Sunday, May 19 2024 | Time 04:41 Hrs(IST)
 logo img
राजनीति


हजारीबाग लोकसभा: मोदी की लहर नहीं तूफान चल रहा, झारखंड में 14 के 14 सीट जीतेंगे : दीपक प्रकाश

रामलला के आमंत्रण को जिन विपक्षी पार्टियों ने ठुकराया है, उन्हें जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में ठुकराएगी: विवेकानंद सिंह
हजारीबाग लोकसभा: मोदी की लहर नहीं तूफान चल रहा, झारखंड में 14 के 14 सीट जीतेंगे : दीपक प्रकाश
प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत

हजारीबाग/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक सदर विधानसभा भाजपा चुनाव कार्यालय में हजारीबाग के समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बीजेपी झारखंड प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन  विशाल वाल्मीकि एवं धन्यवाद ज्ञापन रोशन कुमार ने किया. 

 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पहले प्रेस को संबोधित करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को साधुवाद देता हूं. 2024 के चुनाव रूपी महापर्व को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में उनकी अहम भूमिका होगी. जनता ने वर्ष 2014 व  2019 में नरेंद्र मोदी को अपना कीमती मत देकर देश का प्रधानमंत्री बनाने का काम किया. आज उसी का देन है कि देश भ्रष्टाचार मुक्त हो पाया. मोदी जी जिस तरह से देश की अर्थव्यवस्था को 11वें स्थान से 5वें स्थान में लाने का काम किया है, वह अतुलनीय कदम है. 2024 में तीसरी बार मोदी सरकार बनती है तो यह विश्व में तीसरे स्तर में आ खड़ी होगी. अतः भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है, 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद वह मुकाम भी हासिल कर लेगा. मोदी जी का लहर नहीं तूफान चल रही है और इस बार झारखंड के 14 के 14 सीट पीएम मोदी को झारखंड की जनता जीत कर देगी. पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता जनता के घर-घर जाकर नरेंद्र मोदी द्वारा जनता को कहा गया नमस्कार, प्रणाम ,जोहार कहा जाए. साथ ही10 वर्ष के कार्यकाल जो मोदी जी जनहित में किए हैं, उनसे भी जनता को अवगत कराना है.आगे उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता भाजपा का प्रत्याशी हैं. 

 

दीपक प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि मैं एक कार्यकर्ता हूं और भाजपा सबका साथ, सबका विकास और  सबका विश्वास के साथ काम करती है. मीडिया के बंधुओं द्वारा  पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने यशवंत सिन्हा एवं उनके पुत्र जयंत सिन्हा को क्या नहीं दिया. बिहार में विपक्ष का नेता बनाया, बिहार प्रदेश का अध्यक्ष बनाया, दो-दो बार लोकसभा सदस्य बनाया, हार जाने पर राज्यसभा सदस्य बनाया, दो-दो बार केंद्र में मंत्री बनाया. उनके पुत्र जयंत सिन्हा को दो बार सांसद बनाया, केंद्र में मंत्री बनाया और तब भी जब भाजपा के नहीं हुए तो दूसरे दल का क्या हो सकते हैं. वैसे उनकी अपनी सोच है. दुनिया के देशों में जितना मान सम्मान मोदी जी के द्वारा भारत का बढ़ाया गया, भारत के किसी प्रधानमंत्री ने नहीं बढ़ाया. आरक्षण के संबंध में पूछे गए प्रश्न के जवाब में दीपक प्रकाश ने कहा कि जब तक भारत में भाजपा की सरकार रहेगी तब तक आरक्षण में कोई छेड़छाड़ नहीं होगा. छेड़छाड़ तो कांग्रेस सरकार करती है, पिछड़ों का आरक्षण काटकर अल्पसंख्यकों को आरक्षण देने की मंशा बनाई है.

 

भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि मोदी जी के हाथों को मजबूत करने के लिए हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल को भारी मतों 5 लाख के पार से जीतना होगा. हजारीबाग के लोकप्रिय प्रत्याशी कोरोना काल में अपनी जिंदगी की परवाह किए बिना जनता की जिस तरह से सेवा किया, आज उन्हीं का आशीर्वाद है कि भाजपा के द्वारा हजारीबाग लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया है. आगे अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जो विपक्षी पार्टियां रामलला के आमंत्रण को ठुकराया उन विपक्षी पार्टियों को 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता ठुकरा कर उन्हें सबक सिखाएगी.

 

वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी प्रदीप प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा की जनता में मोदी के प्रति एवं हजारीबाग भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के कार्यों से प्रभावित होकर इतना अधिक उत्साह दिख रहा है कि विपक्षी पार्टी कांग्रेस को बूथ पर बैठाने के लिए बूथ एजेंट भी नहीं मिलेगा. आगे उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि अधिक से अधिक मतों से अपने प्रत्याशी को विजय दिलाने के लिए मत प्रतिशत को बढ़ाना होगा. घरों से बूथ पर लोगों को जाने के लिए प्रेरित करना होगा. पहले मतदान और तब जलपान के तर्ज पर मतदान के दिन काम करना होगा. तभी अपने प्रत्याशी को 5 लाख पार के मतों से विजय दिला सकते हैं. 

 

कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौड़, प्रदेश कार्यसमिति  सदस्य हरिश श्रीवास्तव, सुदेश चंद्रवंशी, केपी  ओझा, अनिल मिश्रा, अशोक यादव के अलावा कयुम अहमद, मनमीत अकेला, जीतन राम है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, प्रदीप प्रसाद, केपी ओझा ,अनिल मिश्रा, सुदेश चंद्रवंशी, हरीश श्रीवास्तव ,लोकसभा विस्तारक दिनेश वाल्मीकि, विधानसभा प्रभारी प्रोफेसर संजय सिंह, दिनेश सिंह राठौड़, मनमीत अकेला ,जय नारायण प्रसाद, अशोक यादव, महेंद्र बिहारी, अजीत चंद्रवंशी, रेणुका साहू, राजकरण पांडे ,शिवपाल यादव ,शैलेंद्र सिंहा, रमेश हेंब्रम, अजय पाण्डेय, सुबोध आकाश सिंहा, जीतन राम, मनोज श्रीवास्तव, पिंकू सिंह, अनमोल साहू, धनंजय सिंह सुमन सौरभ, चंदन, राजेश, चिंटू सिंह, कालेश्वर रजक, अनूप ठाकुर, राम अवतार शर्मा, भास्कर, शैलेश, सुमित, अंकित यदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

 
अधिक खबरें
दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान Kanhaiya Kumar पर शख्स ने किया हमला, खूब Viral हो रहा Video
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 9:07 AM

इंडिया गठबंधन की ओर से नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार से चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट करने का मामला सामने आया है. मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स अपने हाथों में माला लिए कन्हैया कुमार को पहनाने के बहाने उनके पास पहुंचने की कोशिश करता नजर आता है.

Swati Maliwal Case: CM हाउस के कमरे की मैपिंग करने पहुंची दिल्ली पुलिस, स्वाति को बुलाकर क्राइम सीन किया रीक्रिएट
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 7:57 AM

दिल्ली में AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में शुक्रवार शाम CM आवास पहुंचकर दिल्ली पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने सीन को रीक्रिएट किया. इस दौरान स्वाति मालीवाल को भी बुलाया गया था.

लोबिन हेम्ब्रम को JMM ने 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 5:40 AM

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बागी नेता लोबिन हेम्ब्रम को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम ने पार्टी के निर्णय के विपरीत जाते हुए राजमहल से निर्दलीय रूप से नामांकन दाखिल किया था. जिसके बाद पार्टी ने उनके ऊपर यह कार्रवाई की है.

बरही में भाजपा के चुनावी जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 8:16 PM

हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के समर्थन में बरही के पंचमाधव आश्रम फुटबॉल मैदान में चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया. चुनावी जनसभा में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे. मंच पर लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल, राज्यसभा सांसद खीरु महतो, बरही विधानसभा संयोजक सह पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, लोकसभा प्रभारी शशिभूषण भगत, लोकसभा संयोजक टुन्नू गोप, भाजपा नेता शिवलाल महतो, जिला प्रभारी अभय सिंह, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव मौजूद थे.

रांची लोकसभा प्रत्याशी यशश्विनी सहाय के चुनावी प्रचार में शामिल होंगे सीएम चंपाई सोरेन
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 7:51 PM

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुकड़ू साप्ताहिक हाट मैदान में दोपहर करीब एक बजे रांची लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में जनसभा करेंगे. इसको लेकर इंडिया गठबंधन के लोग तैयारी में जुट गए है. इधर जनसभा से पहले ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने कांग्रेस और झामुमो से जुड़े कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की और कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया और जनसभा को सफल बनाने को लेकर प्रचार प्रसार करने को कहा.