Sunday, Oct 1 2023 | Time 02:04 Hrs(IST)
 logo img
" "; ";
NEWS11 स्पेशल


रांची में लंगड़ा कर चल रहे माही को देख भावुक हुए फैंस, जल्द ठीक होने की कर रहे कामना

रांची में लंगड़ा कर चल रहे माही को देख भावुक हुए फैंस, जल्द ठीक होने की कर रहे कामना

न्यूज 11 भारत

रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई को पांचवी बार IPL की ट्रॉफीविजेता बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोमवार (6 जून) को रांची पहुंचे. करीबन 4 बज कर 35 मिनट पर धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ रांची एयरपोर्ट पहुंचे. जहां से उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एयरपोर्ट से बाहर पहुंचाया गया. इसके बाद धोनी रिंग रोड सिमलिया स्थित आवास के लिए रवाना हो गए. इस क्रम में फैंस माही को लंगड़ता हुआ देख भावुक हुए और उनके सेहतमंद होने का कामना कर रहे है. बता दें कि गुरुवार (1 मई) को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में घुटने का ऑपरेशन करवा ने के बाद धोनी रांची पहुंचे. IPL के पहले ही मैच के दौरान जख्मी हो गए थे. जिसके बाद धोनी की 1 मई को घुटने की सर्जरी कराई थी.

 


 

माही ने वैद्य से भी कराया था घुटने का उपचार

इससे पहले रांची से लगभग 80 किलोमीटर दूर लापुंग के गलगली धाम में धोनी वैद्य से भी घुटने का उपचार करा चुके हैं. धोनी के माता-पिता के दर्द की दवा भी यहीं से जाती है. कई राज्य के लोग जड़ी-बूटियों का दवाइयां लेने वैद्य बंदन सिंह खेरवार के पास आते है. आपको बता दें कि धोनी लगातार घुटने की चोट से जूझ रहे थे. कई बार IPL में भी धोनी घुटने पर आइस पैक लगाए दिखे थे. अब चेन्नई को चैंपियन बनाने के बाद उन्होंने अपने घुटने की सर्जरी करवा ली है. इससे पहले रवीन्द्र जडेजा, सुरेश रैना और ऋषभ पंत भी घुटने की सर्जरी करा चुके हैं. महेंद्र सिंह धोनी का मुंबई में घुटने का सफल ऑपरेशन कोकिलाबेन हॉस्पिटल के मशहूर डॉक्टर दिनेशॉ पारदीवाला ने किया. ये वही डॉक्टर हैं जिन्होंने सचिन और युवराज जैसे खिलाड़ियों के भी चोट का इलाज किया था. धोनी को पूरी तरह से फिट होने में लगभग 2 महीने लगेंगे. वैसे भी धोनी अब सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं. 

अधिक खबरें
World Tourism Day: विश्व पर्यटन दिवस आज, जानिए क्या है इस साल का पर्यटन थीम
सितम्बर 27, 2023 | 27 Sep 2023 | 12:22 PM

हर साल विश्व पर्यटन दिवस आज 27 सितंबर को मनाया जाता है. पर्यटन एक वैश्विक उद्योग है, यानी किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का बड़ा मायने रखता है.

5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता हैं टीचर्स डे, जानें वजह
सितम्बर 05, 2023 | 05 Sep 2023 | 11:42 AM

5 सितंबर 1888 को भारत के पहले उपराष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था. भारत रत्न डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्वंय एक महान शिक्षक थे. और जब एक बार उनके शिष्यों ने मिलकर उनका जन्मदिन मनाने का सोचा तो डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने कहा कि ‘मेरा जन्मदिन अलग से मनाने की बजाय अगर टीचर्स डे के रूप में मनाया जाएगा तो मुझे ज्यादा गर्व होगा. बता दें, भारत में पहली बार शिक्षक दिवस 1962 में मनाया गया था.

30 या 31 अगस्त कब मनाया जाएगा भाई-बहन का पवित्र त्योहार 'रक्षाबंधन', जानिए
अगस्त 29, 2023 | 29 Aug 2023 | 12:16 PM

भद्राकाल 30 अगस्त को रात के 9:02 मिनट पर खत्म हो जाएगा. और इस काल के खत्म होने के बाद ही बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकती हैं. रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो 30 अगस्त 2023 रात्रि से 9:02 बजे शुरू हो जाएगा और 31 अगस्त की सुबह 07:05 बजे तक रहेगा. देश में कई जगह उदया तिथि के अनुसार ही इस का त्योहार को मनाया जाता हैं. इसलिए बहुत से लोग 31 अगस्त को भी रक्षाबंधन मनाएंगे. आपकों बता दें कि पूर्णिमा 31 अगस्त की सुबह 07: 05 बजे तक ही रहेगी. इसलिए 30 और 31 अगस्त दोनों ही दिन रक्षाबंधन मनाया जाएगा.

झारखंड के इस जिले में दफन है बेशकीमती खजाना और इतिहास की गाथा
अगस्त 27, 2023 | 27 Aug 2023 | 2:19 PM

झारखंड की धरती के गर्भ में समृद्ध रियासतों के कई गाथा और बेशकीमती खजाने दफन है. जो दिन-भर-दिन संरक्षण और खोज के अभाव में विलुप्त होते जा रही है. इन्ही में से एक सिमडेगा के बीरू रियासत के जमींदोज महल की रोचक गाथा है. शायद ही यह गाथा आपने सुनना होगा. जहां इंसान के जिंदा बाघ बन जाने से लेकर समृद्ध खजाने का इतिहास दफन है.

चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों की टीम में झारखंड का बेटा, परिवार में जश्न का माहौल
अगस्त 25, 2023 | 25 Aug 2023 | 1:50 PM

बुधवार (23 अगस्त) को भारत ने इतिहास रच दिया, जब चंद्रयान 3 का विक्रम लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग किया. यह प्रयास न केवल भारत की शानदार उपलब्धि को दर्शाता है, बल्कि इसने पूरे विश्व वैश्विक समुदाय का ध्यान भी आकर्षित किया है. चंद्रयान-3 मिशन के सफल लैंडिंग ने जहां पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया है. वहीं, चंद्रयान- 3 की वैज्ञानिक टीम में शामिल झारखंड के देवघर जिले के मधुपुर के पाथरोल स्थित लेडवा गांव निवासी निशांत कुमार ने भी मधुपुर सहित झारखण्ड का मान बढ़ाया है.