प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत
हजारीबाग/डेस्क:- बरकट्ठा प्रखंड के ग्राम कोनहारा कला में श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ सह देवी प्राण प्रतिष्ठा को भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में मुख्य रूप से सांसद अन्नपूर्णा देवी,विधायक अमित कुमार यादव, पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद,प्रखंड प्रमुख रेणु देवी,जिप सदस्य कुमकुम देवी, पूर्व प्रमुख राम-लखन मेहता, भाजपा मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक शामिल हुए. मुख्य अतिथियों ने यज्ञ स्थल से 1001 कलश धारियों को कलश देकर रवाना किया। कलश यात्रा कोनहारा कला स्थित यज्ञ स्थल निकल कर जीटी रोड होते हुए पतालसुर स्थित उत्तरवाहिनी नदी से मंत्रोच्चार के साथ जल याचमन कर बरकट्ठा डीह से वापसी करते हुए यज्ञ स्थल पर कलश को स्थापित किया गया।वहीं जय माता दी और जय श्री राम के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। वहीं अतिथियों ने कहा कि यज्ञ से वातावरण का शुद्धिकरण और मन को शांति मिलती है। यज्ञ समिति अध्यक्ष ईश्वर यादव ने बताया कि संध्या सात बजे से बाल विदुषी प्रभु प्रिया नारायणी के द्वारा प्रवचन और रात्रि दस बजे से अंतरराष्ट्रीय रासलीला का आयोजन किया जाएगा। वहीं यज्ञाचार्य गंगाधर शास्त्री वाराणसी और यज्ञाधिष बिरेन्द्र शास्त्री के द्वारा यज्ञ का समापन कराया जाएगा। श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए नौका और रसियन झूला ,बच्चों के लिए जंपिंग मेला समिति के द्वारा लगाया जा रहा है। कलश यात्रा में यज्ञ समिति सदस्य समेत हजारों श्रद्धालु शामिल हुए.