Saturday, Apr 27 2024 | Time 05:13 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


कोयलांचल में रंगदारी के लिए फिर चली गोली, आधी रात को भाजपा कार्यकर्ता पर हुआ जानलेवा हमला, जानें पूरी रिपोर्ट

कोयलांचल में रंगदारी के लिए फिर चली गोली, आधी रात को भाजपा कार्यकर्ता पर हुआ जानलेवा हमला, जानें पूरी रिपोर्ट

न्यूज़11 भारत


रांची: धनबाद में अपराधियों के हौसले इन दिनो बुलंद है. न तो उन्हे प्रशासन का खौफ है न कानून का डर. इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है भाजपा कार्यकर्ता अविनाश सिंह उर्फ सोनू पर जानलेवा हमला. बता दें सोनू को तिसरा थाना मोड़ पर रविवार रात एक बजे  गोली मार दी गयी थी. इस हमले के बाद सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसकी गंभीर स्थिति को देखते परिजनों द्वारा दुर्गापुर स्थित हेल्थ वर्ल्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की पूरी टीम अविनाश के इलाज में जुटी हुई है. 

 

सत्ता के दवाब में प्रशासन बौना: रागिनी

 

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह दुर्गापुर स्थित हेल्थ वर्ल्ड हॉस्पिटल पहुंची और डॉक्टरों से घायल अविनाश उर्फ सोनू का हाल चाल जाना। रागनी सिंह ने अविनाश के परिजनों से मिलकर उनका हिम्मत व हौसला बढ़ाया. साथ ही पुलिस प्रशासन पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि तिसरा थाना के मात्र 200 मीटर की दूरी पर बदमाशों द्वारा सरेआम गोलियां चलाई जाती है, और प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठे रहता है, सत्ता के दवाब में प्रशासन बौना साबित हो  रहा है,  भाजपा के कार्यकर्ता सोनू सिंह पर रंगदारी को लेकर गोली मारी गई  है लेकिन स्थानीय प्रशासन के कानों में अभी तक नही रेंगी है. रागिनी सिंह ने कहा कि पूरे धनबाद में यदि दो घराने पर रंगदारी पहुंचाया जाए तभी लोग चैन से जी सकते है। नहीं तो हत्या लूट चोरी जैसी घटनाएं करने पर ये लोग उतारू है. 

 

जानिए किसने दी थी सोनू को जान से मारने की धमकी

 

इधर घायल सोनू की मां मीना सिंह ने पूर्व डिप्टी मेयर एक्लव्य सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारा बेटा सोनू कोयला का काम करता था, पिछले कई दिनों से उसे लगातार जान मारने की धमकी मिल रही थी,  कल शाम को ही एकलव्य सिंह अपने समर्थकों के साथ तिसरा में घूम रहे थे। वो जानते थे आज सोनू कोयला गाड़ी निकलवाने वाला है. जिसको लेकर सोनू को इस बात की भनक लगी. लेकिन थाना जाने से पहले ही एकलव्य सिंह और उसके समर्थकों ने सोनू का रास्ता रोक कर गोलियों की बौछार सोनू की गाड़ी पर कर दी. जिससे सोनू को दो गोली लगी. इस कोयले के काम और रंगदारी को लेकर ऐसे कई सोनूओं ने पहले भी अपनी जान गंवा दी है. सोनू सिंह के मां ने बताया कि रागिनी सिंह से हमारे परिवार का अच्छा संबंध रहा है जो कि रघुकुल को नागवार गुजरता था. एक बार एकलब्य सिंह की मां और भाभी भी आई और रागिनी सिंह को छोड़ने को कहा जिसका परिणाम आज हमारे बेटे सोनू को भुगतना पड़ा.
अधिक खबरें
रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है

AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:48 PM

दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा के स्मरण में झारखंड हाईकोर्ट में आज से 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत हो गई है इसकी शुरूआत झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं और सरकारी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने की.

नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:55 PM

धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल अपने शातिराना अंदाज में जालसाजों ने आम आदमी के साथ नहीं बल्कि एक बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है.

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर 52 छात्र होंगे इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में होंगे  शामिल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 2:22 AM

एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में नहीं दे पाए 52 छात्रों को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल कराने का आदेश दिया है.