Friday, Sep 29 2023 | Time 11:36 Hrs(IST)
 logo img
" "; ";
  • झारखंड में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार, वज्रपात की भी संभावना
  • बिरसा चौक के महतो होटल में अगलगी, कई सामान जलकर खाक
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नया अंदाज पहुंचे कीर्ति नगर फर्नीचर मार्केट, बढ़ई के साथ किया काम
  • रांची के बुढ़मू में अपराधियों ने अवैध बालू से लदे हाइवा को जलाया
  • जामताड़ा पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार
  • ATS की कार्रवाई, 5 किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
  • पंडरा गोलीकांड: 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने मनीष के सिर से निकाली गोली
झारखंड


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'मांडर की जनता ने भाजपा को नकार दिया'

''शिल्पी नेहा तिर्की को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की''
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'मांडर की जनता ने भाजपा को नकार दिया'
न्यूज11 भारत

 

रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने मांडर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर कहा है कि झारखंड में लगातार हुए विधानसभा के चौथे उपचुनाव में जनता ने भाजपा को नकार दिया है. यह सांप्रदायिक शक्तियों की शिकस्त और झारखंडी संस्कृति व जनता की जीत है.  

 

चुनाव परिणाम से यह स्पष्ट हो गया है कि झारखंड की अस्मिता की रक्षा के लिए जनता ने महागठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में अपना समर्थन दिया है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की की जीत ने सभी समीकरणों को उलट दिया है. 

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  के ढाई वर्षो के कार्यकाल में जनहित में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों का भी परिणाम है कि उप चुनाव में जनता ने महागठबंधन के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए भारी मतों से प्रत्याशियों को जीत दिलाई. इस जीत से झारखंड की जनता गौरवान्वित है.

 

जनता ने झारखंडी अस्मिता की रक्षा करते हुए महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया है. उन्होंने झारखंड की सबसे कम उम्र की विधायक होने का गौरव प्राप्त करने वाली शिल्पी नेहा तिर्की को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

 


 
अधिक खबरें
रांची के बुढ़मू में अपराधियों ने अवैध बालू से लदे हाइवा को जलाया
सितम्बर 29, 2023 | 29 Sep 2023 | 10:16 AM

जधानी रांची के बुढ़मू में अवैध बालू से लदे हाइवा को अपराधियों ने जला दिया. घटना बुढ़मू केरेडारी सिमांत क्षेत्र अंतर्गत हेंदेगीर मुख्य मार्ग का है.

ईद मिलादुन्नबी पर आज निकाला जाएगा जुलूस, प्रशासन ने कई रूट में किए बदलाव
सितम्बर 28, 2023 | 28 Sep 2023 | 7:35 AM

ईद मिलादुन्नबी पर राजधानी के कई इलाकों से गुरूवार को जुलूस निकाला जाएगा. इससे लेकर रांची में ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है.

पंडरा गोलीकांड: 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने मनीष के सिर से निकाली गोली
सितम्बर 29, 2023 | 29 Sep 2023 | 7:18 AM

राजधानी रांची के पंडरा ओपी इलाके में मनीष नामक युवक पर गोलीबारी मामला सामने आया था. यह घटना बुधवार की दोपहर पंडरा ओपी क्षेत्र के एलएन मिश्रा कॉलोनी के पास हुई थी.

चाईबासा में नक्सलियों ने बनाया सुरक्षाबल के जवानों को निशाना, घायल तीनों जवान एयरलिफ्ट कर रांची लाये गए
सितम्बर 28, 2023 | 28 Sep 2023 | 2:12 AM

झारखंड में एक बार फिर नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया है.चाईबासा के तुम्बाहाका और सुरजुमबुरू के बीच सुरक्षाबल के जवान आईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गए .

खाने में गिरी थी छिपकली, खाकर बच्चे हुए बीमार
सितम्बर 28, 2023 | 28 Sep 2023 | 3:24 AM

बुधवार की रात पाकुड़ में दूषित खाना खाने से आवासीय निजी विद्यालय के 128 बच्चे बीमार पड़ गए.जिसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. दरअसल यह मामला पाकुड़िया प्रखंड के सिदो कान्हु मेमोरियल आवासीय निजी विद्यालय का है.जहां छिपकली गिरे भोजन को खाने से 128 बच्चे बीमार पड़ गए.