Sunday, Oct 1 2023 | Time 00:10 Hrs(IST)
 logo img
" "; ";
झारखंड


JSSC के अध्यक्ष बनाए गए झारखंड के पूर्व DGP नीरज सिन्हा

JSSC के अध्यक्ष बनाए गए झारखंड के पूर्व DGP नीरज सिन्हा
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः झारखंड के पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के अध्यक्ष बनाए गए है. इस संबंध में गुरुवार (14 सितंबर) को कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना के मुताबिक, झारखंड के पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा को 27 सितंबर 2023 के प्रभाव से जेएसएससी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है. 

 


 

पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा का जन्म तिथि 8 जनवरी 1962 है जारी अधिसूचना के अनुसार, वे जेएसएससी में पदभार ग्रहण करने की तिथि से अधिकतम 65 वर्ष की आयु होने तक झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) अध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहेंगे. 

 


 


 

 

अधिक खबरें
एटीएम तोड़ने में कामयाब नहीं हुए तो चोरों ने चुरा ली बैटरी, सीसीटीवी को भी बनाया निशाना
सितम्बर 30, 2023 | 30 Sep 2023 | 8:39 AM

एटीएम तोड़ कर चोरी की घटना सुनने को मिल हीं जाती हैं पर यूपी से इस बार एक ऐसी चोरी की घटना सुनने को मिली है. जिसे सुनकर आप अपना सर पकड़ लेंगें. दरअसल यह घटना जनकपुरी थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल की है. जहां परिसर में लगे पीएनबी के एटीएम में शुक्रवार की देर रात चोरों ने चोरी के इरादे से एटीएम को तोड़ने की कोशिश की.

नाबालिग को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में एक नाबालिग समेत 3 आरोपियों को सुनाई गई सजा
सितम्बर 30, 2023 | 30 Sep 2023 | 5:04 AM

राजधानी रांची में नाबालिग को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने मामले में पोक्सो सह चिल्ड्रन की विशेष अदालत ने दोषियों को सजा सुनाई है. दोषी विजय रजवार, और प्रेम कुमार को उम्र कैद की सजा मिली है. वहीं नाबालिग दोषी को 20 साल की सजा दी गई है. पोक्सो सह चिल्ड्रन की विशेष अदालत ने दोषियों को सजा सुनाई है.

बहुचर्चित तारा शाहदेव प्रकरण में तीन आरोपी दोषी करार, 5 अक्टूबर को तय होगी सजा
सितम्बर 30, 2023 | 30 Sep 2023 | 9:10 AM

बहुचर्चित आठ साल पुराने यौन उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना, जबरन धर्म परिवर्तन मामले में आरोपी रंजीत कोहली उनकी मां कौशल्या रानी और हाई कोर्ट के बर्खास्त रजिस्टार मुस्ताक अहमद की किस्मत का फैसला आज (30 सितंबर) होगा.

धनबाद में निजी स्कूलों के वाहनों द्वारा लगातार हो रही नियमों की अनदेखी, कारवाई ना होने से बढ़ें हैं हौसले
सितम्बर 30, 2023 | 30 Sep 2023 | 3:37 AM

धनबाद में निजी स्कूलों के वाहनों द्वारा लगातार नियमों की अनदेखी की जा रही है. प्राईवेट स्कूल के वाहनों द्वारा नियमों को ताक पर रख चलने की लगातार शिकायतें मिल रहीं हैं. लेकिन, इसके बाद भी उनपर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं होने से इनका मनोबल लगातार बढ़ता हीं जा रहा है

मैक्लुस्कीगंज देश के श्रेष्ठ 35 पर्यटक गांवों में, ब्रॉन्ज अवार्ड से सम्मानित
सितम्बर 30, 2023 | 30 Sep 2023 | 2:51 PM

झारखंड की राजधानी रांची से 60 किमी उत्तर-पश्चिम में बसा मैक्लुस्कीगंज को केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा बेस्ट टूरिस्ट गांव पुरस्कारों में ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया.