Wednesday, Apr 17 2024 | Time 04:05 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


रांची के नामकुम में हुई जाली जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत

शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस
रांची के नामकुम में हुई जाली जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत
न्यूज 11 भारत

रांची: राजधानी के सदर अस्पताल में फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत होने के मामले में जांच जारी है. 29 प्रमाण फर्जी प्रमाण पत्र जारी हुए थे. इधर, रांची के ही नामकुम में भी फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है. नामकुम बीडीओ की ओर से नामकुम थाना को इसकी लिखित शिकायत की गई है. जिसमें कहा गया है कि कुटियातु पंचायत के उप रजिस्ट्रार के नाम से जाली जन्म-मृत्यु प्रमाण निर्गत करने वाले दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई की जाए. वहीं, कुटियातु पंचायत के रजिस्ट्रार की ओर से भी थाने में इसकी लिखित शिकायत की गई है. इस संबंध में पूछने पर नामकुम थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच के लिए खरसीदाग प्रभारी को कहा गया है. रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी.

 

क्या हुई है शिकायत

 

कुटियातु पंचायत के पंचायत सचिव सह रजिस्ट्रार तेज नारायण सिंह की ओर से थाने को की गई लिखित शिकायत में कहा गया है कि रजिस्ट्रार के बदले उप रजिस्ट्रार के नाम से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किया जा रहा जो गैरकानूनी है. ऐसे में उप रजिस्ट्रार पदनाम से जाली प्रमाण पत्र निर्गत करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए.

 


 

सदर अस्पताल से 29 फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र हुआ था जारी

 

राजधानी के सदर अस्पताल से 29 फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी हुए थे. जिसमें 22 जन्म और 7 मृत्यु प्रमाण पत्र थे. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक सह रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) ने लोअर बाजार थाना में लिखित शिकायत की 21 अगस्त को की थी. जिसमें उन्होंने कहा था कि सदर अस्पताल रांची का जन्म-मृत्यु से संबंधित आईडी-पासवर्ड अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हैक कर फर्जी तरीके से प्रमाण पत्र जारी किया गया है. मालूम हो कि यह प्रमाण पत्र इस साल 16 से 18 अगस्त के बीच जारी हुए थे. 29 प्रमाण पत्रों में सिर्फ 5 का ही पता रांची जिला का था. बाकी सभी प्रमाण पत्र पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, सरायकेला-खरसांवा, देवघर, जामताड़ा, गुमला, दुमका, रामगढ़, हजारीबाग का पता दर्ज था. इस मामले की जांच अभी भी पुलिस की ओर से की जा रही है.

 

669 सेंटर से जारी हो रहा है प्रमाण पत्र

 

राजधानी में रांची नगर निगम, सदर अस्पताल, रिम्स, बुंडू नगर पंचायत और मिलिट्री हॉस्पिटल नामकुम सहित 669 सेंटरों से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किया जा रहा है. राजधानी के 359 सीएचसी, पीएचसी के अलावा 305 पंचायतों में सेंटर बनाए गए हैं. पंचायत में पंचायत सचिव को ही रजिस्ट्रार बनाया गया है.
अधिक खबरें
बड़कागांव के महुदी गांव को एक बार फिर सुलगाने की कोशिश
अप्रैल 16, 2024 | 16 Apr 2024 | 7:53 AM

बड़कागांव के महुदी गांव को एक समुदाय विशेष के लोग सुलगाने पर अड़ गाएं ऐसे लोग शांतिपूर्ण वापसी कर रहे रामनवमी जुलूस को अपने गांव से नहीं गुजरने देने की मांग पर अड़ गए।

कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों की घोषणा, धनबाद से अनुपमा सिंह को मिला टिकट
अप्रैल 16, 2024 | 16 Apr 2024 | 5:42 AM

कांग्रेस ने झारखण्ड में लोकसभा सीट के लिए अपने तीन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. गोड्डा से दीपिका पांडे, धनबाद से अनूप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह और चतरा से केएन त्रिपाठी को पार्टी ने टिकट दिया है.

जमशेदपुर: हाइवा चालक सन्नी यादव की हत्या के मामले में हथियार सहित 7 गिरफ्तार
अप्रैल 16, 2024 | 16 Apr 2024 | 5:51 PM

हाइवा चालक सन्नी यादव की हत्या में जमशेदपुर पुलिस ने हथियार के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि अपराधियों ने रविवार को हाइवा चालक सन्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड पार्टी ने जारी की अपने उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट
अप्रैल 16, 2024 | 16 Apr 2024 | 5:40 PM

लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड पार्टी ने अपने लोकसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है.

आदित्यपुर: बीजेपी के 400 पार के नारे को नेस्तानाबूद करना ही हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन
अप्रैल 16, 2024 | 16 Apr 2024 | 5:09 PM

मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन इन दिनों अपने 4 दिवसीय दौरे पर सरायकेला में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद कर रहे है. मंगलवार को मुख्यमंत्री ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को इन्डिया गठबंधन की उम्मीदवार जोबा मांझी को जिताने के लिए मूलमंत्र दिए.