Monday, Apr 29 2024 | Time 02:31 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


विधानसभा मॉनसून सत्र का पहला दिन : शोक प्रस्ताव के साथ स्थगित हुआ सदन, बिरंची ने नहीं पढ़ा प्रस्ताव

विधानसभा मॉनसून सत्र का पहला दिन : शोक प्रस्ताव के साथ स्थगित हुआ सदन, बिरंची ने नहीं पढ़ा प्रस्ताव

रांची : झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र शुक्रवार से  शुरू हो गया है. शुरू होते ही झारखंड विधानसभा प्रकिया और कार्य संचालन के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने  सभापति तालिका की घोषणा की. स्टीफन मरांडी, रामचंद्र चंद्रवंशी, सीता सोरेन, नमन विक्सल कोंगाड़ी को इसमें शामिल किया गया. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यमंत्रणा समिति की घोषणा की, जिसके अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो हैं.


साथ ही सदस्यों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सदस्य, आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, सीपी सिंह, सुदेश महतो, सरयू राय भी शामिल थें. विशेष आमंत्रित सदस्य में चम्पई सोरेन, रामेश्वर उरांव, स्टीफन मरांडी, लोबिन हेबरेम, नलिन सोरेन, नीलकंठ सिंह मुंडा, प्रदीप यादव, अपर्णा सेन गुप्ता, विनोद सिंह, पूर्णिमा सिंह, रामचन्द्र चंद्रवंशी, शमिल हैं. इसके बाद राज्यपाल द्वारा प्राख्यापित अध्यादेश की प्रति सदन के पटल पर रखा गया.


बिरंची ने नहीं पढ़ा शोक प्रस्ताव

 

सदन में सभी दलों के नेताओ ने शोक प्रस्ताव पढ़ा, लेकिन बीजेपी की तरफ से शोक प्रस्ताव नहीं पढ़ा गया. स्पीकर ने बीजेपी सचेतक बिरंची नारायण को शोक प्रस्ताव पढ़ने को कहा. उन्होंने प्रस्ताव पढ़ना शुरु भी कर दिया, लेकिन इसी बीच बीजेपी एएलए मनीष जयसवाल ने कहा कि जब सदन में विधायक दल के नेता मौजूद हैं, तो फिर सचेतक क्यों शोक प्रस्ताव पढ़ेंगे. इसके बाद बिरंची नारायण ने शोक प्रस्ताव पढ़ना रोक दिया. स्पीकर के कहने के बावजूद बिरंची नारायण ने शोक प्रस्ताव नहीं पढ़ा.

 

अधिक खबरें
गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए 29 अप्रैल को नामांकन भरेंगी कल्पना सोरेन
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 7:59 AM

गिरिडीह के गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए इंडिया गठबंधन की तरफ प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन 29 अप्रैल (सोमवार) को नामांकन पर्चा भरेंगी. इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री बसंत सोरेन सहित इंडिया गठबंधन के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे

दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आएंगे PM नरेंद्र मोदी
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 5:00 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आएंगे. यहां वे लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आयोजित जनसभा में शामिल होंगे और कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करेंगे. इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेस के जरिए बीजेपी प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने दी है.

1 मई को गिरिडीह लोकसभा सीट से नामांकन पर्चा भरेंगे जयराम महतो
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 4:00 AM

लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में चार चरणों में मतदान होगा. जो 13 मई से शुरू हो जाएगी. इससे पहले प्रत्याशियों के नामांकन का दौर शुरू हो चला है. कई प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा भर लिया है तो कई प्रत्याशी आने वाले नामांकन दाखिल करेंगे.

बिशुनपुरा BDO ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 2:03 PM

गढ़वा जिले के विशुनपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी हीरक मन्ना केरकेट्टा का शव अपने सरकारी आवास विशुनपुरा में कुंडी के रस्सी से झूलता पाया गया. घटना शनिवार दोपहर तीन बजे की है. सूचना मिलते ही उपायुक्त शेखर जमुआर, एसपी दीपक कुमार पांडेय ने सरकारी आवास पर रात में ही पहुंच कर मामले की जानकारी ली.

Jharkhand Weather update: झारखंड में भीषण गर्मी से राहत नहीं, 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 12:11 PM

झारखंड में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है. इसके साथ ही हीट वेब का भी अलर्ट जारी कर किया गया है. राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में झलसाने वाली गर्मी पड़ रही है. राज्य के 16 जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा रहा है.