न्यूज11 भारत
रांचीः नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देश के 15वें राष्ट्रपति यानी सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी. वह देश की दूसरी और पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी.राष्ट्रपति शपथ समारोह सुबह 10:15 बजे संसद भवन के सेंट्रल हॉल में होगा. जहां सीजेआई एन. वी. रमणा उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे. शपथ समारोह के बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. और उसके बाद देश की नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्र को संबोधित करेंगी.
समारोह के बाद मुर्मू को दिया जाएगा गार्ड ऑफ ऑनर
संसद भवन के सेंट्रल हॉल में समारोह के समापन के बाद द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगी, जहां उन्हें एक इंटर-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और निवर्तमान राष्ट्रपति का शिष्टाचार सम्मान किया जाएगा.
समारोह में कौन-कौन होंगे शामिल
निवर्तमान और निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शपथ ग्रहण समारोह में राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख असैन्य और सैन्य अधिकारी समारोह में शामिल होंगे.
45 साल से 25 जुलाई को ली जा रही शपथ
25 जुलाई 1977 को देश के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने पहली बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी राष्ट्रपति ने इसी तारीख 25 जुलाई को देश के सर्वोच्चतम पद की शपथ ली. तब से अबतक 25 जुलाई को ही राष्ट्रपति पद की शपथ ली जाती है. यानी यह परांपरा पिछले 45 सालों से ऐसे ही चली आ रही है. बता दें, 24 जुलाई को रामनाथ कोविंद का कार्यकाल पूरा हो गया. वहीं 25 जुलाई यानी आज द्रौपदी मुर्मू देश की नई राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगी.