Sunday, Apr 28 2024 | Time 05:06 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


हजारीबाग सेंट्रल जेल में अहले सुबह छापा, नही मिला कुछ, खाली हाथ लौटी टीम

हजारीबाग सेंट्रल जेल में अहले सुबह छापा, नही मिला कुछ, खाली हाथ लौटी टीम

प्रशांत शर्मा/न्यूज11भारत


हजारीबाग/डेस्क: प्रशासन ने शुक्रवार को अहले सुबह हजारीबाग सेंट्रल जेल में छापा मारा इस छापेमारी से जेल परिसर में खलबली मच गई. टीम का नेतृत्व एसपी, हजारीबाग और सदर अनुमंडल पदाधिकारी कर रहे थे. छापेमारी की कारवाई अहले सुबह करीब चार बजे शुरू हुई जो सुबह साढ़े सात बजे तक चली. छापेमारी में कुछ खास टीम के हाथ नही लगा.

 

सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया की यह रूटीन छापेमारी उपायुक्त के निर्देश पर की गई. टीम ने जेल के हर वार्ड की तलाशी ली. महिला वार्ड की भी तलाशी ली गई. घटना के वक्त सारे बंदी सोए थे. वार्ड खुलवाकर एक एक वार्ड की तलाशी ली गई. कुछ भी आपत्तिजनक सामान टीम के हाथ नही लगा. टीम में करीब दो सौ जवान भी शामिल किए गए थे.

 


 

जेल आईजी आज करेंगे कारा का निरीक्षण, सुरक्षा के लेंगे जायजा

इस बीच खबर मिली है की जेल आईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल आज सेंट्रल जेल का भी निरीक्षण करेंगे. वो यहां कारा अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे.
अधिक खबरें
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड आएंगे राहुल गांधी !
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:56 PM

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी झारखंड आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 या 5 मई को वे झारखंड आ सकते हैं.

रांची में News11 Bharat के कैमरे में कैद हुईं बालू के काले खेल से पैसा लेते इटकी थाना प्रभारी की Exclusive तस्वीरें
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 6:53 AM

राजधानी रांची के इटकी में बालू का काला खेल धड़ल्ले से खुलेआम चल रहा है, जिसका वीडियो न्यूज11 भारत के कैमरे में कैद हो गई है. दरअसल रांची के ग्रामीण इलाकों में बड़े-बड़े हाइवा से बालू का अवैध कारोबार चल रहा है.

लोकसभा चुनाव के लिए JMM ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 5:36 AM

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. जिसमें पार्टी के 40 नेताओं को जगह दी गई है. पार्टी के मुख्य चुनाव प्रचारक पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन है वे झारखंड सहित ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम राज्य के लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे.

पूर्व सांसद और दिग्गज नेता राम टहल चौधरी ने छोड़ा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 3:13 AM

रांची के पूर्व सांसद और दिग्गज नेता राम टहल चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेस कर कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी से अपनी सदस्यता वापस लेता है.

बिजली की आंख मिचौली शुरू, गर्मी की रात में राहत की उम्मीद नहीं
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 4:04 AM

भीषण गर्मी की मार के बीच अब राजधानी रांची में बिजली ने आंख मिचौली खेलनी शुरू कर दी है. बता दें, शहर के बड़े इलाके में बिजली संकट शुरू हो चुकी है. जिसके बाद अब गर्मी से बचने के लिए लोगों के पास कोई उपाय नहीं है.