Monday, May 6 2024 | Time 06:18 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


एसएसपी और डीसी ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा का किया औचक निरीक्षण

एसएसपी और डीसी ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा का किया औचक निरीक्षण
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः रविवार देर रात रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची चंदन सिन्हा के संयुक्त नेतृत्व में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार, रांची का औचक निरीक्षण किया गया. जेल में छापेमारी के लिए पदाधिकारियों के अलावा 140 पुरुष तथा 20 महिला आरक्षी भी शामिल रहे. अलग-अलग 16 टीम बनाकर सभी वार्ड, महिला वार्ड, सेल तथा अस्पताल आदि की जांच की गई. निरीक्षण के क्रम में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई.

 

निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कारा के जेलर एवं जेल सुपरीटेंडेंट उपस्थित रहे, जिनसे उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने केंद्रीय कारा की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, अस्पताल की व्यवस्था, रसोई घर तथा कैदियों से मुलाकाती की व्यवस्था आदि की जानकारी ली. बता दें कि उक्त निरीक्षण आगामी लोकसभा आम चुनाव- 2024 के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न करने के भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के संदर्भ में किया गया. भविष्य में भी केंद्रीय कारा में औचक निरीक्षण किया जाता रहेगा.

 

इस टीम में अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था, रांची- राजेश्वर नाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, रांची- उत्कर्ष कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, नगर-  के.वी. रमन, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय-2-अरविंद कुमार, पुलिस उपाधीक्षक,  सदर- संजीव कुमार बेसरा के अतिरिक्त 06 थाना प्रभारी-सह- पुलिस निरीक्षक - कोतवाली, सदर थाना, लोअर बाजार थाना, बरियातु थाना, सुखदेव नगर थाना तथा यातायात थाना प्रभारी कोतवाली भी शामिल थे. 
अधिक खबरें
आजादी से आज तक फुलवरिया बिरहोर टोला में नहीं पहुंची बिजली, ग्रामीणों ने लिया वोट बहिष्कार का फैसला
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 10:40 AM

आजादी से आज तक फुलवरिया बिरहोर टोला में बिजली नहीं रहने के कारण यहां के निवासियों द्वारा इस चुनाव में वोट बहिष्कार का निर्णय लेने पर शासन से लेकर प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है. इस टोले में 75-80 घर हैं, जिसकी आबादी 500-550 है.

ईचागढ़ भाजपा विधानसभा कोर कमेटी की बैठक, चुनाव की तैयारीयों पर हुई चर्चा
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 9:42 PM

चांडिल डैम रोड के अन्नपूर्णा बैंक्विट हॉल में भाजपा के चांडिल मध्य मंडल का चुनावी कार्यालय का विधिवत रूप से फीता काटकर ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह, रांची लोकसभा के संयोजक संजीव विजयवर्गीय, ईचागढ़ के विधानसभा संयोजक मधु गोराई और सह संयोजक सारथी महतो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.

दोबारा झारखंड दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, 12 मई को चतरा और 16 मई को कोडरमा में करेंगे जनसभा को संबोधित
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 8:08 AM

हाल ही में राज्य के दौरे से वापस लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मई को दोबारा झारखंड की धरती पर आएंगे. इस दौरान वह चतरा और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मई को चतरा लोकसभा के सिमरिया के मुरुवे मैदान में दोपहर 3 बजे आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री 16 मई को भी झारखंड आएंगे. वह गिरिडीह जिला अंतर्गत बिरनी प्रखंड के पेशमअरवाड़ मैदान में सुबह 8 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे.

बैंक कर्मचारियों को अब सफ्ताह में मात्र इतने दिन ही करने होंगे काम. इस दिन से मिलेगी मंजूरी
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 8:04 AM

क कर्मचारियों के द्वारा हफ्ते में दो दिन की छुट्टी को लेकर भारतीय बैंक संघ और कर्मचारी युनियन के बीच पहले ही एक समझौते पर हस्ताक्षर हो चुके हैं बस इसपर सरकार की मंजूरी बाकी रह गई है. बैंक कर्मचारी की दो दिनों की छुट्टी की मांग को बहुत जल्द पूरी की जा सकती है.

सीता सोरेन का शिकारीपाड़ा में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, नलिन सोरेन को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेने का किया आह्वान
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 7:50 PM

दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के जामकान्दर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित हुआ. जिसमें शिकारीपाड़ा के पूर्वी और पश्चिमी दोनों मंडल के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद थे, इसलिए इसे संयुक्त कमेटी सम्मेलन का नाम दिया गया.