Friday, Apr 26 2024 | Time 10:48 Hrs(IST)
 logo img
  • पलामू: चार बच्चों के पिता ने एक लड़की का किया यौन शौषण
  • पलामू: चार बच्चों के पिता ने एक लड़की का किया यौन शौषण
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में पांच दिनों तक गर्मी से राहत नहीं, कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट
  • दो परिवार को समाज से बहिष्कृत करने का आरोप, एसडीओ से लगाई न्याय की गुहार
  • दो परिवार को समाज से बहिष्कृत करने का आरोप, एसडीओ से लगाई न्याय की गुहार
  • संजीवनी से कम नहीं है "बहेड़ा" ! खांसी-जुकाम के साथ थकान और तनाव भी हो जाएगा छू मंतर
  • संजीवनी से कम नहीं है "बहेड़ा" ! खांसी-जुकाम के साथ थकान और तनाव भी हो जाएगा छू मंतर
  • लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण का मतदान आज, जानिए किन-किन सीटों पर हो रही है वोटिंग
  • हजारीबाग: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, सेंट्रल जेल में की छापामारी
  • सिमडेगा में अज्ञात लोगों ने मारपीट कर एक व्यक्ति को किया घायल
  • सिमडेगा में अज्ञात लोगों ने मारपीट कर एक व्यक्ति को किया घायल
  • लोकसभा चुनाव से पहले सभी अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी में पुलिस
  • लोकसभा चुनाव से पहले सभी अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी में पुलिस
  • चतरा से NDA प्रत्याशी कालीचरण सिंह आज करेंगे नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष होंगे शामिल
  • झामुमो नेता मंटू यादव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा: धनबाद से अनुपमा नहीं कल्पना सोरेन लड़ रहीं चुनाव
देश-विदेश


सोमवार को लेंगी द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की शपथ, 21 तोपों की सलामी दी जाएगी

प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे
सोमवार को लेंगी द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की शपथ,  21 तोपों की सलामी दी जाएगी
न्यूज11 भारत 

 

रांची: देश कि पहली आदिवासी महिला और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जो सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी. इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि समारोह सोमवार को सुबह करीब सवा 10 बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में होगा, जहां प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे. इसके पहले 2015 से 2021 तक वो झारखण्ड की राज्यपाल थीं. उनका जन्म ओड़िशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में एक संथाल परिवार में हुआ था.उनके पिता का नाम बिरंची नारायण टुडु था. उनके दादा और उनके पिता दोनों ही उनके गांव के प्रधान रहे. उन्होंने श्याम चरण मुर्मू से विवाह किया. उनके दो बेटे और एक बेटी हुए. दुर्भाग्यवश दोनों बेटों और उनके पति तीनों की अलग-अलग समय पर अकाल मृत्यु हो गयी. उनकी पुत्री  भुवनेश्वर में रहतीं हैं. द्रौपदी मुर्मू ने एक अध्यापिका के रूप में अपना व्यावसायिक जीवन आरम्भ किया. उसके बाद धीरे-धीरे वो राजनीति में आ गयीं.

 

21 तोपों की सलामी दी जाएगी

 

गृह मंत्रालय ने बताया कि शपथ दिलाने के बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. फिर राष्ट्रपति का संबोधन होगा. समारोह से पहले, निवर्तमान राष्ट्रपति और निर्वाचित राष्ट्रपति संसद पहुंचेंगे. उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी समारोह में शामिल होंगे.

 





‘इंटर-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर' दिया जाएगा

 

समारोह के समापन पर राष्ट्रपति, ‘राष्ट्रपति भवन' के लिए रवाना होंगी, जहां उन्हें एक ‘इंटर-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर' दिया जाएगा और निवर्तमान राष्ट्रपति का शिष्टाचार सम्मान किया जाएगा. द्रौपदी मुर्मू (64) ने गुरुवार को विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर इतिहास रच दिया है. मुर्मू ने निर्वाचक मंडल सहित सांसदों और विधायकों के 64 प्रतिशत से अधिक वैध वोट प्राप्त किये और भारी मतों के अंतर से चुनाव जीता. वह देश की 15वीं राष्ट्रपति बनेंगी.

 

सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति

 

द्रौपदी मुर्मू आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति होंगी. वह राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला भी हैं. उन्हें यसवंत सिन्हा के 3,80,177 वोटों के मुकाबले 6,76,803 वोट मिले.  वहीं कार्यकाल के आखिरी दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी. सोमवार को वे भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी. उन्होंने कहा- वह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर काबिज होने वाली पहली आदिवासी होंगी. उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन से देश को फायदा होगा.

 
अधिक खबरें
संजीवनी से कम नहीं है
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 8:35 AM

आयुर्वेद में स्थान रखने वाला 'बहेड़ा' एक औशोधीय पौधा है. बहेड़ा में कई महत्वपूर्ण गुण पाए जाते है. बहेड़ा हमारे शारीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. इसके साथ ही खांसी-जुकाम के साथ थकान और तनाव को भी बहुत कम करता है.

लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण का मतदान आज, जानिए किन-किन सीटों पर हो रही है वोटिंग
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 8:07 AM

देश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे चरण का मतदान आज, शुक्रवार (26 अप्रैल) को हो रहा है. बता दें कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत 19 अप्रैल को हो गई थी.

पटना के एक होटल में लगी भीषण आग, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 20 झुलसे
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 4:06 AM

बिहार की राजधानी पटना में स्थित एक होटल में भीषण आग लग गई है जिसकी चपेट में आने से तीन महिला और तीन पुरूष सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि 20 से अधिक लोग बुरी तरह से झुलस गए है

यहाँ पर मिली 400 साल पुरानी मूर्तियां,  ASI करेगी खुदाई
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 5:46 PM

हरियाणा में मानेसर के निकट बाघनकी गांव में निर्माण परियोजना के लिए खुदाई के दौरान करीब चार सौ साल पुरानी धातु की तीन मूर्तियां मिली हैं

Weather Update: बारिश के साथ इन राज्यों में आंधी-तूफान का ALERT, जानें अपने प्रदेश ताजा अपडेट
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 4:17 AM

भीषण गर्मी के बीच IMD ने देशवासियों को राहतभारी की खबर दी है. बता दें, 26 अप्रैल से मौसम करवट ले सकती है. IMD के पूर्वानुमान के पूर्वी और दक्षिणी भारत में आने वाले 5 दिनों तक लू से