Sunday, Apr 28 2024 | Time 02:04 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


झारखंड कैबिनेट की बैठक में सरकार ने 40 प्रस्तावों पर लगाई मुहर

झारखंड कैबिनेट की बैठक में सरकार ने 40 प्रस्तावों पर लगाई मुहर
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः झारखंड प्रोजेक्ट भवन में सीएम चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक चल रही है. इस बैठक में सरकार ने 40 प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगाई है. जिसमें राज्य के उपशास्त्री और शास्त्री स्तर के शिक्षक और कर्मियों को भविष्य निधि पेंशन सहित कई प्रस्तावों पर सरकान ने अपनी मंजूरी दे दी है. 

 


 


सरकार द्वारा पारित 40 प्रस्ताव इस प्रकार है-  


  • राज्य के उपशास्त्री और शास्त्री स्तर के शिक्षक और कर्मियों को मिलेगा भविष्य निधि पेंशन 

  • टाना भगत के परिजनों को मिलेगा 200 यूनिट फ्री बिजली

  • राज्य सेवा के कर्मियों को पोशाक के लिए अब मिलेगा पांच हजार रुपए 

  • राज्य सरकार के बिल अब पेपरलेस होंगे, ऑनलाइन व्यवस्था होगी

  • गिरिडीह के पीरटांड़ प्रखंड में मेगा सिंचाई योजना को मंजूरी

  • रामरेखा जलाशय योजना के लिए 130 करोड़ रुपए की मंजूरी

  • राज्य सरकार के कर्मियों, अधिकारियों को पांच लाख के ऊपर के बीमा की राशि सीजीएचएस के दर पर मिलेगा

  • उड़ान अनुदेशक को मिलेगा विशेष भत्ता

  • 166 सरकारी उच्च विद्यालय को किया गया अपग्रेड

  • वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को अब राज्य सरकार अब अपने खर्च पर बनाएगी

  • साहेबगंज के खैरबनी सड़क के लिए 40 करोड़ की मंजूरी

  • हुसैनाबाद के सिंचाई योजना के लिए 12 करोड़ रुपए की मंजूरी

  • झारखंड राज्य निर्वाचन आयुक्त नियमावली में संशोधन

  • आंगनबाड़ी चलो अभियान को मंजूरी को 211 करोड़ की मंजूरी 

  • जेसी बॉस विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक को मंजूरी

  • पीएम सड़क योजना के तहत पांच पथ और दो पुल को मंजूरी

  • मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गोड्डा के लिए 89 करोड़

  • मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के नियमावली में संशोधन

  • अब पांच लाख तक की स्वीकृति फिर से सिविल सर्जन करेंगे

  • झारखंड लोक कार्य संविदा विवाद मध्यस्था न्यायाधिकरण विधेयक को मंजूरी

  • अबुआ आवास योजना का लक्ष्य बढ़ाकर 4 लाख किया गया

  • तेजस्विनी योजना के अवधी विस्तार को घटनोतर स्वीकृति


 

अधिक खबरें
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड आएंगे राहुल गांधी !
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:56 PM

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी झारखंड आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 या 5 मई को वे झारखंड आ सकते हैं.

रांची में News11 Bharat के कैमरे में कैद हुईं बालू के काले खेल से पैसा लेते इटकी थाना प्रभारी की Exclusive तस्वीरें
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 6:53 AM

राजधानी रांची के इटकी में बालू का काला खेल धड़ल्ले से खुलेआम चल रहा है, जिसका वीडियो न्यूज11 भारत के कैमरे में कैद हो गई है. दरअसल रांची के ग्रामीण इलाकों में बड़े-बड़े हाइवा से बालू का अवैध कारोबार चल रहा है.

लोकसभा चुनाव के लिए JMM ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 5:36 AM

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. जिसमें पार्टी के 40 नेताओं को जगह दी गई है. पार्टी के मुख्य चुनाव प्रचारक पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन है वे झारखंड सहित ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम राज्य के लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे.

पूर्व सांसद और दिग्गज नेता राम टहल चौधरी ने छोड़ा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 3:13 AM

रांची के पूर्व सांसद और दिग्गज नेता राम टहल चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेस कर कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी से अपनी सदस्यता वापस लेता है.

बिजली की आंख मिचौली शुरू, गर्मी की रात में राहत की उम्मीद नहीं
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 4:04 AM

भीषण गर्मी की मार के बीच अब राजधानी रांची में बिजली ने आंख मिचौली खेलनी शुरू कर दी है. बता दें, शहर के बड़े इलाके में बिजली संकट शुरू हो चुकी है. जिसके बाद अब गर्मी से बचने के लिए लोगों के पास कोई उपाय नहीं है.