Tuesday, May 21 2024 | Time 04:09 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » हजारीबाग


हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है : मनीष जायसवाल

हज़ारीबाग की जनता के दिल में बैठे हैं मनीष जायसवाल : विकास राणा
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है : मनीष जायसवाल

न्यूज़ 11 भारत


हजारीबाग/डेस्क: हज़ारीबाग लोकसभा क्षेत्र के राजग प्रत्याशी मनीष जायसवाल आजसू पार्टी के लोकसभा प्रभारी सह हज़ारीबाग जिला अध्यक्ष विकास राणा के बंशीलाल चौक स्थित आवास में मुलाकात कर लोकसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की  सभी ने कहा कि आजसू पार्टी और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन के लोकप्रिय उम्मीदवार मनीष जायसवाल इस बार रिकॉर्ड वोट से चुनाव जीतेंगे। राजग प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कहा कि पुरे लोकसभा क्षेत्र में आजसू कार्यकर्ताओं का भरपूर साथ मिल रहा है। हज़ारीबाग लोकसभा को जीतकर केन्द्र में  नरेन्द्र मोदी को प्रधानमन्त्री बनाना है ! मुझे अपने लोकसभा क्षेत्र से सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। आजसू पार्टी के लोकसभा प्रभारी सह हज़ारीबाग जिला अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि इस बार के चुनाव में पिछले सभी रेकॉर्ड टूटेंगे, पाँच लाख से ज्यादा वोट से मनीष जायसवाल चुनाव जीतेंगे । पिछले 55 दिनों में राजग उम्मीदवार मनीष जायसवाल जितने गाँव का भ्रमण कर जन सम्पर्क किये हैं उतने गाँव का भ्रमण चुनाव जीतकर किसी भी प्रत्याशी ने आज तक नहीं किया।हज़ारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता के दिल में बैठे हैं मनीष जायसवाल जिनकी जीत सुनिश्चित है।  आजसू पार्टी के लोकसभा प्रभारी सह हज़ारीबाग जिला अध्यक्ष विकास राणा के आवास में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रंजीत सिन्हा, केन्द्रीय सचिव सह लोकसभा प्रभारी परमेश्वर महतो, केन्द्रीय सदस्य आनन्द सिंह, मनीष जायसवाल के मिडिया प्रभारी रंजन चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार, महिला मोर्चा की संगीता बारला, सुहानी एक्का, विवेक कुमार राणा, आफताब आलम, राजू प्रसाद, जितेन्द्र कुमार, धीरेन्द्र सिंह, मो यूनुस हुसैन गुड्डू सहित अन्य लोग शामिल थे।

 


 
अधिक खबरें
हजारीबाग में नाबार्ड परियोजना अंतर्गत गुणवत्ता युक्त प्रोटीन मक्का के एकल संकर मक्का बीज उत्पादन एवं मूल्य संबंधित तीन दिवसीय प्रशिक्षण
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 2:11 AM

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान झारखंड द्वारा नाबार्ड परियोजना अंतर्गत झारखंड में गुणवत्ता युक्त प्रोटीन मक्का के एकल संकर मक्का बीज उत्पादन एवं मूल्य संबध़ित उत्पाद बनाने की उन्नत तकनीकी विषय पर त्रिदिवसीय युवा कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हजारीबाग जिले के 10 कृषक उत्पादक संगठन के कुल 63 किसानों ने भाग लेकर संकर मक्का बीज उत्पादन की तकनीकीयों को बारीकी से सीखा.

हजारीबाग के दारू प्रखंड में विचरण कर रहा 31 हांथियों का झुंड,  एक सप्ताह से मचा रहा है भारी तबाही
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 1:50 AM

दारु प्रखंड में पिछले एक सप्ताह से 31 हाथियों का झुंड लगातार तबाही मचा रहा है. प्रखंड क्षेत्र के दिगवार सोनडीहा, गाड्या, चिरूवा इरगा आदि जगहों पर हाथी रोजाना पहुंचकर भारी नुकसान कर तबाही मचा रहे हैं. इन हाथियों के झुंड में छोटे बड़े कुल 31 हाथी है. एक हाथी की मौत कुछ दिन पूर्व विद्युत करंट लगने से हो गई थी.

बरही की रानी को मिला एक्सीलेंस ब्यूटी अवार्ड, अक्षरा सिंह ने किया सम्मानित
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 1:29 AM

बरही रसोईया धमना निवासी केदार साव की पुत्री रानी शीतल को एक्सीलेंस ब्यूटी अवार्ड से नवाजा गया है. पिछले दिनों पटना में आयोजित इस प्रतियोगिता में रानी अव्वल रहीं थीं. जिसके लिए भोजपुरी में मशहूर गायिका अक्षरा सिंह ने उन्हें सम्मानित किया.

लोकसभा चुनाव- 2024 : हजारीबाग के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने अपने परिवार के तीन पीढ़ी के साथ किया मतदान
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 1:14 AM

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने लोकसभा चुनाव- 2024 के दौरान सोमवार को मतदान करने अपनी धर्मपत्नी निशा जायसवाल, पुत्र करण जायसवाल, भाई प्रशांत जायसवाल और निशांत जायसवाल, भाई प्रशांत जायसवाल की धर्मपत्नी ट्विंकल जायसवाल के साथ बूथ पर पंहुचे और वोट डाला.

हजारीबाग संसदीय क्षेत्र: पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं के चेहरे खिलखिला उठे
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 12:56 PM

पहली बार वोटर बनने वाले मतदाताओं ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया. पहली बार वोट डालने वाले युवा मतदाता अपने परिजनों के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे. मतदान करने के बाद बाहर आते समय वह उत्साहित नजर आए.