NEWS11 स्पेशलPosted at: सितम्बर 19, 2021 पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान कल से
70 पारिवारिक मामले चिन्हित
रांची: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यपालक अध्यक्ष अपरेश कुमार सिंह के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय, रांची में कल से पांच दिवसीय विशेष मध्यस्था अभियान की शुरुआत होगी. 20 सितंबर से 24 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस अभियान का उद्घाटन 20 सितंबर को सुबह 10.30 बजे प्रधान न्यायायुक्त नवनीत कुमार और आर. कुमार (फैमिली जज) रांची के द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा. उक्त मध्यस्थता अभियान में अभी तक लगभग पारिवारिक विवाद के 70 मामलों को चिन्हित किया गया है. इसका निष्पादन मध्यस्थता के माध्यम से होगा. कमला कुमारी, सचिव डालसा, रांची यह जानकारी झालसा रांची की सचिव कमला कुमारी ने दी. उन्होंने बताया कि वादकारी उक्त तिथि को अपने वाद को प्रस्तुत कर मध्यस्थता के माध्यम से अपने वाद को सुलझा सकते हैं.