NEWS11 स्पेशलPosted at: अक्तूबर 11, 2021 जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष की संशोधित अधिसूचना जारी
जानें किस मंत्री को किस जिला का बनाया गया अध्यक्ष
रांचीः झारखंड में जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष की नई अधिसूचना जारी हो गई है. पहले विभागीय अधिसूचना 22.02.2021 के द्वारा झारखंड सरकार के मंत्रियों को जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का अध्यक्ष अधिसूचित किया गया था. उक्त अधिसूचना में आंशिक संशोधन किया गया है.
किस मंत्री को कौन जिला हुआ आवंटित
- आलमगीर आलम : साहेबगंज/गोड्डा/बोकारो
- रामेश्वर उरांव : खूटी/ सिमडेगा/गुमला
- चम्पई सोरेन : दुमका/देवघर/जामताड़ा
- जोबा मांझी : पाकुड़/पलामू/लातेहार
- सत्यानन्द भोक्ता : रामगढ़/लोहरदगा/हजारीबाग
- बन्ना गुप्ता : धनबाद/सरायकेला-खरसांवा
- बादल पत्रलेख : गढ़वा/प. सिंहभूम (चाईबासा)
- मिथिलेश कुमार ठाकुर : चतरा/पू. सिंहभूम (जमशेदपुर)
- हफीजुल हसन : कोडरमा/गिरिडीह
- जगरनाथ महतो : रांची