Thursday, May 16 2024 | Time 20:38 Hrs(IST)
 logo img
  • नगड़ी में महिला से 1 लाख रुपए की लूट, जांच में जुटी पुलिस
  • नगड़ी में महिला से 1 लाख रुपए की लूट, जांच में जुटी पुलिस
  • बरही में भाजपा के चुनावी जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल
  • बरही में भाजपा के चुनावी जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल
  • रांची लोकसभा प्रत्याशी यशश्विनी सहाय के चुनावी प्रचार में शामिल होंगे सीएम चंपाई सोरेन
  • रांची लोकसभा प्रत्याशी यशश्विनी सहाय के चुनावी प्रचार में शामिल होंगे सीएम चंपाई सोरेन
  • चौपारण और बरही में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने किया रोड शो, उमड़ा विशाल जनसैलाब
  • चौपारण और बरही में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने किया रोड शो, उमड़ा विशाल जनसैलाब
  • झारखंड की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की होगी जीत: मुख्यमंत्री
  • झारखंड की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की होगी जीत: मुख्यमंत्री
  • रांची में 17 मई को गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो, जानिए कार्यक्रम का रोड मैप
  • रांची में 17 मई को गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो, जानिए कार्यक्रम का रोड मैप
  • जानें गर्मियों में कच्चा प्याज खाने के फायदे, तत्वों से है भरपूर
  • जानें गर्मियों में कच्चा प्याज खाने के फायदे, तत्वों से है भरपूर
  • General Ticket: जनरल टिकट के लिए लाइन में खड़े होने की झंझट खत्म, Online होगी बुकिंग
झारखंड


Good News: डॉक्टर और स्टाफ सहित 6 लोगों का बर्ड फ्लू रिपोर्ट आया नेगेटिव

Good News: डॉक्टर और स्टाफ सहित 6 लोगों का बर्ड फ्लू रिपोर्ट आया नेगेटिव
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः राजधानी रांची के होटवार में H5N1 AVIAN INFLUENZA बर्ड फ्लू का दायरा घटता दिख रहा है. दरअसल, क्वारंटाइन में रखे गए 2 डॉक्टर और स्टाफ सहित सभी 6 लोगों का H5N1 AVIAN INFLUENZA का रिपोर्ट नेगेटिव आया है. बता दें, राजधानी रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. शनिवार (27 अप्रैल) को बर्ड फ्लू संक्रमण रिजनल पोल्ट्री फार्म के 2 डॉक्टर सहित 6 स्टाफ को क्वारंटाइन में रखा था. जिनकी जांच के लिए दिल्ली और रांची से टीम पहुंची थी. टीम ने उनका सैंपल लिया था लेकिन अब जांच का रिपोर्ट सामने आ गया है. 

 


 

जानकारी के लिए आपको बता दें, राजधानी के होटवार स्थित JSIA सरकारी भवन को बर्ड फ्लू वार्ड बनाया गया है. जबकि रीजनल पोल्ट्री फार्म होटवार में कंटेनमेंट जोन बनाया गया है. एपी सेंटर के 200 मीटर के दायरे को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है. साथ ही यहां पर मुर्गी-बत्तख और अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध लगाई गई है. मुर्गी, बत्तख और अंडे को नष्ट करने वाली जगह को लाल फीते से घेरा गया है. 
अधिक खबरें
चौपारण और बरही में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने किया रोड शो, उमड़ा विशाल जनसैलाब
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 7:34 PM

भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल व पूर्व विधायक मनोज यादव ने चौपारण बाजार और बरही में आगामी लोकसभा चुनाव की लेकर रोड शो किया. मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य के पहुंचे महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा भी साथ रहें. इस दौरान भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने लोगों से मिलकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि देश की मजबूती के लिए, विश्व में भारत के बढ़ते कदम के लिए तथा मोदी जी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता अपना आशीर्वाद भाजपा को दें.

झारखंड की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की होगी जीत: मुख्यमंत्री
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 7:16 PM

गिरिडीह जिले के गांडेय के जोधपुर में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आज कोडरमा संसदीय क्षेत्र के इंडी गठबंधन के भाकपा माले प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह और गांडेय विधानसभा उपचुनाव की झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा कर वोट मांगा. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि भाजपा बहुरूपिया है. इससे सावधान रहने की जरूरत है. हेमंत सोरेन की सरकार गरीबों के लिए काम कर रही थी जो भाजपा को अच्छा नहीं लगा.

बच्चा चोरी मामले में पुलिस को अब तक नहीं मिली कामयाबी, CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 6:00 AM

रांची रेलवे स्टेशन से 9 माह के बच्चे की चोरी मामले के 5 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है. नौ माह के शुभम की तलाश में रांची पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. पर अब तक पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है. वहीं बच्चे के माता-पिता पिछले पांच दिनों से रांची स्टेशन में ही डेरा जमाए हुए हैं. उनका कहना है कि जब तक उनका बच्चा नहीं मिल जाता तब तक वह यहां से नहीं जाएंगे.

फिर बढ़ा सोना-चांदी का भाव, जानिए रांची के सर्राफा बाजार का ताजा रेट
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 4:43 PM

अगर आप भी सोना और चांदी की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं तो जान लें कि रांची के सर्राफा बाजार में सोने व चांदी के भाव में उछाल देखने को मिली है. बता दें कि गुरुवार को रांची के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,750 रुपए रही. 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,190 रुपए दर्ज की गई है. वहीं चांदी की कीमत 91,000 रुपए प्रति किलो दर्ज की गई.

झारखंड विधानसभा नियुक्ति घोटाला में अब 11 जून को अगली सुनवाई करेगी हाईकोर्ट
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 3:50 PM

झारखंड विधानसभा नियुक्ति घोटाला मामले में जांच की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट में जस्टिस एसजे मुखोपाध्याय कमिटी और जस्टिस विक्रमादित्य कमिटी की सीलबंद रिपोर्ट को पेश की गई.