न्यूज11 भारत
रांची जिला क्रीड़ा भारती ने अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया है. बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर-2 के वरीय शिक्षक अजय झा को जिला अध्यक्ष बनाया गया है. कमेटी का गठन सत्र 2021-24 तक के लिए की गई है. 1 दिसंबर को प्रांत की बैठक सरला बिरला स्कूल के सभागार में प्रस्तावित है, जिसमें राज्य के 24 जिले से 150 कार्यकर्ता भाग लेंगे.
कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण इस प्रकार हैं. अध्यक्ष: अजय झा, उपाध्यक्ष: कृष्णकांत राय, शांता घोष, मंत्री: सुदामा वर्मा, सह मंत्री: अंशु कुमार, प्रियंका कुमारी विश्वकर्मा, विवेक कुमार, रोहित कुमार, कोषाध्यक्ष: मोनू शुक्ला, संपर्क प्रमुख: अनुज कुमार, खेल प्रमुख: गौरव श्रीवास्तव, सह खेल प्रमुख: इश्तियाक अंसारी, मीडिया प्रभारी: ओम कुमार, सक्षम महिला व निर्भय महिला प्रमुख: प्रीति बड़ाइक, कार्यकारिणी सदस्य: ममता कुमारी, अमित वर्मा, जीतेन्द्र कुमार झा, शुभम प्रसाद, नीलमणि राय, आदर्श सिंह, सरिता कुमारी.