झारखंडPosted at: अप्रैल 11, 2024 राज्य सरकार ने शशि प्रकाश सिंह को सौंपा झारखंड निबंधक महानिरीक्षक पद का अतिरिक्त प्रभार
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः सरकार ने झारखंड प्राथमिक शिक्षा के निदेशक शशि प्रकाश सिंह को अपने कार्यों के साथ झारखंड निबंधक महानिरीक्षक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. बता दें, राज्य सरकार ने रांची में झारखंड निबंधक महानिरीक्षक के पद पर पदस्थापित आदित्य कुमार आनंद के लोकसभा आम चुनाव 2024 में असम राज्य के करीमगंज लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक कार्य हेतु प्रस्थान करने के फलस्वरुप उनके मुख्यालय से बाहर रहने की अवधि तक के लिए झारखंड प्राथमिक शिक्षा के निदेशक शशि प्रकाश सिंह को अपने कार्यों के साथ झारखंड निबंधक महानिरीक्षक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है.