Sunday, Apr 28 2024 | Time 11:28 Hrs(IST)
 logo img
  • बॉयफ्रेंड की सलाह ने लड़की को बनाया मालामाल, जीता 41 लाख का इनाम
  • ट्रेलर की चपेट में आकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत
  • वोट प्रतिशत बढ़ाने को लेकर सखी मंडल के दीदीयों ने स्कूटी और बाइक से निकाली रैली
  • हजारीबाग में कोर्ट फी स्टांप की कमी को लेकर अधिवक्ता संघ परेशान
  • निजी स्कूलों में 25 फीसदी आरक्षित सीटों पर नामांकन को लेकर डीसी आफिस में हुई लॉटरी, प्रथम चरण में 1247 सीटों पर होगा नामांकन
  • इस बार फिर भाजपा सत्ता में लौटी तो 19 विस्थापित गांव तथा शहर की झुग्गी-झोपड़ी को उजाड़कर व्यापारियों के लिए बनेगा महल: झामुमो नेता मंटू यादव
झारखंड


मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्रों की मिल रही शिकायतों पर डीसी ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्रों की मिल रही शिकायतों पर डीसी ने लिया संज्ञान
कृपा शंकर/न्यूज11 भारत

बोकारो /डेस्क: मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में लगातार मिल रही अनियमितता की शिकायतों पर उपायुक्त विजया जाधव ने संबंधित विभाग के अधिकारी को सख्त निर्देश दिया. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने आदेश जारी कर कभी भी केंद्र की जांच होने की बात कही. कहा कि, जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर केन्द्र को रद्द कर दिया जाएगा. इसके साथ ही नये आदेश के तहत प्रत्येक दिन लाइव लोकेशन के साथ भोजन करते हुए चार फोटो भेजने का निर्देश दाल-भात केन्द्र संचालकों को दी. चूंकि ये केंद्र समूह को दिया गया है.

 

इसलिए समूह की सभी महिलाओं के साथ साफ-सफाई एवं पानी पीने की व्यवस्था के साथ फोटो देना होगा. केन्द्र बन्द करने के पूर्व प्रतिदिन भोजन करने वाले लाभुकों का नाम दर्ज़ होने वाली संबंधित पंजी का फोटो, केन्द्र पर स्टॉक पंजी एवं अच्छादित लाभुकों से संबंधित पंजी होना अनिवार्य कर दिया गया है. विदित हो कि नयामोड़ में दो केन्द्र हैं यहां प्रत्येक दिन एक-एक केन्द्र पर चार सौ लोगोे को भोजन करता दिखाया जाता है. जबकि धरातल वास्तविक लाभुकों की संख्या कम बताई गई है. इस बात की शिकायत जिला परिषद की बैठक व बीस सूत्री की बैठक में भी हो चुकी है. 

 


 

केन्द्र संचालन करने वाले संस्थानों की सूची

जिला के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 14 समूहों द्वारा मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इनमें योधाडीह मोड़ स्थित उत्कर्ष महिला मंडल (400 गरीबों) को, नयामोड़ केनरा बैंक समीप स्थित लक्ष्मी समूह (400 गरीबों) को, नयामोड़ बस स्टेंड के करीब स्थित लक्ष्य महिला मंडल (400 गरीबों) को, बीजीएच के पास स्थित चमेली स्वयं सहायता समूह (400 गरीबों) को, चंदनकियारी चौक पर वंदना महिला मंडल (200 गरीबों) को, बोकारो रेलवे स्टेशन के समीप सूर्या स्वयं सहायता समूह (400 गरीबों) को, सेक्टर 9 स्थित शक्ति महिला मंडल (400 गरीबों) को, जागृति महिला स्वयं सहायता समूह (200 गरीबों) को, गोमिया में अनुराधा महिला स्वयं सहायता समूह (160 गरीबों) को,

 

बेरमो में ग्राम सेविका फाइल निर्माण समिति (200 गरीबों) को, नावाडीह में प्रज्ञा महिला मंडल  (200 गरीबों) को, पेटरवार में हर्ष मां दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह (200 गरीबों) को, जैनामोड़ स्थित मां शक्ति स्वयं सहायता समूह (200 गरीबों) को तथा चास स्थित भर्रा में शादिया महिला समिति (400 गरीबों) को खाना खिलाने की जिम्मेदारी मिली है.
अधिक खबरें
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड आएंगे राहुल गांधी !
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:56 PM

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी झारखंड आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 या 5 मई को वे झारखंड आ सकते हैं.

रांची में News11 Bharat के कैमरे में कैद हुईं बालू के काले खेल से पैसा लेते इटकी थाना प्रभारी की Exclusive तस्वीरें
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 6:53 AM

राजधानी रांची के इटकी में बालू का काला खेल धड़ल्ले से खुलेआम चल रहा है, जिसका वीडियो न्यूज11 भारत के कैमरे में कैद हो गई है. दरअसल रांची के ग्रामीण इलाकों में बड़े-बड़े हाइवा से बालू का अवैध कारोबार चल रहा है.

लोकसभा चुनाव के लिए JMM ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 5:36 AM

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. जिसमें पार्टी के 40 नेताओं को जगह दी गई है. पार्टी के मुख्य चुनाव प्रचारक पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन है वे झारखंड सहित ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम राज्य के लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे.

पूर्व सांसद और दिग्गज नेता राम टहल चौधरी ने छोड़ा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 3:13 AM

रांची के पूर्व सांसद और दिग्गज नेता राम टहल चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेस कर कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी से अपनी सदस्यता वापस लेता है.

बिजली की आंख मिचौली शुरू, गर्मी की रात में राहत की उम्मीद नहीं
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 4:04 AM

भीषण गर्मी की मार के बीच अब राजधानी रांची में बिजली ने आंख मिचौली खेलनी शुरू कर दी है. बता दें, शहर के बड़े इलाके में बिजली संकट शुरू हो चुकी है. जिसके बाद अब गर्मी से बचने के लिए लोगों के पास कोई उपाय नहीं है.