Thursday, Apr 25 2024 | Time 06:55 Hrs(IST)
 logo img
  • सुदेश महतो से संजय सेठ ने मुलाकात की लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर हुई चर्चा
  • 25 अप्रैल को सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों में पेरेंट्स टीचर मीटिंग होगी आयोजित, मतदान के प्रति किया जाएगा जागरूक
  • 25 अप्रैल को सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों में पेरेंट्स टीचर मीटिंग होगी आयोजित, मतदान के प्रति किया जाएगा जागरूक
  • नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता
  • नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता
देश-विदेश


द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद की शपथ समारोह में भाई-भाभी और बेटी-दामाद रहेंगे मौजूद

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद की शपथ समारोह में भाई-भाभी और बेटी-दामाद रहेंगे मौजूद

न्यूज11 भारत


रांचीः आज देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी. शपथ समारोह संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित की जाएगी जहां देश के चीफ जस्टिस एनवी रमण उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलायेंगे. समारोह सुबह करीब 10:15 बजे से शुरू होगा. शपथ ग्रहण करने के बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जायेगी. वहीं शपथ समारोह के बाद नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगी. वहां उन्हें 'इंटर-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर' दिया जाएगा. कहा जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नवनिर्मित द्रौपदी मुर्मू पारंपरिक संताली परिधान में नजर आ सकती हैं


राजघाट पर मुर्मू ने अर्पित की श्रद्धांजलि 


निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अपने आवास से दिल्ली के राजघाट पहुंची, वहां पहुंचकर उन्होंने राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की. बता दें, आज द्रौपदी मुर्मू देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी. वे देश की दूसरी और पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी.  


ये भी पढ़ें- UP के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस की टक्कर, 8 यात्रियों की मौत, दर्जनों घायल


बेटी-दामाद, भाई-भाभी शपथ समारोह में रहेंगे मौजूद 

नवनिर्मित द्रौपदी मुर्मू के शपथ समारोह में मुर्मू के भाई-भाभी और बेटी-दामाद भी मौजूद रहेंगे. बताया जा रहा है कि द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद के शपथ समारोह में संताली परिधान में दिख सकती हैं. बता दें, आजादी के 75वें वर्ष में द्रौपदी मुर्मू पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी. बताया जा रहा है कि द्रौपदी मुर्मू की भाभी सुकरी टुडू पूर्वी संताल समुदाय की महिलाओं द्वारा पहनी जानेवाली एक खास साड़ी के साथ पारंपरिक मिठाई अरसा-पिठा लेकर रायरंगपुर से राजधानी दिल्ली आयी हैं.


बता दें, शपथ समारोह से एक दिन पहले 24 जुलाई को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवनिर्मित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की थी. इस दौरान उन्होंने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव जीतने की बधाई और शुभकामनाएं दी.  इसके बाद सीएम देश शाम राजधानी रांची के लिए लौट आए. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति पद के शपथ समारोह में मेरी ओर से सांसद महुआ माजी और विजय हांसदा कार्यक्रम में उपस्थित होंगे.


ये भी पढ़ें- देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी पहली आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू


अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने दिया संदेश

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर अमेरिकी राष्ट्रपति जोसेफ रॉबिनेट बिडेन ने संदेश जारी कर कहा कि एक आदिवासी महिला का राष्ट्रपति जैसे पद पर पहुंचना भारतीय लोकतंत्र की मजबूती का प्रमाण है. द्रौपदी मुर्मू का निर्वाचन इस बात का प्रमाण है कि जन्म नहीं, व्यक्ति के प्रयास उसकी नियति तय करते हैं.

अधिक खबरें
जनसभा को संबोधित करते हुए अचानक बेहोश होकर गिर गए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 5:28 AM

महाराष्ट्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अचानक बेहोश होकर गिर गए है.

लड़की अपने बॉयफ्रेंड को रोजाना 100 बार किया करती थी कॉल, वजह जनकर चौक जाएंगे आप
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 4:38 PM

गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड अक्सर दिन भर में कई बार कॉल करके एक-दूसरे के लाइफ में क्या चल रहा है उसका अपडेट देते- लेते रहते है.

Train News:  अब Chaibasa में भी होगा पूरी-नई दिल्ली ट्रेन का ठहराव, जानें टाइम-टेबल
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 4:33 PM

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. बता दें, ट्रेनों में लोगों की अत्यधिक भीड़ ध्यान में रखते हुए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने पुरी और नई दिल्ली के बीच समर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

जल्द ही CBSE जारी करेगी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानें ताजा अपडेट
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 12:09 PM

CBSE 10th,12th Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी और 12वीं की परीक्षाएं 2 अप्रैल को खत्म हुई थी. और अब परीक्षा खत्म होने के उपरांत सभी छात्रों को छात्र नतीजों का बेसब्री से इंतजार

अब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को डॉली ने पिलाई चाय, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 2:20 PM

सोशल मीडिया पर वायरल रहने वाले डॉली चाय वाले ने अब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को चाय पिलाई. मुख्यमंत्री नायब सिंह और डॉली का वीडियो भी सामने आया है.