Thursday, Jun 8 2023 | Time 00:19 Hrs(IST)
 logo img
" "; ";
देश-विदेश


रांची-पुणे इंडिगो की एक फ्लाइट में बुजुर्ग को हुआ कार्डियक अरेस्ट, मौत

रांची-पुणे इंडिगो की एक फ्लाइट में बुजुर्ग को हुआ कार्डियक अरेस्ट, मौत

न्यूज11 भारत


रांचीः रांची-पुणे इंडिगो की एक फ्लाइट में एक बुजुर्ग को कार्डियक अरेस्ट हुआ. घटना के बाद इसकी जानकारी विमान के क्रू मेंबर ने पायलट को दी जिसके बाद महाराष्ट्र के नागपुर में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान लैंडिंग के बाद आनन-फानन में बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन खबर है बुजुर्ग की मौत हो गई.  

 

रांची से पुणे जा रही थी फ्लाइट

मिली जानकारी के अनुसार, रांची-पुणे की इंडिगो फ्लाइट एक दंपत्ति सवार था जिसमें से एक 73 साल के यात्री को अचानक कार्डियक अरेस्ट हुआ. इधर मामले में इंडिगो अधिकारियों ने कहा है कि यह घटना गुरूवार 16 मार्च की है जहां रांची से पुणे जाने वाली एक दंपत्ति से सवार थे. इसी बीच एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके चलते नागपुर विमान की इंमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. बुजुर्ग को अस्पताल में पहुंचाया गया लेकिन फिर भी यात्री की जान नहीं बचाई जा सकीं.

 


 

कार्डियक अरेस्ट से पीड़ित होने की थी सूचना- किंग्सवे अस्पताल के डीजी 

मीडिया से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, प्रक्रिया पूरी करने के लिए शव को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. वहीं केआईएमएस-किंग्सवे अस्पताल के डिप्टी जनरल (संचार) एजाज शमी ने बताया कि मरीज को कार्डियक अरेस्ट से पीड़ित होने की सूचना मिली थी. 

 

अधिक खबरें
स्वरा भास्कर बनने वाली है मां, पति संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की कुछ तस्वीरें
जून 07, 2023 | 07 Jun 2023 | 1:12 AM

कई फिल्मों में काम कर चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपनी मां बनाने ही खुशखबरी अपने सोशल हैंडल ट्विटर के जरिये दी है. एक्ट्रेस ने ट्वीट कर अपने पति फहद अहमद के साथ छत पर बैठी हुई और अपनी बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की है. वहीं, एक्ट्रेस की मां बनने की खबर से फैन्स बेहद ही खुश है और उनको खूब बधाईयां दे रहे हैं. इस खुशखबरी के बाद एक्ट्रेस के परिवार वाले भी उन्हें ढेरों शुभकामनाएं और बधाई दे रहे हैं.

बृजभूषण सिंह के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, नौकर, चालक और सुरक्षाकर्मियों से SIT ने की पूछताछ
जून 06, 2023 | 06 Jun 2023 | 4:45 PM

कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के घर दिल्ली पुलिस पहुंची. दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण सिंह के नौकरों, सुरक्षाकर्मियों और परिवार के कुछ लोगों से पूछताछ की. कई लोगों के फोन भी दिल्ली पुलिस ने जांच करने को ले लिया.

ओडिशा के बालासोर में साढ़े 78 घंटे बाद शुरू हुई रेल सेवा
जून 06, 2023 | 06 Jun 2023 | 2:33 PM

एक्सप्रेस और मालगाड़ी की टक्कर के कारण हिजली-बालासोर के बीच 175 किलोमीटर तक ट्रेन सेवा ठप थी. इससे करीब पांच सौ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ. दो सौ से ज्यादा ट्रेनें अप-डाउन में रद्द हुईं तो कई का रूट बदला गया था

आंदोलन से हटी पहलवान साक्षी मलिक, रेलवे की नौकरी पर लौटेंगी
जून 05, 2023 | 05 Jun 2023 | 3:40 PM

रेसलर साक्षी मलिक ने इस आंदोलन से हटने का फैसला किया है. इस खबर से धरने पर बैठे पहलवानो को बड़ा झटका लगा है. सूत्रों की मानें तो साक्षी मलिक धरने पर से हटने के बाद वापस रेलवे की नौकरी पर लौटने वाली है

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को त्राहिमाम पत्र: बचा लीजिए एशिया का सबसे बड़ा भारी उद्योग कंपनी
जून 05, 2023 | 05 Jun 2023 | 2:29 PM

एशिया का सबसे बड़ा भारी उद्योग कंपनी हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड को बचा लीजिए. कंपनी आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है. कर्मचारियों को 16 माह से वेतन नहीं मिला है. एचईसी कंपनी के अफसरों व कर्मियों ने पोस्टकार्ड संदेश अभियान चलाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मार्मिक गुहार लगा रहे हैं.