Wednesday, Apr 24 2024 | Time 04:45 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को धनबाद कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में किया दोषमुक्त

झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को धनबाद कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में किया दोषमुक्त
न्यूज11 भारत

रांचीः आचार संहिता उल्लंघन मामले में झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को धनबाद कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. आज धनबाद कोर्ट में उन्हें सशरीर पेश किया गया. जिसमें कोर्ट ने मामले में कोई भी प्रूफ नहीं होने के कारण उन्हें दोषमुक्त कर दिया. बता दें, यह मामला साल 2014 का है जब झरिया विधानसभा उपचुनाव के दौरान उनपर आचार संहिता उल्लंघन मामले में केस दर्ज किया गया था. मामले में उड़नदस्ता दंडाधिकारी ने सेक्शन 3ए पब्लिक के विरुद्ध संजीव सिंह पर मामला दर्ज कराया था. 

 


स्ट्रेचर के जरिए कोर्ट में पेश किए गए संजीव सिंह 

इधर, मामले की जानकारी देते हुए संजीव सिंह के अधिवक्ता मोहम्मद जावेद ने बताया कि झरिया विधायक संजीत सिंह की स्थिति काफी गंभीर है 100 मीटर की दूरी तय कर उन्हें धनबाद मंडल कारा से एंबुलेंस के जरिए कोर्ट लाया गया. जहां स्ट्रेचर से उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. उन्होंने बताया कि मामले में मेडिकल पैनल की टीम ने कोर्ट को रिपोर्ट सौंपी है कि झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की हालत काफी नाजुक है कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित है समय रहते उन्हें समुचित इलाज नहीं किया जाता है तो उनकी स्थिति और भी दयनीय हो सकती है. 

 

अधिवक्ता मोहम्मद जावेद ने बताया कि संजीव सिन्हा को हाल ही में शहीद निर्मल महतो कॉलेज अस्पताल में पिछले कई दिनों से भर्ती कराया गया था इलाज के दौरान स्वास्थ्य स्थिति में थोड़ी राहत होने के बाद उन्हें वापस मंडल कारा भेज दिया गया था. उन्होंने बताया कि संजीव सिंह का स्वास्थ्य को लेकर कोर्ट और जेल ऑथरिटी भी काफी चिंतित है. 

 

अधिक खबरें
चुनावी बयार में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीमार, सीने में दर्द की शिकायत पर रेस्ट में गये संतोष सिंह
अप्रैल 23, 2024 | 23 Apr 2024 | 6:15 PM

मंगलवार की दोपहर अचानक कांग्रेस के धनबाद जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के सीने में दर्द उठ गया. संतोष चूकि उस समय घर पर ही थे, इसलिए आनन फानन में परिजन अपार्टमेंट के नीचे स्थित जांच घर ले गये.

खूंटी लोकसभा सीट से NDA प्रत्याशी और INDI गठबंधन प्रत्याशी ने भरा नामांकन
अप्रैल 23, 2024 | 23 Apr 2024 | 7:47 AM

खूंटी लोकसभा सीट से नामांकन करने के लिए बीजेपी के प्रत्याशी अर्जुन मुंडा डीसी ऑफिस पहुंची. जहां उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए पर्चा भरा.

पलामू लोकसभा से आज तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन
अप्रैल 23, 2024 | 23 Apr 2024 | 4:46 AM

पलामू लोकसभा निर्वाचन के नामांकन के पांचवें दिन तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. बीएसपी पार्टी से पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, सीपीआई से अभय भुइयां और पीडीआई से वीरेंद्र राम ने पर्चा दाखिल किया है.

झारखंड विधानसभा में नियुक्ति गड़बड़ी मामले को लेकर दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
अप्रैल 23, 2024 | 23 Apr 2024 | 4:16 AM

झारखंड विधानसभा में नियुक्ति गड़बड़ी मामले को लेकर दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई. हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और झारखंड विधानसभा से मांगा जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद की रिपोर्ट आने पर की गई कार्रवाई की फाइल.

झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े लोकपाल के मामले में निशिकांत दुबे को दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया नोटिस
अप्रैल 23, 2024 | 23 Apr 2024 | 3:59 PM

लोकपाल के उस आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकपाल ने सिबीआई को जांच के आदेश दिए है. लोकपाल के आदेश के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है.