Saturday, Apr 20 2024 | Time 00:48 Hrs(IST)
 logo img
NEWS11 स्पेशल


प्रेम प्रसंग का खूनी खेलः शादी के लिए नहीं मानी लड़की तो सीने में दागी गोली, बॉडी पर कट्टा फेंक हुआ फरार

प्रेम प्रसंग का खूनी खेलः शादी के लिए नहीं मानी लड़की तो सीने में दागी गोली, बॉडी पर कट्टा फेंक हुआ फरार
न्यूज11 भारत

गढ़वाः जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र के करिवाडीह गांव में 9वीं कक्षा की छात्रा  शबनम खातून नाम की लड़की को गांव के ही एक युवक इम्तियाज अंसारी के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या तकरीबन 12:30 बजे की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार शबनम खातून भलुहि उच्च विद्यालय से पढ़कर लगभग 12:30 बजे अपने सहेली के साथ घर जा रही थी कि उसी दौरान सूनसान इलाके के पास घाट लगाए आरोपी पहले से बैठा हुआ था. सहेलियों के साथ आते देख लड़का शबनम के पास पहुंचा और सहेलियों के विच खिंचा एवं अन्य लड़कियों को डराते हुये भागने को कहा अन्यथा आप सभी को गोली मार दूंगा.

 

ऐसे दिया घटना को अंजाम

जिसके बाद लड़किया डर से भाग गई और शबनम खातून से बहस हुई. कुछ देर के बाद लड़का लड़की को गोली मारकर पिस्टल लड़की के ऊपर फेक कर फरार हो गया. इधर स्कूल से पढ़ कर लौट रही लड़कियां गांव में युवक के करतूत को बताया. जानकारी मिलते ही लड़कीं के परिजन घटना स्थल पर पहुंच कर देखा तो अवाक रह गये एवं दहाड़ मार कर रोने लगे. इधर ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी थाना प्रभारी अभय कुमार को दिया. थाना प्रभारी अभय कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर अन्य लड़कियों ने पूछताछ किया एवं लड़के के गिरफ्तारी के लिए पूछताछ किया जा रहा था. 

 



 

1 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

वहीं, जानकारी मिल रही है कि लड़का एवं लड़की में पिछले एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसे लेकर परिजनों ने लड़के के पिता से शिकायत की थी. जिसके बाद लड़का गुजरात सूरत कमाने चला गया था. कुछ दिन पहले घर लौटा था लड़की अपने परिजनों के दबाव में लड़का से नहीं मिल रहा था. लड़का लड़की से शादी करना चाह रहा, लेकिन लड़की के पिता रिश्ते से खुश नहीं थे. लड़का सूरत से कमाकर लौटने के बाद लड़कीं से कहा सुनी हुआ था लड़का ने धमकी दिया था कि मुझसे शादी करो वरना तुम्हारे लिए 20 गोली एवं एक पिस्टल रखे है. लड़की पूरी बात अपनी मां को बताई मां ने लड़के के परिजनों को बताया जिससे लड़के के पिता ने मारपीट किया जिससे लड़का गुसा में था और  घटना को अंजाम दिया. लड़का सबसे पहले गुप्तांग के पास चाकू से हमला किया इसके बाद पिस्टल से दोनों स्तन पर गोली मारी जिससे लड़कीं का घटना स्थल पर मौत हो गई. इधर घटना की जानकारी पाकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केशरी करिवाडीह घटना स्थल पर पहुंच कर घटना के बारे जानकारी लिया. इधर ग्रामीण आरोपी को गिरफ्तारी को लेकर पुलिस से मांग किया जा रहा है पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का कार्य कर रही थी, लेकिन ग्रामीण उक्त आरोपी को गिरफ्तारी के बाद ही शव को पोस्टमार्ट के लिए ले जाने की बात बोल रहे है  पुलिस ग्रामीणों को समझाने में लगी हुई है.
अधिक खबरें
महुआ के 'फूलों की खुशबू' से गरीबों के जीवन में आ रही 'खुशहाली'
अप्रैल 08, 2024 | 08 Apr 2024 | 1:56 AM

हजारीबाग में मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में जंगलों में महुआ के फूल गिरने लगते हैं. इन्हें इकट्ठा करने के लिए लोग मार्च से मई महीने में करीब 15 दिनों तक जंगल जाते हैं. इस दौरान महुआ के फूलों को चुनने के लिए पेड़ के नीचे की जमीन को साफ करने के लिए सूखे पत्तों में आग लगा दी जाती है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से खास बातचीत, बेबाकी से रखी अपनी बात
अप्रैल 05, 2024 | 05 Apr 2024 | 9:36 AM

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने आवास ऋषभ वाटिका में हजारीबाग संसदीय क्षेत्र की राजनीति के अलावे देश के बड़े मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. कहा कि 1984 में भले ही हजारीबाग संसदीय क्षेत्र की जनता ने मुझे महज 10 हुजार 727 वोट दिया लेकिन मुझे इन वोटों के साथ एक निर्वाचन क्षेत्र मिल गया. मैं जब चाहूं हजारीबाग में भाजपा को दो फाड़ कर सकता हूं. इन 40 वर्षों के अपने इ

महुआ बन रहा ग्रामीणों के आर्थिक संरचना का आधार: बिचौलियों के कारण नहीं मिल रहा ग्रामीणों को उचित मूल्य
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 11:25 AM

झारखण्ड के दक्षिणी छोर पर बसे सिमडेगा की मुख्य आर्थिक संरचना वन उत्पादों पर आधारित है. कल कारखानों से रहित इस जिले मे मुख्य जीविका वनो से निकली उत्पादो पर ही अधारित हैं इन मे से सबसे महत्वपुर्ण उत्पाद महुआ है.

Summer Vacation: अगर आप भी गर्मी में कर रहे है घूमने का प्लान तो जरूर विजिट करें देश की ये बेस्ट जगहें
मार्च 18, 2024 | 18 Mar 2024 | 1:20 AM

हमारा भारत एक ऐसा देश है जहां हर मौसम में घूमने के लिए जगह बदल जाती है. अब लोगों को लगभग लगभग ठंड से राहत मिल गयी है. वहीं अब गर्मी का मौसम आने वाला ही है. ऐसे में लोग अभी से ही गर्मियों की छुट्टी में घूमने का प्लान बना लेते है. अगर आप भी घूमने का प्लान बना

महिलाओं को सफर में नहीं लेना होगा टेंशन क्योंकि अब साथ है 'मेरी सहेली'
मार्च 15, 2024 | 15 Mar 2024 | 3:21 AM

दिन-ब-दिन महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं. ट्रेन हो या चाहे बस कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है. ऐसे में सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई तरह की योजना लाई जाती है. मेरी सहेली योजना भी एक ऐसी योजना है, जिसमें महिलाओं को यात्रा के समय सुविधाएं दी जाती है.