Monday, Dec 15 2025 | Time 19:15 Hrs(IST)
देश-विदेश


डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक पोलो रोड पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

कहा- गरीबी, बेकारी और असमानता से आजादी नहीं पा सके हैं
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक पोलो रोड पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

न्यूज11 भारत


रांचीः बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने आवास पोलो रोड में झंडोतोलन किया, वहीं विधानसभा में अध्यक्ष विजय सिन्हा ने विधानमंडल परिसर में झंडा फहराया. राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पटना स्थित पार्टी कार्यालय में तिरंगा फहराया. तो पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने आवास पर झंडोत्तोलन किया. सभी जगहों पर झंडा फहराने के बाद राष्ट्र गान गाया गया. इस दौरान महात्मा गांधी और भीमराव आंबेडकर अमर रहे के नारे लगाये गये.


राष्ट्र गान गाया एवं संयुक्त परेड की सलामी ली


उपमुख्यमंत्री बनने के बाद तेजस्वी यादव ने स्वतंत्रता दिवस के मौके आज अपने 1 पोलो रोड स्थित अपने आवास प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज को फहराया. झंडा फहराने के बाद उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्र गान गाया एवम संयुक्त परेड की सलामी ली. इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व मंत्री श्याम रजक सहित अनेकों राजद विधायक एवम विधान पार्षद, पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थित थे.


ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएम ने पुलिस पदाधिकारियों-कर्मियों को किया सम्मानित


देश की तरक्की बिहार की तरक्की के बिना संभव नहीं

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लाखों लोगों की शहादत के बाद हमें ये आजादी मिली है. हम आज उन तमाम लोगों को नमन करते हैं. आज भी गरीबी, बेकारी और असमानता से आजादी हम नहीं पा सके हैं, उसके लिए संघर्ष करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि देश की तरक्की बिहार की तरक्की के बिना संभव नहीं है. बिहार को उसका हक अधिकार दिलाएंगे.

अधिक खबरें
दिल्ली में आज होगी GST काउंसिल की बैठक, झारखंड केंद्र से मांगेगा क्षतिपूर्ति अनुदान
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 10:27 AM

दिल्ली में आज जीएसटी काउंसिल की बैठक होने वाली हैं. झारखंड से वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर बैठक में शामिल होंगे. झारखंड केंद्र से क्षतिपूर्ति अनुदान मांगेगे. पहले दिन वित्त सचिव और वाणिज्यकर अधिकारी बैठक

पीएम मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया-2025 का शुभारंभ, 48 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 10:17 AM

पीएम मोदी सेमीकॉन इंडिया-2025 का उद्घाटन करेंगे. नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं. चार सितंबर तक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन चलेगा. भारत को सेमीकंडक्टर

SpiceJet पर भारी पड़ा बर्गर और फ्राइज, उपभोक्ता आयोग ने लगा डाला 55 हजार का जुर्माना
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 9:49 AM

मुंबई उपनगर जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट को एक यात्री को 55,000 रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया हैं. यह मामला दुबई से मुंबई आने वाली उड़ान की 14 घंटे की देरी से जुड़ा है, जिसमें एयरलाइन ने यात्रियों को केवल एक बर्गर और फ्रेंच फ्राइज परोसकर जिम्मेदारी निभाने का दावा किया था.

दिल्ली से रांची जा रहा इंडिगो विमान में बड़ा हादसा टला, 95 यात्रियों की जान बची
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 9:08 AM

सोमवार को इंडिगो की दिल्ली-रांची विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया. घटना के वक्त विमान में 95 यात्री सवार थे. दिल्ली रांची विमान संख्या 6E5066 अपने निर्धारित वक्त सुबह 9.10 बजे की जगह नौ मिनट पहले सुबह 8.51 बजे रांची आ गया

अमेरिका में देख रहे है काम करने का सपना, तो हो जाए सावधान! अब बिना इंटरव्यू के नहीं मिलेगा वीजा.. जानें क्या है नया नियम
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 9:00 AM

अमेरिका में पढ़ाई और नौकरी का सपना देख रहे भारतीयों के लिए बड़ी खबर हैं. सोमवार से अमेरिकी सरकार ने वीजा प्रक्रिया से जुड़ा नया नियम लागू कर दिया है, जिसके तहत अब अधिकांश आवेदकों को दूतावास जाकर वीजा इंटरव्यू देना अनिवार्य होगा.