Monday, May 20 2024 | Time 10:57 Hrs(IST)
 logo img
  • रफ्ता-रफ्ता रफ्तार पकड़ रहा मतदान, सुबह 9 बजे तक हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में 12 15 प्रतिशत मतदान
  • Weekly Horoscope: आज से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
  • Good News ! जमशेदपुरवासियों को जाम से मिलेगी निजात, जल्द ही शुरू होगा Flyover का निर्माण कार्य
  • सिमडेगा : मधुमक्खियों के हमले से दो व्यक्ति घायल
  • पारिवारिक तनाव से तंग आकर महिला ने पिया जहरीला कीटनाशक, हालत गंभीर
  • हुसैनाबाद में मानव अधिकार मिशन के पदाधिकारियों की हुई बैठक
  • पांचवें चरण में आज 49 लोकसभा सीटों पर वोटिंग शुरू, अनिल अंबानी, अक्षय कुमार, फरहान अख्तर और BSP अध्यक्ष मायावती ने डाला वोट
  • हजारीबाग में मतदान शुरू: युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग मतदाता भी दिख रहे है उत्साहित
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड के मौसम का लगातार बदल रहा मिजाज, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
  • गांडेय विधानसभा उपचुनावः चुनावी दंगल में JMM की Kalpana Soren और BJP के Dilip Verma के बीच सीधी टक्कर
  • जहरीले सांप के काटने से एक युवक की बिगड़ी हालत
  • लोकसभा चुनाव 2024 LIVE: दूसरे चरण में झारखंड के तीन सीटों पर मतदान आज
  • सोनारी में जमीन कारोबारी से करीब साढ़े 3 लाख रुपए की लूट
  • सिमडेगा में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर
झारखंड » हजारीबाग


हजारीबाग पहुंचे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

मनीष जायसवाल रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतेंगे-: दीपक प्रकाश
हजारीबाग पहुंचे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत 

हजारीबाग/डेस्क:-देश मे नरेन्द्र मोदी की आंधी चल रही है और इस बार भारतीय जनता पार्टी पूरे देश मे 400 सीट जीतने जा रही है.  हज़ारीबाग से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतेंगे, पूरे क्षेत्र में नरेन्द्र मोदी और मनीष जायसवाल के द्वारा किये गये कार्य की सराहना हो रही है जिसके बदौलत भाजपा हज़ारीबाग में जीत की पिछला रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बड़ी जीत दर्ज करेगी. यह सब बातें भाजपा से राज्यसभा सांसद सह पूर्व झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के दारु बक्शीडीह में एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही. दीपक प्रकाश ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कोंग्रेस की नीति देश को तोड़ने की रही है जबकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित भारत बनाने के लिए दिन- रात मेहनत कर रहे है. राज्यसभा सांसद दारु बक्शीडीह में लोगों से चुनाव को लेकर संवाद कर रहें थे. उन्होंने मौजूद सभी लोगों से मनीष जायसवाल के पक्ष मे जमकर मतदान करने का आग्रह भी किया. उक्त बैठक में विशेषरूप से भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, दारू भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत नारायण, श्वेता सिन्हा, मनोज गिरी, भैया संतोष  कुमार सिन्हा, रंजीत सिन्हा, राजन सिन्हा, प्रदीप शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, सुनील शर्मा, रौशन सिन्हा,  सुमन सिन्हा, राजीव् शर्मा, भैया अखिलेश कुमार, भैया अजीत  कुमार, भैया नितेश ,भैया सुमित, राकेश कुमार सिन्हा, डब्लू शर्मा, मनोज शर्मा , भैया संजीव सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहें.

अधिक खबरें
हजारीबाग में मतदान शुरू: युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग मतदाता भी दिख रहे है उत्साहित
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 8:40 AM

हजारीबाग में मतदान अपने निर्धारित समय से शुरू हो गया. लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने के लिए जहां युवा वर्ग में खासा उत्साह देखा जा रहा है वहीं बुजुर्ग मतदाता भी बड़े उत्साह से मतदान में हिस्सा ले रहे है.

हजारीबाग में बिजली व्यवस्था चरमराई, मेंटेनेंस के नाम पर बिजली अधिकारी कर रहे खेला, भीषण गर्मी में जनता व्याकुल
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 3:18 PM

हजारीबाग शहर में इन दिनों हर एक दो माह कर बिजली अधिकारी मेंटेनेंस के नाम पर खेला कर रहे है रविवार को भी सुबह से सारे शहर में बिजली की आपूर्ति बंद रखी गई है

हजारीबाग में फैशन शो कर प्रतिभागियों ने की शत प्रतिशत मतदान की अपील
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 12:31 PM

मतदान करेंगे, मतदान करेंगे..जो देश हित में है वह काम करेंगे. लोकसभा चुनाव 2024 में हजारीबाग के सभी मतदाताओं को जागरूक करने के साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन विभाग के स्वीप कोषांग द्वारा मतदान महोत्सव 2024 का सफल आयोजन झील परिसर में किया गया.

हजारीबाग की सड़कों के किनारे खिल गए गुलमोहर के फूल, खुशबू के साथ गर्मी में दे रहे पथिक को राहत
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 11:01 AM

गर्मियों के साथ-साथ क्षेत्र की फिजां में इनदिनों गुलमोहर के फूलों की बहार है. सड़क के दोनों ओर गुलमोहर के फूल खिल गए हैं. इससे खूबसूरती बढ गई है. तपती दोपहर में भी पेड़ों की छांव से गुजरने वाले लोगों को सुकून मिल रहा है.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी किया आदेश, मतदान के दिन मतदाताओं को मिलेगा सवैतनिक अवकाश
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 7:41 AM

लोकसभा चुनाव 2024 में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत चुनाव आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश घोषित किया है.