क्राइमPosted at: नवम्बर 19, 2021 जेल में मैगजीन और गोली पहुंचाने पर पूर्व मंत्री एनोस एक्का का भतीजा गिरफ्तार
जेल के अंदर हत्या की योजना की आशंका, जेल प्रशासन हुआ अलर्ट
न्यूज11 भारत
रांची : बिरसा मुंडा जेल के अंदर पिस्टल के मैगजीन और गोली पहुंचाने के आरोप में पर रांची पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. जेल प्रशासन ने कंबल के अंदर से मैगजीन और गोली बरामद किया था. बताया जा रहा है, गिरफ्तार युवक पूर्व मंत्री एनोस एक्का का भतीजा निरंतर एक्का है.
इसे भी पढ़ें, जज उत्तम आनंद मौत मामला : पूर्व विधायक संजीव सिंह के भाई से CBI ने की पूछताछ
जानकारी के मुताबिक, कंबल से मैगजीन और गोली बरामद करने के बाद जेल प्रशासन ने खेल गांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. बरामद मैगजीन लाइसेंसी हथियार के होने का संदेह जताया जा रहा है. फिलहाल, रांची पुलिस मैगजीन और गोली बरामद मामले की जांच कर रही है. जेल के अंदर से पिस्टल के मैगजीन और गोली मिलने से जेल प्रशासन अलर्ट है कि कहीं जोल के अंदर हत्या की योजना तो नहीं हो रही थी.