हजारीबाग में मतदान शुरू: युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग मतदाता भी दिख रहे है उत्साहित
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड के मौसम का लगातार बदल रहा मिजाज, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
  • गांडेय विधानसभा उपचुनावः चुनावी दंगल में JMM की Kalpana Soren और BJP के Dilip Verma के बीच सीधी टक्कर
  • जहरीले सांप के काटने से एक युवक की बिगड़ी हालत
  • लोकसभा चुनाव 2024 LIVE: दूसरे चरण में झारखंड के तीन सीटों पर मतदान आज
  • सोनारी में जमीन कारोबारी से करीब साढ़े 3 लाख रुपए की लूट
  • सिमडेगा में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर
झारखंड » हजारीबाग


हजारीबाग लोकसभा: पति मनीष जायसवाल के पक्ष में प्रचार में उतरी पत्नी निशा, बहन लूना और देवरानी ट्विंकल ने भी झोंकी ताकत

दुसरे दिन विष्णुगढ़ प्रखंड का किया दौरा, नुक्कड़ के साथ मतदाताओं से जुड़कर कमल फूल छाप में वोट देने का कर रहीं हैं अपील
हजारीबाग लोकसभा: पति मनीष जायसवाल के पक्ष में प्रचार में उतरी पत्नी निशा, बहन लूना और देवरानी ट्विंकल ने भी झोंकी ताकत

प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत 


हजारीबाग/डेस्क:-हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल के पक्ष में चुनाव प्रचार रहती है उनकी धर्मपत्नी निशा जायसवाल मैदान में हैं. निशा जायसवाल ने गुरुवार को  बरही और चौपारण क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया तो दूसरे दिन शुक्रवार को सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल की बहन लूना जायसवाल और देवरानी ट्विंकल जायसवाल के साथ मांडू विधानसभा क्षेत्र के विष्णुगढ़ प्रखंड के कई इलाकों का भ्रमण कर नुक्कड़ नाटक के जरिए मतदाताओं तक पहुंच बनाई और मतदाताओं को भाजपा के प्रति जागरुक करते हुए कमल फूल के निशान पर ही मतदान करने का अपील किया. निशा जायसवाल के साथ बड़ी संख्या में चल रही महिलाएं अनोखे तरीके से मतदाताओं को जागरूक भी कर रही हैं ताकि मतदान का प्रतिशत भी बढ़ाया जा सके. भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेणुका साहू के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों संग निशा जायसवाल ने विष्णुगढ़ स्थित अखाड़ा चौक, कशेरा मुहल्ला, बनासो चौक, कुसुम्भा और भूताही मुरगाओ में नुक्कड़ नाटक कराया और आसपास के मतादाताओं से संपर्क साधा .

 

उनके साथ विशेषरूप से भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेणुका साहू, भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री सत्यभामा जिला मंत्री मनोरमा राणा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रानी शुक्ला, कंचन शर्मा, इंदु‌ देवी और विष्णुगढ़ पश्चिम की मंडल अध्यक्ष अंजू देवी सहित निशा जायसवाल की सहेली रूपा सिंह, रीना गुप्ता, मीता अग्रवाल, सुनिता अग्रवाल, दिप्ती अग्रवाल, मेघा अग्रवाल सहित अन्य शामिल रही .
अधिक खबरें
हजारीबाग में बिजली व्यवस्था चरमराई, मेंटेनेंस के नाम पर बिजली अधिकारी कर रहे खेला, भीषण गर्मी में जनता व्याकुल
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 3:18 PM

हजारीबाग शहर में इन दिनों हर एक दो माह कर बिजली अधिकारी मेंटेनेंस के नाम पर खेला कर रहे है रविवार को भी सुबह से सारे शहर में बिजली की आपूर्ति बंद रखी गई है

हजारीबाग में फैशन शो कर प्रतिभागियों ने की शत प्रतिशत मतदान की अपील
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 12:31 PM

मतदान करेंगे, मतदान करेंगे..जो देश हित में है वह काम करेंगे. लोकसभा चुनाव 2024 में हजारीबाग के सभी मतदाताओं को जागरूक करने के साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन विभाग के स्वीप कोषांग द्वारा मतदान महोत्सव 2024 का सफल आयोजन झील परिसर में किया गया.

हजारीबाग की सड़कों के किनारे खिल गए गुलमोहर के फूल, खुशबू के साथ गर्मी में दे रहे पथिक को राहत
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 11:01 AM

गर्मियों के साथ-साथ क्षेत्र की फिजां में इनदिनों गुलमोहर के फूलों की बहार है. सड़क के दोनों ओर गुलमोहर के फूल खिल गए हैं. इससे खूबसूरती बढ गई है. तपती दोपहर में भी पेड़ों की छांव से गुजरने वाले लोगों को सुकून मिल रहा है.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी किया आदेश, मतदान के दिन मतदाताओं को मिलेगा सवैतनिक अवकाश
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 7:41 AM

लोकसभा चुनाव 2024 में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत चुनाव आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश घोषित किया है.

14 हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में 20 मई को मतदान, आज पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना, तैयारियां पूर्ण
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 8:24 AM

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए मतदान कर्मियों को बेहतर प्रशिक्षण मिलना अति आवश्यक है. जितना अच्छा प्रशिक्षण मतदान कर्मियों को दिया जाएगा,त्रु