Friday, Mar 29 2024 | Time 01:48 Hrs(IST)
 logo img
खेल


धोनी के जबरा फैन की मुरीद हुई पूरी, 1436 किमी पैदल यात्रा कर पहुंचा रांची

धोनी के फार्म हाउस में मिला हरियाणा का अजय गिल
धोनी के जबरा फैन की मुरीद हुई पूरी, 1436 किमी पैदल यात्रा कर पहुंचा रांची
न्यूज11 भारत 

 

रांची: माही मार रहा है, बोलते ही कोरोड़ों फैंस के दिलों में एक अलग ही खुशी देखने को मिलती है. लेकिन इन करोड़ों में एक ऐसा भी धोनी फैन है जो केवल उनसे मिलने के लिए हरियाणा से 1436 किमी पैदल चलकर रांची पहुंचा, उस लक्की या यू कहें उस करोड़ों में से एक फैन का नाम अजय गिल है. आपको बता दें कि धोनी से अजय गिल की मुलाकात हो चुकी है. अजय गिल ने धोनी को गले लगाया और ‘I Love You’ कहा. मुलाकात के बाद धोनी ने अजय के लिए फ्लाइट की व्यवस्था स्वंयं की. गिल को धोनी ने अपने फार्म हाउस के अंदर भी बुलाया, जिसके बाद दोनों ने सेल्फी भी खिंचवाई, उसके बैट पर ऑटोग्राफ दिया और बेस्ट ऑफ लक बोल कर फ्लाइट के टिकट के साथ विदा कर दिया. धोनी ने अजय के रहने की व्यवस्था भी अपने फार्म हाउस में ही की थी.

 

दरअसल, 18 साल का अजय गिल महेंद्र सिंह धोनी के जबरा फैन के नाम से मशहूर हैं. धोनी से मिलने के लिए तीन महीने में वह दूसरी बार पैदल यात्रा कर रांची पहुंचे थे. गिल ने पिछली बार 16 दिन में 1436 किलोमीटर की यात्रा की थी. इस बार उन्हें 18 दिन लगे. माही से मिलने के बाद अजय गिल ने कहा- मेरा जीवन धन्य हो गया. 

 


 

एक रिपोर्ट के अनुसार गिल ने कसम खायी थी कि वो जब तक धोनी से आशीर्वाद नहीं लेगें तब तक क्रिकेट नहीं खेलेंगे. आगे अजय ने बताया कि उसने 12वीं पास कर लिया है. फिलहाल अपने शहर में ही नाई का काम करता है. गिल ने कहा कि वो क्रिकेट में ही अपना करियर बनाना चाहता है.  
अधिक खबरें
IPL 2024: MS धोनी ने छोड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी
मार्च 21, 2024 | 21 Mar 2024 | 4:12 AM

IPL 2024 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी छोड़ दी है.

IPL 2024: 22 मार्च से होगा IPL का आगाज, लोकसभा चुनाव के बावजूद भारत में ही होगा पूरा टूर्नामेंट, यहां देखें फ्री आईपीएल
मार्च 19, 2024 | 19 Mar 2024 | 11:33 AM

बस चंद दिनों में क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है. 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग ((IPL) का आगाज होने वाला है. इस सीजन का पहला मैच महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और फाफ डु प्लेसिस(Faf du Plessis) की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होने वाली है. यह मैच एमए चिदम्बरम स्टेडियम में रात 8 बजे खेला जाएगा.

WPL 2024 Final: Delhi को हराकर RCB ने जीता WPL 2024 का खिताब, खत्म किया ट्रॉफी का 'सूखा
मार्च 18, 2024 | 18 Mar 2024 | 7:15 AM

रविवार (17 मार्च) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए महिला प्रीमियर लीग 2024 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(Royal Challengers Bangalore) ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर इतिहास रच दिया है. स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है. आपको बता दें कि आरसीबी का यह पहला ख‍िताब है.आरसीबी(RCB) पहली बार फाइनल में पहुंची थी. वहीं टीम ने

IPL 2024: गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका ! राबिन मिंज IPL से बाहर
मार्च 17, 2024 | 17 Mar 2024 | 2:16 PM

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024 ) का आगाज 22 मार्च को होने वाला है. लेकिन इस बीच गुजरात टाइटंस और झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रांची के युवा वि

सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप : झारखंड ने आंध्र प्रदेश को 13-0 से हरा जीत के साथ किया टूर्नामेंट में आगाज
मार्च 13, 2024 | 13 Mar 2024 | 6:22 AM

13 से 23 मार्च 2024 तक पुणे महाराष्ट्र में आयोजित 14 हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 में आज हॉकी झारखंड ने अपने पहले मैच में हॉकी आंध्र प्रदेश को 13-0 से पराजित कर बड़ी जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना दिमाग दिखाते हुए आगाज किया है. झारखंड टीम की ओर संगीता कुमारी ने 4 गोल, दीपिका सोरेंग और दीप्ति कुल्लू ने 2-2 गोल तथा सलीमा टेटे, रजनी केरकेट्टा, दीप्ति कुल्लू और निक्की कुल्लू ने एक-एक गोल दागा. बताते चलें कि झारखंड की दीपिका सोरेंग को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार मिला है.