Saturday, Mar 25 2023 | Time 00:10 Hrs(IST)
 logo img
" "; ";
झारखंड


शिक्षा मंत्री की बिगड़ी तबियत, बेहतर ईलाज के लिए रांची के पारस हॉस्पिटल से चेन्नई रवाना

शिक्षा मंत्री की बिगड़ी तबियत, बेहतर ईलाज के लिए रांची के पारस हॉस्पिटल से चेन्नई रवाना

न्यूज11 भारत


रांची: पिछले कई दिनों से झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो शारीरिक रूप से अस्वस्थ चल रहें है. अस्वस्थ महसूस होने के बाद उन्हें पारस हॉस्पिटल ले जाया गया था.

 

बताया जा रहा कि फिलहाल वे स्वस्थ हैं. वहीं सीएम हेमंत सोरेन ने अस्पताल जाकर शिक्षा मंत्री से मुलाकात की और चेन्नई जाकर जांच कराने की सलाह दी. इसके बाद उनके स्वास्थ को देखते हुए विशेष विमान से उन्हें चेन्नई ले जाया गया.

 

बताते चलें कि पिछले कई दिनों से वे बीमार चल रहे थे. वहीं शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के पुत्र राजू महतो ने जानकारी दी है कि वे सुबह तीन बजे अस्वस्थ महसूस कर रहे थे.

 


 

उनके तबियत को देखते हुए उन्हें रांची के पारस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. इसके थोड़ी देर बाद वे स्वस्थ महसूस करने लगे. वहीं उन्होंने भोजन भी किया.

 

इसी बीच सीएम की सलाह पर उन्हे विशेष विमान से चेन्नई ले जाने की तैयारी की जाने लगी और अब से कुछ ही देर पहले विशेष विमान द्वारा उन्हे चेन्नई ले जाया गया. बता दें झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को जैसे ही शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली.

 

वैसे ही वे उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंच गए. वहां पहुंचकर सीएम ने डॉक्टरों व मंत्री के परिजनों से स्वास्थ्य की जानकारी ली. वहीं इस दौरान हेमंत सोरेन ने चेन्नई ले जाकर जांच कराने का सुझाव दिया.
अधिक खबरें
रेणुका ने कहा पीएम पर मैं भी करूंगी केस,राहुल गांधी मामले में कांग्रेसियों का आज विरोध प्रदर्शन
मार्च 24, 2023 | 24 Mar 2023 | 12:21 PM

गुरुवार को सूरत के कोर्ट में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उपनाम को लेकर की गयी उनकी टिप्पणी पर 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में दोषी पाया गया. इस मामले की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने उन्हे दो साल की जेल की सजा सुनाई.

मां ने ही किया था अपने नवजात का 1 लाख में सौदा, 5 महिलाएं समेत 11 गिरफ्तार
मार्च 24, 2023 | 24 Mar 2023 | 11:01 AM

चतरा सदर अस्पताल में एक नवजात को बेच दिए जाने को लेकर उठे हंगामें के बीच इस वारदात में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं बेचे गए बच्चे को बोकारो जिले के पेटरवार से सकुशल बरामद कर लिया गया है. इस पूरे मामले में सबसे हैरानी की बात ये है कि एम मां ने ही जन्म देते ही अपने बच्चे को दूसरों के हाथों बेच दिया.

आज हर्षोल्लास के साथ निकलेगी सरहुल की शोभायात्रा, मेन रोड में 12 बजे दिन से वाहनों कि रहेगी नो एंट्री
मार्च 24, 2023 | 24 Mar 2023 | 9:52 AM

सरहुल को लेकर आज शहर में धूम है. पिछले कई दिनों से इस पर्व को लेकर प्रसाशन व लोगों की तैयारियां चल रही थी. वहीं आज सरहुल की शोभा यात्रा निकाली जाएगी. इस दौरान प्रसाशन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है. साथ ही शहरवासियों के लिए रूट में बदलाव भी किया गया है.

सात जिलों को जोड़नेवाला रिंगरोड होगा पर्यटन के लिए सुगम, नितिन गडकरी ने की घोषणा
मार्च 24, 2023 | 24 Mar 2023 | 9:12 AM

गुरूवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा मैदान में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान अपने संबोधान में बताया कि जल्द ही रांची में आउटर रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा. इस रिंग रोड की खासियत यह होगी कि यह राज्य के सात जिलों को आपस में जोड़ेगा. इस रिंग रोड से जुड़नेवाले जिलों में हजारीबाग, रांची, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी और जमशेदपुर जिले शामिल हैं.