Friday, Apr 26 2024 | Time 20:16 Hrs(IST)
 logo img
  • रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
  • रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
  • लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीडीओ ने की सभी बीएलओ के साथ बैठक
  • हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास, 10000 रूपये जुर्माना भी लगाया
  • AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
  • रांची पुलिस ने दो महिला और दो पुरूष गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
  • रांची पुलिस ने दो महिला और दो पुरूष गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
  • पति ओडिशा में करता था मजदूरी, पत्नी प्रेमी संग बच्चे को ले कर हुई फरार
  • HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
  • कोर्ट की अनुमति के बिना सहायक शिक्षक नियुक्ति का परिणाम जारी ना करें JSSC और झारखंड सरकार- शीर्ष अदालत
  • खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग, बाल-बाल बचे गृहस्वामी
  • डाड़ी कलां में नल जल योजना बेहाल, जलमीनार बने पाइप बिछी, लेकिन नहीं मिला पानी का एक बूंद
  • अति महत्वाकांक्षा ले डूबी कुणाल को, ना इधर के रहे ना उधर के
  • नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
  • नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
झारखंड


झारखंड राज्य के आठ सौ अनुबंध सहायक प्राध्यापक आज से हड़ताल पर

राजभवन के समक्ष देंगे धरना
झारखंड राज्य के आठ सौ अनुबंध सहायक प्राध्यापक आज से हड़ताल पर

न्यूज11 भारत


रांचीः झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों में कार्यरत अनुबंध सहायक प्राध्यापक गुरुवार से हड़ताल पर जा रहे हैं. राज्य के आठ विश्वविद्यालयों में आठ सौ अनुबंध शिक्षक कार्यरत हैं. झारखंड सहायक प्राध्यापक (अनुबंध) संघ की तरफ से राजभवन के समक्ष हड़ताल किया जा रहा है. 30 सितंबर 2022 को इनकी संविदा समाप्त हो रही है. सहायक प्राध्यापकों की मांग है कि उनके कांट्रैक्ट की अवधि 30 सितंबर से बढ़ायी जाये. मानदेय निर्धारित किया जाए. इससे पहले भी 2019 में धरना दिया गया था. 2021 में भी इन प्राध्यापकों ने सत्याग्रह किया गया था. तत्कालीन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के अश्वासन के बाद सत्याग्रह समाप्त किया गया था. 2018 में योग्यता के आधार पर घंटी आधारित सहायक प्रध्यापकों की बहाली हुई थी. इसके लिए कुलपति की अध्यक्षता में कमेटी बनी थी. इसमें विश्वविद्यालय के बाहर के विषेशज्ञ भी शामिल थे. पहले इन प्राध्यापकों की कार्य अवधि 31 मार्च 2022 को समाप्त होने वाली थी, जिसे बढ़ाकर 30 सितंबर 2022 कर दिया गया था.


ये भी पढ़ें- जज उत्तम आननंद मामले पर सीबीआइ की विशेष अदालत आज सुनायेगी फैसला


प्राध्यापकों की मांग है कि झारखंड सरकार के संकल्प संख्या जो दो मार्च 2017 को जारी की गयी थी, उसके आधार पर नियुक्त घंटी आधारित अनुबंध सहायक प्राध्यापकों को नियमित करने के लिए नियमावली बनायी जाये. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के रेग्यूलेशन के आधार पर न्यूनतम ग्रेड पे, ग्रैस वेतनमान तक प्रदान की जाये, जब तक नियमित बहाली को लेकर नियमावली नहीं बन जाती है. टर्मिनेट अथवा डिस कंटीन्यू किये गये घंटी आधारित अनुबंध सहायक प्राध्यापकों की सेवा को बरकरार रखा जाये. सहायक प्रोफेसर नियुक्ति नियमावली 2021, यूजीसी रेग्यूलेशन 2018 में सहायक प्रोफेसरों के पद को लेकर देय अंक तथा डॉक्टरेट की उपाधि रखने वाले अनुभवी प्राध्यापकों को शैक्षणिक कार्य में प्राथमिकता और वरीयता प्रदान की जाये. झारखंड में सहायक प्राध्यापक के 4566 पद हैं. इनमें से 3064 पद रिक्त हैं. झारखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति दो बार की गयी है. फिर भी 1701 पद अब भी खाली पड़े हैं.
अधिक खबरें
AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:48 PM

दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा के स्मरण में झारखंड हाईकोर्ट में आज से 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत हो गई है इसकी शुरूआत झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं और सरकारी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने की.

नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:55 PM

धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल अपने शातिराना अंदाज में जालसाजों ने आम आदमी के साथ नहीं बल्कि एक बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है.

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर 52 छात्र होंगे इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में होंगे  शामिल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 2:22 AM

एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में नहीं दे पाए 52 छात्रों को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल कराने का आदेश दिया है.

सिपाही नियुक्ति नियमावली-2014 को चुनौती देने वाली याचिका पर राज्य सरकार को राहत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 12:57 PM

सिपाही नियुक्ति नियमावली-2014 को चुनौती देने वाली याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने आज सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुनाया. मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार को बड़ी राहत दी है.