Monday, Apr 29 2024 | Time 03:49 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


डीजीपी का आदेश: नक्सल अभियान में जवानों को किसी प्रकार की नहीं होनी चाहिए परेशानी

डीजीपी ने फरार नक्सलियों पर इनाम और उग्रवादियों की संपत्ति जब्‍त को लेकर की समीक्षा
डीजीपी का आदेश: नक्सल अभियान में जवानों को किसी प्रकार की नहीं होनी चाहिए परेशानी

रांची: झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा ने आदेश दिया है कि नक्सल अभियान में शामिल जवान और पदाधिकारियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए. अभियान में शामिल हर जवान और पदाधिकारी अपनी जान पर खेलकर ड्यूटी करते हैं .पुलिस मुख्यालय, रांची स्थित सभागार में महानिदेशक सह पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से एक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड के द्वारा सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षकों, क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षकों एवं सभी जिला के पुलिस अधीक्षकों से उनके क्षेत्राधीन सभी जिलों में वतर्मान नक्सल परिदृश्य तथा विधि-व्यवस्था में आ रही कठिनाईयों एवं उसके निराकरण हेतु बनायी गई ठोस नीति पर कार्य करने तथा नक्सल अभियानों की जानकारी सहित पूर्व से दिये गये एजेंडा बिन्दुओं पर विस्तृत चचार्यें कीं.


1. पीएलजीए सप्ताह के दौरान वामपंथी उग्रवाद परिदृश्य की समीक्षा और चल रहे अभियान की  समीक्षा. 


2. उग्रवादियों की चल/अचल संपत्तियों की जप्ती के प्रस्तावों की स्थिति की समीक्षा.  


3. फरार नक्सली कमांडरों के खिलाफ इनाम घोषणा के प्रस्तावों की स्थिति की समीक्षा. 


4. मॉब लिंचिंग के मामलों की प्रगति और वतर्मान स्थिति की समीक्षा.


5. सार्वजनिक संपत्ति अधिनियम के मामलों में प्रगति और क्षति की वतर्मान स्थिति की समीक्षा.


6. तीन वर्ष, पांच वर्ष और दस वर्ष से अधिक अवधि से लंबित मामलों की समीक्षा.  


7. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन-जाति अधिनियम के लंबित मामलों की समीक्षा. 


बैठक में पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने राज्य के सभी पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि उनके क्षेत्रों में सभी प्रकार के अवैघ कारोबार को रोकना सुनिश्चित करें तथा उसमें संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करना सुनिश्चित करें. उन्होंने नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों में आ रही कठिनाईयों के संबंध में जानकारी लेते हुये उसके तत्काल निवारण तथा झारखण्ड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी कार्यों के संदर्भ में भी दिशा-निर्देश दिये.


इस बैठक में सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षकों, क्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षकों यथा-पलामू क्षेत्र, रांची क्षेत्र, कोल्हान क्षेत्र, हजारीबाग क्षेत्र, बोकारो क्षेत्र तथा दुमका क्षेत्र के स्तर से झारखण्ड राज्य में नक्सल एवं आपराधिक गतिविधियों तथा उसपर जिला स्तर पर किये जा रहे कार्यवाही के संबंध में जानकारी दी गई. महानिदेशक सह पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड के द्वारा इस बैठक में प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षकों, सभी क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षकों तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये. 


इस बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक, अपअनुवि, झारखण्ड, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय, झारखण्ड, अपर पुलिस महानिदेशक अभियान, झारखण्ड, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, झारखण्ड, पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, पुलिस महानिरीक्षक, रांची, झारखण्ड, पुलिस अधीक्षक, अपअनु विभाग, पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, तथा वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के द्वारा सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक, तथा सभी जिला के पुलिस अधीक्षकों ने भाग लिया.

अधिक खबरें
गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए 29 अप्रैल को नामांकन भरेंगी कल्पना सोरेन
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 7:59 AM

गिरिडीह के गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए इंडिया गठबंधन की तरफ प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन 29 अप्रैल (सोमवार) को नामांकन पर्चा भरेंगी. इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री बसंत सोरेन सहित इंडिया गठबंधन के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे

दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आएंगे PM नरेंद्र मोदी
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 5:00 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आएंगे. यहां वे लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आयोजित जनसभा में शामिल होंगे और कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करेंगे. इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेस के जरिए बीजेपी प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने दी है.

1 मई को गिरिडीह लोकसभा सीट से नामांकन पर्चा भरेंगे जयराम महतो
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 4:00 AM

लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में चार चरणों में मतदान होगा. जो 13 मई से शुरू हो जाएगी. इससे पहले प्रत्याशियों के नामांकन का दौर शुरू हो चला है. कई प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा भर लिया है तो कई प्रत्याशी आने वाले नामांकन दाखिल करेंगे.

बिशुनपुरा BDO ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 2:03 PM

गढ़वा जिले के विशुनपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी हीरक मन्ना केरकेट्टा का शव अपने सरकारी आवास विशुनपुरा में कुंडी के रस्सी से झूलता पाया गया. घटना शनिवार दोपहर तीन बजे की है. सूचना मिलते ही उपायुक्त शेखर जमुआर, एसपी दीपक कुमार पांडेय ने सरकारी आवास पर रात में ही पहुंच कर मामले की जानकारी ली.

Jharkhand Weather update: झारखंड में भीषण गर्मी से राहत नहीं, 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 12:11 PM

झारखंड में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है. इसके साथ ही हीट वेब का भी अलर्ट जारी कर किया गया है. राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में झलसाने वाली गर्मी पड़ रही है. राज्य के 16 जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा रहा है.