Monday, May 20 2024 | Time 10:57 Hrs(IST)
 logo img
  • रफ्ता-रफ्ता रफ्तार पकड़ रहा मतदान, सुबह 9 बजे तक हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में 12 15 प्रतिशत मतदान
  • Weekly Horoscope: आज से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
  • Good News ! जमशेदपुरवासियों को जाम से मिलेगी निजात, जल्द ही शुरू होगा Flyover का निर्माण कार्य
  • सिमडेगा : मधुमक्खियों के हमले से दो व्यक्ति घायल
  • पारिवारिक तनाव से तंग आकर महिला ने पिया जहरीला कीटनाशक, हालत गंभीर
  • हुसैनाबाद में मानव अधिकार मिशन के पदाधिकारियों की हुई बैठक
  • पांचवें चरण में आज 49 लोकसभा सीटों पर वोटिंग शुरू, अनिल अंबानी, अक्षय कुमार, फरहान अख्तर और BSP अध्यक्ष मायावती ने डाला वोट
  • हजारीबाग में मतदान शुरू: युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग मतदाता भी दिख रहे है उत्साहित
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड के मौसम का लगातार बदल रहा मिजाज, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
  • गांडेय विधानसभा उपचुनावः चुनावी दंगल में JMM की Kalpana Soren और BJP के Dilip Verma के बीच सीधी टक्कर
  • जहरीले सांप के काटने से एक युवक की बिगड़ी हालत
  • लोकसभा चुनाव 2024 LIVE: दूसरे चरण में झारखंड के तीन सीटों पर मतदान आज
  • सोनारी में जमीन कारोबारी से करीब साढ़े 3 लाख रुपए की लूट
  • सिमडेगा में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर
झारखंड » हजारीबाग


हजारीबाग लोकसभा: भाजपा सांसद प्रत्याशी की पत्नी निशा जायसवाल पहुंची चौपारण, कई गांवों में पति के पक्ष में चलाया जनसंपर्क

अनोखे तरीके से हंसते- हंसाते, गाते झूमते हुए मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में किया जागरूक
हजारीबाग लोकसभा: भाजपा सांसद प्रत्याशी की पत्नी निशा जायसवाल पहुंची चौपारण, कई गांवों में पति के पक्ष में चलाया जनसंपर्क
प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत 

हजारीबाग/डेस्क:-हजारीबाग लोक सभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के नामांकन के दूसरे ही दिन उनकी धर्मपत्नी निशा जायसवाल ने भी चुनाव प्रचार शुरू कर दिया. भाजपा महिला मोर्चा, हजारीबाग की अध्यक्ष रेणुका कुमारी की अगुवाई में उन्होंने गुरुवार को बरही विधानसभा क्षेत्र के चौपारण प्रखंड स्थित चौपारण भाजपा पूर्वी मंडल और बरही मण्डल से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत की. मनीष जायसवाल की पत्नी निशा जायसवाल ने भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों और अपने साथियों के साथ चौपारण प्रखंड स्थित ग्राम पांडेयवारा, सेलहारा और बरही प्रखण्ड स्थित बरहीडीह में तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया. निशा जायसवाल ने अनोखे तरीके से हंसते- हंसाते, गाते झूमते हुए मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में जागरूक किया और राष्ट्रहित और समाजहित में भाजपा के पक्ष में कमल फूल छाप पर मतदान करने की अपील की .

 

मौके पर विशेषरूप से उनके साथ उनके साथ भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रेणुका साहू, सत्यभामा, रिंकी विश्वकर्मा, सुनीता देवी, इंदु देवी, मनोरमा राणा, कंचन देवी, रानी शुक्ला, सुभाषो राणा और निशा जायसवाल की सहेली रूपा सिंह, रीना गुप्ता, मीता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, दिप्ती अग्रवाल, मेघा अग्रवाल सहित अन्य कई जन शामिल रहीं.
अधिक खबरें
हजारीबाग में मतदान शुरू: युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग मतदाता भी दिख रहे है उत्साहित
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 8:40 AM

हजारीबाग में मतदान अपने निर्धारित समय से शुरू हो गया. लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने के लिए जहां युवा वर्ग में खासा उत्साह देखा जा रहा है वहीं बुजुर्ग मतदाता भी बड़े उत्साह से मतदान में हिस्सा ले रहे है.

हजारीबाग में बिजली व्यवस्था चरमराई, मेंटेनेंस के नाम पर बिजली अधिकारी कर रहे खेला, भीषण गर्मी में जनता व्याकुल
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 3:18 PM

हजारीबाग शहर में इन दिनों हर एक दो माह कर बिजली अधिकारी मेंटेनेंस के नाम पर खेला कर रहे है रविवार को भी सुबह से सारे शहर में बिजली की आपूर्ति बंद रखी गई है

हजारीबाग में फैशन शो कर प्रतिभागियों ने की शत प्रतिशत मतदान की अपील
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 12:31 PM

मतदान करेंगे, मतदान करेंगे..जो देश हित में है वह काम करेंगे. लोकसभा चुनाव 2024 में हजारीबाग के सभी मतदाताओं को जागरूक करने के साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन विभाग के स्वीप कोषांग द्वारा मतदान महोत्सव 2024 का सफल आयोजन झील परिसर में किया गया.

हजारीबाग की सड़कों के किनारे खिल गए गुलमोहर के फूल, खुशबू के साथ गर्मी में दे रहे पथिक को राहत
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 11:01 AM

गर्मियों के साथ-साथ क्षेत्र की फिजां में इनदिनों गुलमोहर के फूलों की बहार है. सड़क के दोनों ओर गुलमोहर के फूल खिल गए हैं. इससे खूबसूरती बढ गई है. तपती दोपहर में भी पेड़ों की छांव से गुजरने वाले लोगों को सुकून मिल रहा है.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी किया आदेश, मतदान के दिन मतदाताओं को मिलेगा सवैतनिक अवकाश
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 7:41 AM

लोकसभा चुनाव 2024 में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत चुनाव आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश घोषित किया है.