Saturday, Apr 20 2024 | Time 10:42 Hrs(IST)
 logo img
  • Crime News: हैवान बना पति, प्रेग्नेंट पत्नी को जिंदा जलाया, गर्भ में पल रहे थे जुड़वां बच्चे
  • पाकुड़: चुनावी माहौल में भी जारी है मजदूरों का पलायन
  • पाकुड़: चुनावी माहौल में भी जारी है मजदूरों का पलायन
  • दो नाबालिग बच्चियों के दुष्कर्म मामले के आरोप में 3 नाबालिग चढ़े पुलिस के हत्थे
  • 14 वर्षो से फरार नक्सली बोदन मुण्डा को अड़की पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • 14 वर्षो से फरार नक्सली बोदन मुण्डा को अड़की पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • लैंड स्कैम मामले में ED शेखर कुशवाहा व उसकी पत्नी से करेगी पूछताछ
  • JAC 12th Result: इस दिन जारी हो सकता है झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, पढ़ें ताजा अपडेट
  • रांची के प्रभात तारा मैदान में एसएसपी ने उलगुलान न्याय महारैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
  • उपायुक्त ने किया झरिया के अग्नि प्रभावित मतदान केंद्रों का निरीक्षण
  • उपायुक्त ने किया झरिया के अग्नि प्रभावित मतदान केंद्रों का निरीक्षण
  • Summer Diet: गर्मियों में हेल्दी रहने के लिए रोज खाएं ये 4 फाइबर फूड, कंट्रोल में रहेगा वजन
  • स्वयं सहायता समूह की दीदीओं ने वोटिंग पर मीटिंग कार्यक्रम में लिया हिस्सा, 796 गांवों में हुई वोटिंग पर मीटिंग
  • स्वयं सहायता समूह की दीदीओं ने वोटिंग पर मीटिंग कार्यक्रम में लिया हिस्सा, 796 गांवों में हुई वोटिंग पर मीटिंग
  • जैक बोर्ड 10वीं में चंदवा के ख्रीस्त राजा विद्यालय के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम
राजनीति


पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पद्मश्री छुटनी महतो को किया सम्मानित

झारखंड में पंचायत चुनाव को टाला जा रहा
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पद्मश्री छुटनी महतो को किया सम्मानित

न्यूज11 भारत


राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास शुक्रवार को सरायकेला पहुंचे. जहां वो बीरबांस पहुंच पद्मश्री सम्मान पाने वाली छुटनी महतो को पुष्प गुच्छ देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. इस दौरान भाजपा नेता बास्को बेसरा, बीएन सिंह रश्मि साहू सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहे. दास ने पद्मश्री सम्मान पाने वाली छुटनी महतो के जज्बे की सराहना की और कहा इससे साफ हो गया कि केंद्र सरकार का ध्यान समाज के अंतिम पायदान पर बैठी महिला पर भी है, जिसका पूरा जीवन समाज में फैले डायन- बिसाही जैसी कुप्रथा को दूर करने के लिए संघर्ष करने में बीत गया. झारखंड के तीनों विभूतियों के कार्यों की सराहना की. जिन्हें इस साल पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है.


ये भी देखें- ग्रेटर नोएडा में बनेगा देश का पहला हेलमेट बैंक, आमलोगों को FREE मिल सकेगा ब्रांडेड हेलमेट


वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री से मिले सम्मान से गदगद छुटनी महतो ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें इस अभियान को जारी रखने की बात कही है. उन्होंने बताया कि अंतिम सांस तक डायन कुप्रथा के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा. हालांकि छुटनी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री से एक गाड़ी और एक शिक्षित सहयोगी की मांग की ताकि इस कुप्रथा के खिलाफ जारी अभियान में उन्हें सहयोग मिल सके. उन्होंने इस कुप्रथा को समाज से दूर करने के लिए अपनी बहू को भी इस अभियान से जोड़े जाने की घोषणा की. वहीं, पत्रकारों के सवालों पर रघुवर ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा पंचायत चुनाव कराने का नहीं है. हर राज्य में पंचायत चुनाव हो रहा है जबकि झारखंड में पंचायत चुनाव को टाला जा रहा है.

 
अधिक खबरें
Lok Sabha Election 2024: निशिकांत दुबे और दीपिका पांडे चुनावी मैदान में मुकाबला आमने-सामने
अप्रैल 17, 2024 | 17 Apr 2024 | 8:48 AM

इंडिया गठबंधन की ओर से आखिरकार लंबे इंतजार के बाद गोड्डा संसदीय सीट के प्रत्याशी का नाम घोषणा हो गई. गोड्डा सीट पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के सामने कांग्रेस ने दीपिका पांडे को टिकट दिया है.

चुनाव आयोग ने लगाया कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के प्रचार पर 48 घंटे का बैन
अप्रैल 16, 2024 | 16 Apr 2024 | 7:22 PM

चुनाव आयोग ने मंगलवार शाम 6 बजे से अगले 48 घंटे के लिए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के चुनाव प्रचार पर 48 घंटे का बैन लगा दिया है. सुरजेवाला अब अगले 48 घंटे तक किसी भी रैली या जनसभा को संबोधित नहीं कर पाएंगे.

कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों की घोषणा, धनबाद से अनुपमा सिंह को मिला टिकट
अप्रैल 16, 2024 | 16 Apr 2024 | 5:42 AM

कांग्रेस ने झारखण्ड में लोकसभा सीट के लिए अपने तीन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. गोड्डा से दीपिका पांडे, धनबाद से अनूप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह और चतरा से केएन त्रिपाठी को पार्टी ने टिकट दिया है.

सरायकेला में चुनाव प्रचार के दौरान आपस में भिड़े BJP-JMM कार्यकर्ता, गीता कोड़ा थी मौजूद
अप्रैल 14, 2024 | 14 Apr 2024 | 4:15 AM

सरायकेला में चुनाव प्रचार के लिए पहुंची चाईबासा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा को जेएमएम कार्यकर्ताओं ने बंधक बनाया. मामला जिला के गम्हरिया प्रखंड के मोहनपुर गांव का है जहां अचानक बीजेपी और जेएमएम के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए.

चुनाव प्रचार कर रहे आंध्र प्रदेश के CM को अज्ञात ने मारा पत्थर, बाल-बाल बच गई आंख
अप्रैल 14, 2024 | 14 Apr 2024 | 2:18 AM

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार कर रहे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पर हमला हुआ है. इससे वे घायल हो गए है. घटना विजयवाड़ा का है जहां मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी चुनाव प्रचार कर रहे थे. इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने अचानक उनको पत्थर मारा.