Thursday, Apr 25 2024 | Time 15:45 Hrs(IST)
 logo img
  • क्या आप भी 'Horlicks' को हेल्दी ड्रिंग समझते है ? तो आपके लिए ये खबर जानना है जरूरी
  • झारखंडवासी भी IRCTC के सस्ते Tour package का लाभ उठा सकेंगे, इन स्टेशन पर होगा ठहराव, पढ़ें पूरी डिटेल
  • झारखंडवासी भी IRCTC के सस्ते Tour package का लाभ उठा सकेंगे, इन स्टेशन पर होगा ठहराव, पढ़ें पूरी डिटेल
  • गर्मियों में बियर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक ?
  • गर्मियों में बियर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक ?
  • साकची की जलेबी लाइन में चलती बाइक में लगी आग, दुकानदारों में मची अफरा तफरी
  • 27 अप्रैल को रांची सिविल कोर्ट में लगेगा 'लोक अदालत', तैयारियों का मॉनिटरिंग कर रहे प्रधान न्यायायुक्त
  • बोकारो के प्रथम श्रेणी न्यायिक के दो दंडाधिकारीयों का तबादला
  • Jharkhand के इस जिले में मिला कोरोना का संदिग्ध मरीज, मचा हड़कंप
  • जमीन घोटाला मामले में अफसर अली की डिस्चार्ज पिटीशन पर अब 8 मई को होगी सुनवाई
  • ओबीसी आरक्षण नहीं तो वोट नहीं
  • अमित शाह पर टिप्पणी मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने राहुल गांधी को दी बड़ी राहत
  • फौरन बनवाएं E-Shram Card, फिर एक साथ उठाएं कई फायदे, ऐसे करें पंजीकरण
  • फौरन बनवाएं E-Shram Card, फिर एक साथ उठाएं कई फायदे, ऐसे करें पंजीकरण
  • बीजेपी में शामिल होंगे यूट्यूबर मनीष कश्यप ! बिहार में करेंगे NDA गठबंधन के लिए प्रचार
झारखंड


झारखंड की बच्चियां खेलों की दुनिया में तेजी से बढ रही आगे : सीएम

झारखंड की बच्चियां खेलों की दुनिया में तेजी से बढ रही आगे : सीएम

न्यूज 11 भारत


रांची : यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि हमारे राज्य की बच्चियां खेलों की दुनिया में बहुत तेजी से आगे बढ़ रही हैं. वे अपने प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम दुनिया में रौशन कर रही हैं. हमें अपने खिलाड़ियों पर नाज है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज शिष्टाचार मुलाकात करने आयीं राज्य की महिला हॉकी खिलाड़ियों से बातचीत के क्रम में कही. हॉकी की इन प्रतिभावान बच्चियों का चयन अमेरिका में आयोजित होने वाले तीन सप्ताह के खेल और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के लिए  हुआ है. मुख्यमंत्री ने इन पांच हॉकी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई.




खेल और खिलाड़ियों के लिए कई योजनाएं 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. इस सिलसिले में कई योजनाएं शुरू की गई है। प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान और उनके हुनर को निखारने के लिए विशेष पहल की जा रही है. खिलाड़ियों के उत्तम कोटि के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है. विशेषकर हॉकी और फुटबॉल जैसे खेलों में ग्रामीण इलाकों से निकलने वाले खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिले. उन्हें विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी करने का मौका मिले. इसके लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं. खिलाड़ियों की जो भी जरूरतें होंगी,  उसे पूरा किया जाएगा.  हमारी कोशिश है कि खेलों की दुनिया में झारखंड एक शक्ति के रूप में उभरे और देश- दुनिया में एक अलग पहचान बनाए.




भागीदारी को लेकर उत्साहित है बच्चियां 

मुख्यमंत्री ने बच्चियों से कहा कि वे जब अमेरिका  से वापस आएंगी वे उनसे मिलेंगे और उनके अनुभवों को जानेंगे,  ताकि आने वाले दिनों में उन्हें इस तरह के और भी मौके मिले इसके लिए प्रयास किया जा सके.इन बच्चियों ने भी मुख्यमंत्री से कहा कि वे  इस कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर लिए काफी उत्साहित हैं.

 

इन महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन 

खूंटी जिले की पुण्डी सरू और जूही कुमारी, सिमडेगा जिले की हेनरिटा टोप्पो और पूर्णिमा नेती तथा गुमला जिले की प्रियंका कुमारी का चयन अमेरिका के मिडिलबरी कॉलेज में  24 जून से 13 जुलाई तक आयोजित होने वाले खेल और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के लिए  हुआ है.

 

इस आधार पर हुआ है चयन 

ईस्ट इंडिया वीमेंस हॉकी एंड लीडरशिप कैंप के दूसरे संस्करण -2020 में आयोजित हॉकी प्रशिक्षण शिविर में प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष पांच महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन इस कार्यक्रम के लिए किया गया  है. गौरतलब है कि एनजीओ शक्ति वाहिनी के साथ साझीदारी में यूएस कांसुलेट, झारखंड हॉकी फेडरेशन दक्षिण पूर्व रेलवे झारखंड पुलिस और ब्यूरो ऑफ एजुकेशनल एंड कल्चरल अफेयर्स के सहयोग से वर्ष 2018 में ईस्ट इंडिया हॉकी प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई थी.

 


 
अधिक खबरें
27 अप्रैल को रांची सिविल कोर्ट में लगेगा 'लोक अदालत', तैयारियों का मॉनिटरिंग कर रहे प्रधान न्यायायुक्त
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 2:25 AM

रांची सिविल कोर्ट में 27 अप्रैल को लोक अदालत लगेगा, जिसे लेकर झालसा (झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार) के निर्देश के बाद लोक अदालत को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेजी से की जा रही हैं

रांची में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, पुष्टि के बाद प्रशासन अलर्ट
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 12:14 PM

रांची में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है. होटवार स्थित कुकुट प्रक्षेत्र के मुर्गियों से सैंपल लेकर भोपाल भेजे गए थे. जहां H5N1 (Avian Influenza) की पृष्टि हुई है. बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन अलर्ट पर है.

Jharkhand के इस जिले में मिला कोरोना का संदिग्ध मरीज, मचा हड़कंप
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 2:01 AM

झारखंड के धनबाद डिस्ट्रिक्ट से कोरोना एक केस समाने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां से एक व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया गया हैं, इसकी पुष्टि भी की गई है. आपको जानकारी दें, की काफी

जमीन घोटाला मामले में अफसर अली की डिस्चार्ज पिटीशन पर अब 8 मई को होगी सुनवाई
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 1:51 PM

जमीन घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी अफसर अली की डिस्चार्ज पिटीशन पर अब 8 मई को अगली सुनवाई होगी. मामले में उन्हें पीएमएलए की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा

लोहरदगा लोकसभा सीट से इंडी गठबंधन व कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत, शक्ति प्रदर्शन के साथ आज करेंगे नामांकन, मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सहित कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 8:00 AM

लोहरदगा लोकसभा सीट पर इंडी गठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी सुखदेव भगत आज पर्चा दाखिल करेंगे. इससे पूर्व हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस की शक्ल में गुमला पहुंचेंगे. बताया जा रहा है कि नामांकन जुलूस में राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन,