Tuesday, Dec 16 2025 | Time 09:47 Hrs(IST)
देश-विदेश


22 नवंबर को मनाया जाएगा झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस

तीन दिनों तक चलेगा समारोह, होंगे कई कार्यक्रम
22 नवंबर को मनाया जाएगा झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस
न्यूज11 भारत




रांचीः झारखंड विधानसभा का 22वां स्थापना दिवस बुधवार (22 नवंबर) को मनाया जायेगा. विधानसभा के स्थापना दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. भाकपा माले के विधायक विनोद सिंह को उत्कृष्ट विधायक का सम्मान दिया जायेगा. वहीं विधानसभा के कुछ चयनित कर्मचारियों को उत्कृष्टता पुरस्कार दिया जायेगा. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विशेष रूप से मौजूद रहेंगे. स्थापना दिवस समारोह में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो की लिखित पुस्तक संसदीय दायित्व के तीन वर्ष का विमोचन किया जायेगा. 

 


 

23 नवंबर को ही आप पार्टी के पूर्व विधायक रहे डॉ कुमार विश्वास और उनके साथियों का काव्य पाठ होगा. इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी़ 24 नवंबर को छात्र सांसद आयोजित किया जायेगा. रात्रि में सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया जायेगा. इसी दिन केंद्र-राज्य संबंध पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जायेगा. नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ, रांची और पीआरएस लेगिस्लेटिव रिसर्च, पीआरएस द्वारा संयुक्त रूप से सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर के संविधान विशेषज्ञों का जमावड़ा लगेगा. देश में पहली बार किसी विधानसभा द्वारा महत्वपूर्ण विषय पर अकादमिक पहल हो रही है़ इसमें केंद्र व राज्य के संबंधों की कानूनी बारीकियों पर चर्चा होगी. सम्मेलन में भारत की संघीय संरचना, केंद्र-राज्य संबंधों की वर्तमान स्थिति पर विचार-विमर्श किया जाएगा. 

 

अधिक खबरें
दिल्ली में आज होगी GST काउंसिल की बैठक, झारखंड केंद्र से मांगेगा क्षतिपूर्ति अनुदान
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 10:27 AM

दिल्ली में आज जीएसटी काउंसिल की बैठक होने वाली हैं. झारखंड से वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर बैठक में शामिल होंगे. झारखंड केंद्र से क्षतिपूर्ति अनुदान मांगेगे. पहले दिन वित्त सचिव और वाणिज्यकर अधिकारी बैठक

पीएम मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया-2025 का शुभारंभ, 48 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 10:17 AM

पीएम मोदी सेमीकॉन इंडिया-2025 का उद्घाटन करेंगे. नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं. चार सितंबर तक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन चलेगा. भारत को सेमीकंडक्टर

SpiceJet पर भारी पड़ा बर्गर और फ्राइज, उपभोक्ता आयोग ने लगा डाला 55 हजार का जुर्माना
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 9:49 AM

मुंबई उपनगर जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट को एक यात्री को 55,000 रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया हैं. यह मामला दुबई से मुंबई आने वाली उड़ान की 14 घंटे की देरी से जुड़ा है, जिसमें एयरलाइन ने यात्रियों को केवल एक बर्गर और फ्रेंच फ्राइज परोसकर जिम्मेदारी निभाने का दावा किया था.

दिल्ली से रांची जा रहा इंडिगो विमान में बड़ा हादसा टला, 95 यात्रियों की जान बची
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 9:08 AM

सोमवार को इंडिगो की दिल्ली-रांची विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया. घटना के वक्त विमान में 95 यात्री सवार थे. दिल्ली रांची विमान संख्या 6E5066 अपने निर्धारित वक्त सुबह 9.10 बजे की जगह नौ मिनट पहले सुबह 8.51 बजे रांची आ गया

अमेरिका में देख रहे है काम करने का सपना, तो हो जाए सावधान! अब बिना इंटरव्यू के नहीं मिलेगा वीजा.. जानें क्या है नया नियम
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 9:00 AM

अमेरिका में पढ़ाई और नौकरी का सपना देख रहे भारतीयों के लिए बड़ी खबर हैं. सोमवार से अमेरिकी सरकार ने वीजा प्रक्रिया से जुड़ा नया नियम लागू कर दिया है, जिसके तहत अब अधिकांश आवेदकों को दूतावास जाकर वीजा इंटरव्यू देना अनिवार्य होगा.